एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया के नए हेड कोच का हुआ ऐलान, गौतम गंभीर की जगह इस दिग्गज को मौका
Table of Contents
Team India's head coach for Asian Games: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज 13 सितंबर से दिल्ली में शुरू हो रही है। इस सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड की घोषणा कुछ दिनों पहले ही हुई और उन्हीं खिलाड़ियों को मौका मिला है, जो एशियन गेम्स 2026 में नजर आएंगे। जापान में होने वाले इस बहु-खेल इवेंट में पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट के मुकाबले 24 सितंबर से खेले जाएंगे।
अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम के हेड कोच (Head Coach) के रूप में गौतम गंभीर ही नजर आएंगे लेकिन एशियन गेम्स में वे टीम के साथ नहीं होंगे।
एशियन गेम्स में भारत के Head Coach गौतम गंभीर क्यों नहीं होंगे?
काफी लोगों के मन में सवाल उठ रहा होगा कि एशियन गेम्स 2026 में हेड कोच (Head Coach) गौतम गंभीर क्यों नहीं नजर आएंगे, तो इसकी वजह वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज है। दरअसल, 27 सितंबर से भारत बनाम वेस्टइंडीज वनडे सीरीज का आगाज होगा। यह सीरीज भी 3 अक्टूबर तक चलेगी, इसी दिन एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट का भी अंत होगा।
इन दोनों के शेड्यूल में टकराव के कारण ही गौतम गंभीर एशियन गेम्स में नजर नहीं आएंगे। 2027 वनडे वर्ल्ड कप को देखते हुए हर एक ODI सीरीज काफी अहम है। इसी वजह से गंभीर वेस्टइंडीज के खिलाफ हेड कोच (Head Coach) की जिम्मेदारी संभालेंगे।
एशियन गेम्स में वीवीएस लक्ष्मण निभाएंगे हेड कोच की जिम्मेदारी

गौतम गंभीर की गैरमौजूदगी में BCCI ने एक बार फिर से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के हेड वीवीएस लक्ष्मण को हेड कोच (Head Coach) नियुक्त किया है और वे एशियन गेम्स में नजर आएंगे। ऐसा ही कुछ जिम्बाब्वे दौरे पर भी हुआ था। लक्ष्मण ने ही मुख्य कोच की भूमिका निभाई थी और उनकी कोचिंग में भारत ने 3-0 से सीरीज अपने नाम की थी।
इससे पहले भी कई मौकों पर वीवीएस लक्ष्मण हेड कोच की भूमिका निभा चुके हैं। इसी वजह से उन्हें भारतीय टीम के माहौल की भी अच्छी समझ है। ऐसे में उनके लिए दोबारा जिम्मेदारी को संभालना कोई बड़ी चुनौती नहीं होने वाली है।
लक्ष्मण के कोचिंग स्टाफ में ये दिग्गज होंगे शामिल
एशियन गेम्स 2026 में गौतम गंभीर के कोचिंग स्टाफ से सिर्फ फील्डिंग कोच सुभादीप घोष ही वीवीएस लक्ष्मण के साथ एशियन गेम्स में नजर आएंगे। बाकी सदस्य वे होंगे, जो लक्ष्मण के साथ जिम्बाब्वे दौरे पर थे। बल्लेबाजी कोच के रूप में हृषिकेश कानिटकर और गेंदबाज कोच के रूप में सुनील जोशी जिम्मेदारी संभालेंगे।
क्वार्टर फाइनल से भारत के अभियान की होगी शुरुआत
एशियन गेम्स 2026 में पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट 24 सितंबर से शुरू हो जाएगा लेकिन टीम इंडिया का पहला मैच 28 सितंबर को होगा, क्योंकि भारत को सीधे क्वार्टरफाइनल में जगह मिली है। इसी वजह से उसके लिए हर एक मुकाबला नॉकआउट की तरह होगा। अगर भारत ने इस मुकाबले में जीत दर्ज की तो फिर सेमीफाइनल में जगह मिलेगी और इसमें बाजी मारी तो 3 अक्टूबर को होने वाले फाइनल में नजर आएगा।
यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ODI सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम का हुआ ऐलान