इंग्लैंड और आयरलैंड टी20 सीरीज के लिए सामने आई 16 सदस्यीय टीम इंडिया, वैभव-प्रिंस को डेब्यू! श्रेयस अय्यर कप्तान
Published - 05 May 2026, 03:33 PM | Updated - 06 May 2026, 01:02 PM
Table of Contents
Team India: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की समाप्ति के बाद टीम इंडिया को पहले आयरलैंड और फिर इंग्लैंड का दौरा करना है। यह जून में भारत पहले आयरलैंड जाएगी, जहां दो मैचों की टी20 श्रृंखला आयोजित होनी है और फिर यहां से इंग्लैंड के लिए रवाना होगी, जहां पांच मैचों की लंबी टी20 सीरीज खेली जानी है।
इस सीरीज में चयन समिति कई युवाओं को मौका दे सकती है, जिसमें अधिकांश वह खिलाड़ी हो सकते हैं, जिनका प्रदर्शन आईपीएल 2026 में कमाल का रहा है। जहां वैभव और प्रिंस यादव को पदार्पण का मौका मिल सकता है तो श्रेयस अय्यर के कंधों पर कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।
सूर्या को आराम, श्रेयस को कमान
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतने के बाद वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया (Team India) का यह पहला विदेशी दौरा होगा। ऐसे में माना जा रहा है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड इन दौरे पर सूर्यकुमार यादव को आराम देकर उनकी जगह श्रेयस अय्यर को कप्तान बना सकते हैं।
अय्यर न सिर्फ बल्ले से कमाल कर रहे हैं, बल्कि अपनी कप्तानी में पंजाब किंग्स को अंक तालिका में नंबर एक बनाया हुआ है। यही कारण है कि चयन समिति भी अय्यर को कप्तान बनाने के पक्ष में नजर आ रही है और इसकी शुरुआत आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से हो सकती है।
वैभव-प्रिंस को डेब्यू!
आईपीएल 2026 में बल्ले से धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षींय युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड दौरे पर मौका दिया जा सकता है। उनको यह चांस आईपीएल 2026 में बल्ले से धमाकेदार प्रदर्शन के लिए दिया जा सकता है। बता दें कि, वैभव आईपीएल 2026 में 10 पारियों में 400 से अधिक रन बना चुके हैं।
जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव की एंट्री भी भारतीय टीम (Team India) में हो सकती है। प्रिंस ने मौजूदा सीजन में अपनी रफ्तार, सटीक लाइन लेंथ, परफेक्ट यॉर्कर, गेंदबाजी में शानदार मिश्रण करके सभी को काफी प्रभावित किया है, और यही कारण है कि चयनकर्ता (Team India) भी इस युवा प्रतिभा को मौका देने की सोच रहे हैं।
कब खेली जाएगी सीरीज?
आईपीएल 2026 के खत्म होने के बाद टीम इंडिया (Team India) आयरलैंड का पहला टी20 दौरा करेगी। इस दौरे की शुरुआत 26 जून से होगी तो दूसरा मैच 28 जून को खेला जाएगा। बता दें कि, समय की कमी के कारण दोनों देशों के बीच केवल दो टी20 मैचों पर सहमति बनी है।
इसके बाद यहां से खिलाड़ी इंग्लैंड की फ्लाइट पकड़ेंगे, जहां 1 जुलाई से टी20 श्रृंखला की शुभ शुरुआत होगी। यह मैच रिवरसाइड ग्राउंड, चेस्टर-ली-स्ट्रीट में खेला जाएगा। जबकि दूसरा मैच 4 जुलाई, तीसरा मैच 7 जुलाई, चौथा मैच 9 जुलाई और अंतिम टी20 मैच 11 जुलाई को खेला जाएगा।
Team India का संभावित स्क्वाड
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (उप कप्तान), श्रेयस अय्यर (कप्तान), रजत पाटीदार, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, प्रिंस यादव, बिश्नोई, रिंकू, नीतीश कुमार रेड्डी।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर