शाहीन-अबरार से नहीं इस पाकिस्तानी गेंदबाज से भारत को रहना होगा सावधान, अकेले दम पर पलट देता मैच
Published - 12 Feb 2026, 04:18 PM | Updated - 13 Feb 2026, 01:05 PM
Table of Contents
Team India: एशिया कप 2025 में पाकिस्तान को बैक टू बैक तीन बार पटखनी देने के बाद भारतीय टीम का लक्ष्य टी20 विश्व कप 2026 में फिर एक बार पाकिस्तान को हराना होगा। यह मैच 15 फरवरी, रविवार को श्रीलंका के कोलंबो में खेला जाएगा।
इस मैच में भारतीय टीम (Team India) के लिए एक पाकिस्तानी गेंदबाज बड़ी मुसीबत बन सकता है, जबकि ये गेंदबाज पाकिस्तान के प्रमुख तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी या फिर फिरकी गेंदबाज अबरार अहमद नहीं हैं। बल्कि एक ऐसा खिलाड़ी है, जो कि पहली बार भारत के सामने खेल रहा है। ऐसे में भारतीय बल्लेबाजों (Team India) को इस गेंदबाज से सावधान रहना होगा, क्योंकि ये प्लेयर मैच की बाजी को अकेले पटलने का दम-खम रखता है।
इस गेंदबाज से रहना होगा सावधान
भारतीय टीम (Team India) को अगर 15 फरवरी को भारत बनाम पाकिस्तान मैच में बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी है तो उन्हें पाकिस्तान के ऑफ स्पिनर उस्मान तारिक से संभलकर रहना होगा। उस्मान टी20 विश्व कप 2026 में अपने एक्शन को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। जबकि भारतीय बल्लेबाजी (Team India) खेमा भी उस्मान के एक्शन का तोड़ निकालने की कोशिश कर रहा होगा।
बता दें कि, उस्मान ने पाकिस्तान के लिए अभी तक खेले केवल चार मैचों में 11 विकेट लिए हैं। जबकि टी20 क्रिकेट में खेले 42 मैचों में वह 70 बल्लेबाजों का शिकार कर चुके हैं, जो कि इस प्रारूप में काफी शानदार आंकड़े माने जाते हैं। वहीं, कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम की स्लो पिच पर उस्मान की गेंदबाजी और घातक हो सकती है।
आनोखा एक्शन बनेगा Team India के लिए सिर दर्द
पाकिस्तान के उस्मान तारिक का एक्शन वर्तमान स्पिन गेंदबाजों से काफी भिन्न है। जहां अन्य गेंदबाज एक ओवर में एक या दो बार पॉज लेकर गेंदबाजी करते हैं तो उस्मान तारिक छह की छह गेंदों पर स्टॉप एंड पॉज लेकर गेंदबाजी करते हैं।
जबकि इस दौरान वह ओवर में चार गेंदें धीरे फेंकते हैं तो एक गेंद को वह 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से फेंक देते हैं, जिसको समझना बल्लेबाजों के लिए काफी परेशानी का विषय बना हुआ है।
यही कारण है कि भारत-पाकिस्तान मैच में भारतीय खिलाड़ियों (Team India) के लिए उस्मान का आनोखा गेंदबाजी एक्शन बड़ा सिर दर्द बन सकता है। संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ मैच में उस्मान ने काफी शानदार गेंदबाजी की थी। जबकि अमेरिका के अनुभवी बल्लेबाज मिलिंद कुमार भी उस्मान के खिलाफ असहज दिखे थे।
इन बल्लेबाजों से होगी प्रशंसक को उम्मीद
पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा अपने तुरुप के इक्के यानी उस्मान तारिक का अधिक उपयोग मिडिल ओवरों में करते हैं। ऐसे में भारतीय टीम (Team India) के कप्तान सूर्यकुमार यादव, पावर हिटर हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे से भारतीय प्रशंसको को बड़ी उम्मीद होगी।
बता दें कि, भारत के ये बल्लेबाज स्पिन के खिलाफ काफी आक्रामक बल्लेबाजी करते हैं और यही कारण है कि वह उस्मान तारिक को न सिर्फ संभलकर, बल्कि आक्रामक बल्लेबाजी कर सकते हैं।
वहीं, अगर उस्मान का उपयोग सलमान पावर प्ले में करते हैं तो यहां पर ईशान किशन और अभिषेक शर्मा की विस्फोटक जोड़ी से बचना तारिक के लिए काफी मुश्किल होगा, क्योंकि ये दोनों ही बल्लेबाज उस्मान की स्टॉप एंड पॉड गेंद को दर्शक दीर्घा में डिपोजिट करने की काबिलियत रखते हैं।
भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ियों के Head to Head आंकड़ें, जानें कागज़ों में किस टीम के प्लेयर मजबूत
अश्विन ने किया उस्मान का समर्थन
उस्मान तारिक का ‘’स्टॉप एंड पॉज’’ एक्शन विश्व कप 2026 में चर्चा का विषय बना हुआ है। जहां कुछ दिग्गज उनपर चकिंग का गंभीर आरोप लगा रहे हैं तो कुछ का मानना है कि उनका गेंदबाजी एक्शन आईसीसी नियम के अनुसार ठीक है।
पूर्व भारतीय दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने उस्मान का बचाव करते हुए कहा कि उसके एक्शन की जांच करने का अधिकार केवल आईसीसी के पास है और बॉलिंग एक्शन टेस्टिंग सेंटर में ही इसकी जांच हो सकती है।
वहीं, इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन ने का कहना है कि गेंद डालते समय उनका रुकना अवैध है। हालांकि, पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने भी सवाल उठाए कि बिना हाथ मोड़े वह 20 से 25 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार के बढ़ा सकते हैं? ये कैसे संभव है?
साहिबजादा फरहान की धमकी का तिलक वर्मा ने दिया जवाब, बोले 'हम भी पाकिस्तान के खिलाफ...'
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर