अंतिम टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन फिक्स, वैभव-सुंदर-यश की एंट्री
Table of Contents
Team India Playing XI For IND vs AFG 3rd T20I: अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले की तरह दूसरे में भी भारत का दबदबा देखने को मिला। टीम इंडिया ने एक बार फिर से 7 विकेट से जीत दर्ज की और सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली।
मंगलवार को खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगान टीम ने 159/8 का स्कोर बनाया, जवाब में भारत ने 14.5 ओवर में ही 163/3 का स्कोर बनाकर टारगेट हासिल कर लिया। अब टीम इंडिया (Team India) की नजर तीसरे मैच को जीतकर 3-0 से अफगानिस्तान का सूपड़ा साफ़ करने पर होगी।
तीसरे मैच को जीतने के लिए दोनों टीमें लगाएंगी अपना पूरा जोर

भारतीय सरजमीं पर अफगानिस्तान की मेजबानी में हो रही IND vs AFG टी20 सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच भी दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में ही खेला जाएगा। यह मुकाबला गुरुवार, 17 सितंबर को होगा। दोनों ही टीमों की नजर जीत पर होगी। भारतीय टीम (Team India) जीत की हैट्रिक के साथ क्लीन स्वीप करना चाहेगी। वहीं, अफगानिस्तान का प्रयास अंतिम मैच को जीतकर अपनी लाज बचाने का होगा।
अजेय बढ़त के कारण इन 3 खिलाड़ियों को दिया जा सकता है आराम
शुरुआती दो मैचों में जीत के कारण भारत (Team India) ने सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। अब तीसरे मैच में अगर हार भी मिली तो भी ट्रॉफी पर टीम इंडिया का ही कब्जा रहेगा। इसी वजह से तीसरे मैच के लिए भारतीय टीम के कुछ प्रमुख खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है, क्योंकि फिर एशियन गेम्स के लिए जापान जाना है। वहीं, 6 अक्टूबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच टी20 भी खेलने हैं।
यही कारण है कि अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे मुकाबले से अभिषेक शर्मा, अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह को रेस्ट मिल सकता है। अभिषेक और अक्षर की भूमिका आगे काफी अहम होने वाली है। वहीं, बुमराह की फिटनेस को बरकरार रखने के लिए उनका वर्कलोड मैनेज करना काफी अहम है। इन तीनों ने ही शुरुआती दो मैचों में हिस्सा लिया था।
इन 3 खिलाड़ियों की Team India की प्लेइंग XI में हो सकती है एंट्री
अभिषेक शर्मा, अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह को आराम दिए जाने की स्थिति में इनकी जगह टीम इंडिया (Team India) की प्लेइंग XI में वैभव सूर्यवंशी, वॉशिंगटन सुंदर और यश ठाकुर को मौका मिल सकता है। सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे दौरे पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन संजू सैमसन के कारण उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ पहले दो मैचों में मौका नहीं मिला।
वहीं, सुंदर इंजरी से वापस आए हैं और अभी मौके का इंतजार कर रहे हैं। यश को जिम्बाब्वे दौरे के बाद ड्रॉप कर दिया गया था लेकिन हर्षित राणा की इंजरी के कारण उन्हें रिप्लेसमेंट के रूप में चुना गया।
अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर
यह भी पढ़ें: डेब्यू ODI में ही इस भारतीय बल्लेबाज ने जड़ी नाबाद फिफ्टी, लेकिन इसके बाद फिर कभी नहीं मिला मौका
Tagged:
team india afghanistan cricket team Washington Sundar Yash Thakur IND vs AFG T20 Series Vaibhav Sooryavanshi