कोलंबो टेस्ट शुरू से ठीक पहले टीमों को लगा झटका, 2 दिग्गजों ने अचानक किया संन्यास का ऐलान
Table of Contents
Retirements before Colombo Test: 23 अगस्त से भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। पहले टेस्ट को 165 रनों से जीतने वाली टीम इंडिया की नजर 2-0 से मेजबान टीम का सूपड़ा साफ़ करने पर होगी। वहीं, श्रीलंकाई टीम का प्रयास जीत के साथ सीरीज बचाने का होगा। हालांकि, इसके लिए उसे अपने प्रदर्शन में सुधार करने की जरूरत होगी।
कोलंबो टेस्ट की चर्चा के बीच फैंस को एक नहीं, बल्कि दो मायूस करने वाली खबरें मिलीं। दो दिग्गज क्रिकेटरों ने अचानक से अपने करियर पर विराम लगाते हुए संन्यास (Retirement) का ऐलान कर दिया। इनमें से एक खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट में लंबे समय तक सक्रिय रहा, जबकि दूसरे ने घरेलू क्रिकेट में अपना जौहर दिखाया।
इन दो खिलाड़ियों ने कोलंबो टेस्ट से पहले Retirement लिया

भारत-श्रीलंका के बीच होने वाले कोलंबो टेस्ट से पहले इंग्लैंड की दिग्गज तेज गेंदबाज केट क्रॉस और पंजाब के विकेटकीपर गीतांश खेड़ा ने संन्यास (Retirement) की घोषणा की। क्रॉस ने जानकारी दी कि वे मौजूदा सीजन के बाद, प्रोफेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लेंगी। वहीं, गीतांश ने घरेलू क्रिकेट में अपने 16 साल के करियर पर फुल स्टॉप लगाया।
गीतांश खेड़ा ने सोशल मीडिया पर दी संन्यास की जानकारी
घरेलू क्रिकेट में युवराज सिंह और हरभजन सिंह जैसे दिग्गजों के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करने वाले पंजाब के विकेटकीपर-बल्लेबाज गीतांश खेड़ा ने 35 साल की उम्र में डोमेस्टिक से रिटायरमेंट (Retirement) लेने का फैसला किया। उन्होंने अपने संन्यास की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी।
खेड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक खास नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने सभी का आभार जताया, साथ ही ओडिशा के खिलाफ 2011-12 रणजी ट्रॉफी में टूटी हुई उंगली के साथ खेली गई पारी को सबसे खास बताया।
View this post on Instagram
2010 में घरेलू क्रिकेट में दस्तक देने वाले गीतांश खेड़ा ने 56 फर्स्ट क्लासल, 40 लिस्ट ए और 11 टी20 मैच खेले। इन मुकाबलों में उन्होंने कुल 3628 रन बनाए, जिनमें छह शतक और 18 अर्धशतक भी शामिल रहे।
केट क्रॉस ने भी इंस्टाग्राम पर अपने रिटायरमेंट का किया ऐलान
2013 में इंग्लैंड के लिए डेब्यू करने वाली तेज गेंदबाज केट क्रॉस ने भी संन्यास (Retirement) की घोषणा के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया। उन्होंने पिछले साल ही अपने भविष्य को लेकर संशय जाहिर किया था, क्योंकि इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने क्रॉस को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में जगह नहीं दी थी। हालांकि, केट ने लंकाशायर के साथ एक साल का कॉन्ट्रैक्ट एक्सटेंशन साइन किया था। वहीं, उन्हें द हंड्रेड में सनराइजर्स लीड्स ने रिटेन भी किया था।
View this post on Instagram
इसके बावजूद, 34 वर्षीय ने पेशेवर क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी और मौजूदा सीजन के बाद एक खिलाड़ी के तौर पर नजर नहीं आएंगी। उन्होंने 76 वनडे मैचों में 101 विकेट लिए हैं। वहीं, आठ टेस्ट मैचों में 25 और 18 T20I मैचों में 14 विकेट लिए।
यह भी पढ़ें: कोलंबो टेस्ट में श्रीलंका की टीम करेगी पलटवार, टीम इंडिया की इस कमजोरी को उजागर कर देगी कप्तान गिल को झटका