अब ऑस्ट्रेलिया नहीं भारत में खेला जायेगा Big Bash League, इस डेट को चेन्नई में शुरू होगा टूर्नामेंट

Published - 19 May 2026, 12:24 PM | Updated - 19 May 2026, 01:36 PM

Big Bash League

Big Bash League: दुनियाभर की टी20 लीग में मशहूर एक बिग बैश लीग मानी जाती है. जिसका हर साल धूमधाम से आयोजन होता है. लेकिन भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक अच्छी खबर यह है कि इस बार Big Bash League का 16वां आगामी सीजन भारत में होने जा रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने इसकी मंजूरी दे दी है.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया अपनी टी20 लीग को और ज्यादा पहचान दिलाना चाहता है, इसलिए यह फैसला लिया गया है.

कब खेला जाएगा Big Bash League का पहला मैच?

Big Bash League

बिग बैश लीग 2026-27 (Big Bash League) का पहला मैच चेन्नई के एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम और बीसीसीआई की लंबी बातचीत के बाद आखिर में यह फैसला लिया गया है. हालांकि, यह पहली बार है जब BBL ऑस्ट्रेलिया की जगह अन्य देश में खेला जाएगा.

पिछले तीन महीनों से ऑस्ट्रेलिया भारत में बीबीएल आयोजित करवाने की कोशिश में लगा हुआ था. लेकिन BCCI ने अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी. लेकिन अब दिसंबर के दूसरे हफ्ते में लीग की शुरूआत होने जा रही है. हालांकि, अभी तक अधिकारिक शेड्यूल का ऐलान नहीं किया गया है.

भारत में BBL का होगा सिर्फ ओपनिंग मैच

गौरतलब है कि भारत में क्रिकेट प्रेमियों की संख्या अन्य देशों के मुकाबले कई ज्यादा है. इसी कारण ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट ने बीबीएल के लिए इंडिया का चयन किया है. बोर्ड का मानना है कि ऐसे उनकी लीग की लोकप्रियता में काफी इजाफा होगा.

हालांकि, चेन्नई में BBL (Big Bash League) का सिर्फ ओपनिंग मैच खेला जाएगा. जिसे भीड़ के साथ मीडिया कवरेज भी अधिक मिलने की उम्मीद है. इससे लीग पास के टिकट की भी काफी बिक्री भी होगी, और विश्व स्तर पर लीग का प्रचार होगा. इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए ऑस्ट्रेलिया ने भारत में लीग का पहले मैच का आयोजन करना का फैसला लिया है.

हाथापाई को उतारू हुए Henrich Klassen-Sanju Samson, दोनों की गाली-गलौज और लड़ाई का वीडियो वायरल

5 सदस्यीय टीम ने चेन्नई स्टेडियम का किया निरिक्षण

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के दौरान भी चेन्नई में हुए आखिरी मैच के दौरान क्रिकेट की 5 सदस्यीय टीम स्टेडियम में मौजूद थी. सभी ने BBL (Big Bash League) के ओपनिंग मैच से पहले चेन्नई स्टेडियम का निरिक्षण किया. इस दौरान BCCI के अध्यक्ष मिथुन मन्हास भी उनके साथ मौजूद थे.

रिपोट्स के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया पहले लीग के एक से ज्यादा कई मैच भारत में आयोजित करना चाहती थी. लेकिन अब सिर्फ 1 मुकाबला फाइनल किया है. बीबीएल का ओपनिंग मैच चेन्नई में खेला जाएगा.

Ishan Kishan ने जीत के बाद CSK फैंस को चिढ़ाया, सभी मर्यादा लांघते हुए बोले 'चलो निकलो यहां से…’

Tagged:

BBL India Big Bash League
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com