टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत को खल सकती इन 3 खिलाड़ियों की कमी, कोच गंभीर के इशारें पर नही किये गये शामिल
Published - 31 Jan 2026, 05:13 PM | Updated - 31 Jan 2026, 05:23 PM
Table of Contents
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का पांच मैचों की टी20 सीरीज आज यानी शनिवार को समाप्त हो जाएगा। भारत इस सीरीज में 3-1 के साथ बढ़त बनाए हुए है। न्यूजीलैंड को इस सीरीज में भारत ने बैकफुट पर धकेल दिया। इस सीरीज के बाद भारत टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) की जंग में शामिल होगा।
आगामी विश्व कप के लिए भारतीय टीम को इस तीन खिलाड़ी की कमी खल सकती है। टीम के हेड कोच गौतम गंभीर चयन प्रक्रिया को लेकर हमेशा सवाल के घेरे में आए हैं। इन खिलाड़ियों का चयन न होने की वजह भी गौतम गम्भीर को बताया जा रहा है।
ऋषभ पंत T20 World Cup 2026 से बाहर
भारत के स्पाइडरमैन कहे जाने वाले ऋषभ पंत इस साल होने वाली टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) से वंचित हो गए है। उनके लिए भारतीय स्क्वॉड में जगह नहीं बन सका। ऋषभ पंत भारतीय टीम में विकेटकीपर की भूमिका में होते हैं जबकि इस साल उनकी जगह संजू सैमसन को वरीयता दी गई है। ऋषभ पंत अच्छे हीटर के रूप में जाने जाते हैं लेकिन यूके हालिया प्रदर्शन निराशाजनक रहा है।
संजू सैमसन स्ट्राइक रेट और पावर हिटिंग के मामले में ऋषभ पंत से आगे नजर आते है, यही वजह है कि संजू सैमसन गौतम गंभीर की लिस्ट में ऊपर आते हैं। हालांकि गंभीर की सूची में ऋषभ पंत टेस्ट में टॉप विकेटकीपर की चॉइस में आते हैं। ऋषभ पंत को मौका न मिलने की वजह गंभीर का संजू से वादा भी हो सकता है।
आपको बता दें रिपोर्ट्स के मुताबिक गंभीर ने एक बार संजू से कहा था अगर आप 10 इनिंग में भी बिना रन बनाए आउट हो जाते हो तो आपको टीम से बाहर नहीं किया जा सकता। हालांकि ये बयान सैमसन के कॉन्फिडेंस को बढ़ाने के लिए दिया गया था जिससे वो बीने प्रेशर ले अपना नेचुरल गेम खेल सके।
युवाओं के बीच सीनियर सिटिजन! T20 World Cup 2026 के ये हैं टॉप-5 उम्रदराज खिलाड़ी
सिराज को भी इस साल मौका नहीं
मोहम्मद सिराज पिछले टी20 विश्व कप में मौका मिला था लेकिन इस साल उनके लिए टीम में जगह नहीं बनी। भारतीय टीम इस वक्त ऐसे खिलाड़ियों पर निगाहें रख रही है जो गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी भी कर ले। गंभीर इस मामले में सिराज से जायदा भरोसा हर्षित राणा पर कर रहे हैं।
मोहम्मद सिराज मौजूदा वक्त में भारत के गिने चुने गेंदबाज में से एक हैं जसप्रीत बुमराह के बाद गति और परफेक्शन बतौर गेंदबाज उन्हीं के पास है। हालांकि सिराज को ओदी टीम में जगह दी गई है लेकिन विशेषज्ञ का मानना है कि सिराज को टी20 विश्व कप स्क्वॉड में जगह न देना नाइंसाफी है।
इससे पहले एबी डिविलियर्स ने भी उनके लिए अपने यूट्यूब चैनल पर कहा था सिराज को टी 20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) में जगह न मिलना मुझे आश्चर्यचकित कर रहा है। डिविलियर्स का ये बयान उनकी गेंदबाजी छवि को दर्शाता है।
T20 World Cup 2026 में बिना श्रेयस के जाएगी टीम इंडिया
आईपीएल में दिल्ली कैपिटल और कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल के फाइनल तक पहुंचाने के पीछे कोई और बल्कि श्रेयस अय्यर ही थे लेकिन इनका भारतीय टी20 स्क्वॉड में न दिखना आश्चर्यचकित कर सकता है। हालांकि श्रेयस इयर पिछले कुछ समय से चोटिल चल रहे थे जिसकी वजह से ने उन्हें प्रदर्शन करने का मौका मिला और न ही टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) के स्क्वॉड में जगह।
श्रेयस बतौर कप्तान और बल्लेबाज टीम के लिए सबसे परफेक्ट खिलाड़ी हैं। कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव के समीकरण में शायद श्रेयस फिर न बैठते हो लेकिन उनकी बल्लेबाजी स्किल्स अब भी कई बल्लेबाजों पर भारी है। फिलहाल टीम की बल्लेबाजी यूनिट काफी मजबूत है और इस साल होने वाली टी 20 विश्व कप 2026 में कई युवा खिलाड़ी शामिल है जिनका यह पहला विश्व कप होगा।
इसका सकारात्मक असर टीम को देखने को मिल सकता है क्योंकि उनके ऊपर कोई भी पुराना प्रेशर नहीं होगा और ऊर्जावान रहेंगे। इस सूची में रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अभिषेक शर्मा और हर्षित राणा जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर