कोलंबो टेस्ट इस खिलाड़ी के साबित हो सकता है आखिरी, नहीं किया प्रदर्शन तो टेस्ट टीम से हो जाएगी हमेशा के लिए छुट्टी

Published - 22 Aug 2026, 03:08 PM

Colombo Test 2

IND vs SL Colombo Test: श्रीलंकाई टीम अपने घर में भारत की मेजबानी कर रही है। इन दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है, जो WTC 2025-27 का हिस्सा है। सीरीज का पहला टेस्ट 15 से 19 अगस्त तक गॉल में खेला गया, जिसमें मेहमान भारतीय टीम ने 165 रन से जीत दर्ज की और 1-0 की बढ़त बना ली।

इस सीरीज का दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से शुरू होगा, जिसका वेन्यू कोलंबो का सिंहली स्पोर्स्ट क्लब ग्राउंड है। भारत ने पहले टेस्ट में जीत हासिल की और कई खिलाड़ियों का प्रदर्शन तारीफ योग्य रहा लेकिन कुछ पर सवालिया निशान भी लगा। इन्हीं में एक भारतीय प्लेयर के लिए कोलंबो टेस्ट आखिरी मौका माना जा रहा है, क्योंकि उसका परफॉरमेंस काफी समय से अच्छा नहीं रहा है।

ध्रुव जुरेल के लिए Colombo Test करो या मरो वाला मैच

Colombo Test 3

श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो टेस्ट को भारतीय खिलाड़ी ध्रुव जुरेल (Colombo Test) के लिए काफी अहम माना जा सकता है। एक समय सिर्फ बैकअप विकेटकीपर के रूप में स्क्वाड का हिस्सा रहने वाले जुरेल अब स्पेशलिस्ट बल्लेबाज के रूप में खेलते हैं लेकिन उनका प्रदर्शन प्रभावित करने वाला नहीं रहा है।

उनकी वजह से सरफराज खान समेत कई बल्लेबाजों को नजरअंदाज होना पड़ रहा है। इसी वजह से जुरेल पर जताए गए भरोसे को सही साबित करने का दबाव बढ़ता ही जा रहा है।

गॉल टेस्ट में पहली पारी में अर्धशतक बनाया, तो दूसरी में हुए फ्लॉप

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट में भारत की पहली पारी के दौरान काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी। सभी को लगा था कि शायद जुरेल की फॉर्म में वापसी हो गई है और वे अब निरंतरता के साथ अच्छा करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जुरेल ने पहली पारी में 68 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से 51 रन बनाए लेकिन दूसरी पारी में 15 गेंदों में 7 रन बनाकर चलते बने।

9 टेस्ट पारियों में महज एक फिफ्टी

ध्रुव जुरेल को पिछले साल वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज से लगातार स्पेशलिस्ट बल्लेबाज के रूप में खिलाया जा रहा है। उन्होंने कैरेबियाई टीम के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत शतक के साथ की थी लेकिन इसके बाद उनका प्रदर्शन साधारण रहा है। तब से अब तक जुरेल ने 9 पारियां खेली हैं और उनका एकमात्र अर्धशतक गॉल टेस्ट की पहली पारी में आया।

कोलंबो टेस्ट में नहीं चला बल्ला, तो न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से हो सकते हैं ड्रॉप

एक विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में उनका प्रदर्शन कहीं से भी अच्छा नहीं कहा जा सकता है। इसी वजह से कोलंबो टेस्ट (Colombo Test) में उनके बल्ले से रन आना काफी जरूरी है। अगर ऐसा नहीं होता है तो फिर न्यूजीलैंड के खिलाफ नवंबर-दिसंबर में होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के स्क्वाड से जुरेल का पत्ता काटा जा सकता है।

यह भी पढ़ें: कोलंबो टेस्ट शुरू से ठीक पहले टीमों को लगा झटका, 2 दिग्गजों ने अचानक किया संन्यास का ऐलान

Tagged:

team india Sri Lanka Team Dhruv Jurel IND vs SL Colombo Test
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com