युवाओं के बीच सीनियर सिटिजन! T20 World Cup 2026 के ये हैं टॉप-5 उम्रदराज खिलाड़ी

Published - 31 Jan 2026, 01:17 PM | Updated - 31 Jan 2026, 01:18 PM

T20 World Cup

T20 World Cup: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से हो रही है, जिसमें 20 टीमें भाग ले रही हैं। आईसीसी टूर्नामेंट के लिए लगभग सभी देशों ने अपने -अपने स्क्वाड का आधिकारिक ऐलान कर दिया है।

इस खेल को युवाओं का खेल माना जाता है, लेकिन इस टूर्नामेंट में पांच ऐसे खिलाड़ी भी खेलते नजर आएंगे, जिसकी उम्र संन्यास लेने की हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद वह युवाओं के साथ इस खेल में खेलते नजर आएंगे और अपने देश को विश्व कप (T20 World Cup) की ट्रॉफी जिताना चाहेंगे। चलिए आपको बताते हैं टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले पांच सबसे उम्र दराज खिलाड़ियों के बारे में।

मोहम्मद नदीम सबसे उम्र दराज खिलाड़ी

आईसीसी टूर्नामेंट (T20 World Cup) में हिस्सा ले रही ओमान की टीम में 43 साल के मोहम्मद नदीम को भी चुना गया है। नदीम ओमान के लिए ऑलराउंडर की भूमिका निभाते हैं और अब तक अपने देश के लिए 70 टी20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने गेंद से 40 विकेट लिए हैं तो बल्ले से 805 रन बनाए हैं। बता दें कि, नदीम की गिनती ओमान के सीनियर खिलाड़ियों में होगी।

T20 World Cup: वेन मैडसेन को मिला मौका

पहली बार आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) में हिस्सा ले रही इटली की टीम ने स्क्वाड में वेन मैडसेन को जगह दी है। वह इस टूर्नामेंट में इटली की कमान संभालेंगे, जबकि उनसे पहले टीम का नेतृत्व जो बर्न्स संभाल रहे थे, जिसकी कप्तानी में इटली टी20 विश्व कप (T20 World Cup) के लिए क्वालीफाई किया था। लेकिन अब मेन टूर्नामेंट में टीम को लीड वेन मैडसेन करेंगे, जो कि 42 साल के हो चुके हैं। बता दें कि, वेन ने अभी तक सिर्फ सात टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट मैच खेले हैं।

रोएलॉफ वैन डेर मेरवे

रोएलॉफ वैन डेर मेरवे विश्व के उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने दो अलग-अलग देशों के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेला है। रोएलॉफ वैन डेर मेरवे इस समय 41 साल के हो चुके हैं, लेकिन उन्हें नीदरलैंड्स के स्क्वाड में शामिल किया गया है। लेकिन इससे पहले उन्होंने साउथ अफ्रीका देश का भी प्रतिनिधित्व किया गया।

मोहम्मद नबी

अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद नबी आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) का हिस्सा हैं। नबी ने साल 2010 में अपना पहला टी20 विश्व कप खेला था। वहीं, मोहम्मद नबी अब 41 साल के हो चुके हैं, लेकिन आज भी वह अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के अहम खिलाड़ी हैं, जो कि गेंद और बल्ले से टीम की जीत में अहम योगदान देते हैं। उन्होंने अब तक अफगान के लिए 147 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 2430 रन बनाए हैं और 104 विकेट लिए हैं।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने की उल्टी गिनती हुई शुरू, लेकिन अभी भी चोटिल हैं चुने गए ये 2 भारतीय खिलाड़ी

ब्रेंडन टेलर

जिम्बाब्वे के धाकड़ विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर को भी टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) में शामिल किया गया है। 40 साल ब्रेंडन टेलर ने पिछले साल आईसीसी के भ्रष्टाचार विरोधी नियमों का उल्लंघन करने के लिए प्रतिबंध झेलने के बाद पिछले साल इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की थी।

टेलर ने जिम्बाब्वे देश के लिए अब तक 58 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 23.70 की औसत और 122.93 के स्ट्राइक रेट से 1185 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 6 अर्धशतक खेले हैं। उनका इस प्रारूप में उच्चतम स्कोर 123 रन है, जो कि पिछले साल बोत्सवाना के खिलाफ बनाया था।

SA vs WI Match Prediction in Hindi, 3rd T20I: आज जोहान्सबर्ग में कौन मारेगा बाजी? जानें रन, विकेट और मैच प्रेडिक्शन रिपोर्ट

Tagged:

T20 World Cup mohammad nabi Roelof van der Merwe Wayne Madsen
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

जिम्बाब्वे देश के लिए।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com