भारत-अफ्रीका टी20 सीरीज के लिए बोर्ड ने 16 सदस्यीय टीम का किया ऐलान, मुंबई इंडियंस से खेले 6 खिलाड़ियों को मिला मौका

Published - 29 Nov 2025, 03:43 PM | Updated - 29 Nov 2025, 03:46 PM

IND vs SA

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (IND vs SA) की टीम के बीच इस वक्त तीन मैचों की वनडे श्रृंखला की शुरुआत होने जा रही है। इस वनडे सीरीज के बाद भारतीय टीम पांच मैचों की T20 श्रृंखला भी खेलेगी।

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (IND vs SA) के बीच खेली जाने वाली पांच मैचों की T20 श्रृंखला के लिए बोर्ड ने 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में मुंबई इंडियन से खेलने वाले 6 खिलाड़ियों को टीम में जगह मिली है। चलिए उन सभी खिलाड़ियों के बारे में विस्तार से बताते हैं।

IND vs SA टी20 सीरीज के लिए बोर्ड ने किया टीम का ऐलान

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (IND vs SA) की टीम के बीच 9 दिसंबर से 5 मैचों की T20 श्रृंखला खेली जानी है। पहला मुकाबला कटक के मैदान पर खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के मैदान पर 11 दिसंबर को खेला जाना है।

कुल पांच T20 मुकाबले खेले जाएंगे। इस T20 श्रृंखला में दक्षिण अफ्रीका की 16 सदस्यीय टीम का ऐलान हो गया है। दक्षिण अफ्रीका की टीम में मुंबई इंडियंस से खेलने वाले 6 खिलाड़ियों को जगह मिली है।

मुंबई इंडियन से खेलने वाले 6 खिलाड़ियों को मिली टीम में जगह

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (IND vs SA) के बीच खेली जाने वाली पांच मैचों की T20 श्रृंखला में दक्षिण अफ्रीका की टीम की बात की जाए तो इस टीम में आईपीएल में मुंबई इंडियंस की टीम से खेलने वाले छह खिलाड़ियों को जगह मिली है।

इन खिलाड़ियों में क्विंटन डी कॉक, ट्रिस्टन स्ट्रुब्स, डिवाल्ड ब्रेविस, मार्को यानसेन, क्वेना मफाका, कार्बिन बॉश यह छह खिलाड़ी मुंबई इंडियंस की टीम से अलग-अलग सीजन में खेल चुके हैं।

डिकॉक मुंबई इंडियंस की टीम के लिए लंबे अरसे तक खेले हैं। वहीं कार्बिन बॉश पिछले सीजन में ही मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा रहे थे। डिवाल्ड ब्रेविस भी साल 2022 में मुंबई की टीम के लिए खेल चुके हैं।

यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया आई सामने, केएल की छिनी कप्तानी, बुमराह-हार्दिक-सिराज की वापसी

इन खिलाड़ियों को मिली T20 टीम में जगह

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (IND vs SA) T20 सीरीज में दक्षिण अफ्रीका की टीम की बात की जाए तो टीम के कप्तानी ऐडन मार्क्रम करते हुए नजर आएंगे। उनके कंधों पर टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी रहेगी।

इसके अलावा टीम में टोनी डीजॉर्जी, डिवाल्ड ब्रेविस, रीजा हेंड्रिक्स, डेविड मिलर, जॉर्ज लिंडे, कार्बिन बॉश, मार्को यानसेन, क्विंटन डी कॉक, डिनोवान फरेरा, ट्रिस्टन स्ट्रुब्स जैसे खिलाड़ियों को टीम में जगह मिली है।

इसके अलावा अगर टीम की गेंदबाजी की बात की जाए तो ऑर्टनील बार्टमैन, केशव महाराज, क्वेना मफाका, लुंगी एंगीडी, एनरिक नॉर्टजे को टीम में जगह मिली है। नॉर्टजे की काफी लंबे समय बाद टीम में वापसी हो रही है।

भारत के खिलाफ T20 श्रृंखला के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम का स्क्वाड

ऐडन मार्करम (कप्तान) टोनी डीजॉर्जी, डिवाल्ड ब्रेविस, रीजा हेंड्रिक्स, डेविड मिलर, जार्ज लिंडे, कार्बिन बॉश, मार्को यानसेन, क्विंटन डी कॉक, डिनोवान फरेरा, ट्रिस्टन स्टब्स, ऑर्टनील बार्टमैन, केशव महाराज, क्वेना मफाका, लुंगी एंगीडी और एनरिक नॉर्टजे

यह भी पढ़ें: रायपुर वनडे मुकाबले के लिए टीम इंडिया की हुई घोषणा, केएल राहुल कप्तान, तो ये खिलाड़ी उपकप्तान

Tagged:

IND VS SA Mumbai Indians Quinton de Kock cricket news Tristan Stubbs
CA Hindi News

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की T20 सीरीज खेली जाएगी।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच t20 सीरीज की शुरुआत 9 दिसंबर से होगी।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com