भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ियों के Head to Head आंकड़ें, जानें कागज़ों में किस टीम के प्लेयर मजबूत
Published - 12 Feb 2026, 03:37 PM | Updated - 13 Feb 2026, 01:02 PM
Table of Contents
India vs Pakistan: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का हाई-वोल्टेज मुकाबला रविवार, 15 फरवरी को श्रीलंका के कोलंबो में स्थित आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच भारत और पाकिस्तान दोनों के लिए बेहद अहम होगा, क्योंकि जो भी टीम ये मैच जीतेगी, वह सुपर-8 की ओर मजबूत कदम बढ़ा लेगी, जबकि दूसरी टीम को अगले राउंड में पहुंचने के लिए थोड़ा अधिक संघर्ष करना पड़ सकता है।
लेकिन इस मैच से पहले चलिए जानते हैं कि भारत-पाकिस्तान (India vs Pakistan) के खिलाड़ियों के हेड टू हेड आंकड़े कैसे हैं और कागजों पर किस टीम के खिलाड़ी अधिक मजबूत नजर आ रहे हैं।
India vs Pakistan का शीर्ष क्रम
भारत बनाम पाकिस्तान (India vs Pakistan) के सुपर हिट मुकाबले में जहां मैन इन ब्लू के शीर्ष क्रम में अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और तिलक वर्मा रहने वाले हैं तो पाकिस्तान की तरफ से साइम अयूब, साहिबजादा फरहान और कप्तान सलमान अली आगा शीर्ष क्रम की कमान संभालेंगे।
भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने टी20 प्रारूप में पाकिस्तान के खिलाफ अभी तक 3 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 189.65 के स्ट्राइक रेट से 110 रन बनाए हैं, जिसमें एक पचासा शामिल है। वहीं, तिलक वर्मा ने पाकिस्तान (India vs Pakistan) के खिलाफ 3 मैचों में 130 की औसत से 130 रन बनाए हैं।
जबकि ईशान ने पाकिस्तान के खिलाफ एक भी टी20 मुकाबला नहीं खेला है। वहीं, पाकिस्तान की ओर से साहिबजादा फरहान ने भारत के खिलाफ 3 मैचों में 155 रन, साइम ने 3 मैचों में 35 और कप्तान सलमान अली आगा ने 3 मैचों में केवल 28 रन बनाए हैं। शीर्ष क्रम बल्लेबाजों ने भारतीय टीम का पलड़ा पाकिस्तान पर काफी भारी है।
मिडिल ऑर्डर में कौन अधिक ताकतवर
भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर में कप्तान सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, और रिंकू सिंह जैसे खूंखार बल्लेबाज शामिल हैं, जो कि पलक-झपकते ही रनों की गति को बढ़ाने का दम रखते हैं। वहीं, पाकिस्तान के मिडिल ऑर्डर में बाबर आजम, उस्मान खान, शादाब खान, मोहम्मद नवाज और फहीम अशरफ जैसे प्लेयर्स हैं।
बता दें कि, फहीम को छोड़कर अन्य पाकिस्तानी (India vs Pakistan) बल्लेबाज मिडिल ऑर्डर में सिंगल डबल पर अधिक निर्भर करते हैं। भारत के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों के स्ट्राइक रेट पर नजर डालें तो कप्तान सूर्या 165.64, रिंकू सिंह, 157.04, शिवम दुबे 149.70 और हार्दिक पंड्या 144.27 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हैं।
जबकि शादाब खान का स्ट्राइक रेट 143.58, फहीम अशरफ, 139.37, मोहम्मद नवाज, 134, बाबर आजम 128 और उस्मान खान 119.65 के स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि भारत का मिडिल ऑर्डर कितना मजबूत और कितना आक्रामक है। जबकि पाकिस्तान (India vs Pakistan) का मिडिल ऑर्डर धीमी रन गति से रन बनाने के लिए जाना जाता है।
निचले क्रम में कौन अधिक मजबूत
भारतीय टीम के पास निचले क्रम में अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह जैसे खिलाड़ी हैं तो पाकिस्तान के पास निचले क्रम में शाहीन शाह अफरीदी, उस्मान तारिक और अबरार अहमद जैसे प्लेयर्स हैं। बता दें कि, गेंदबाजी क्रम में भारतीय टीम का पलड़ा भारी है, क्योंकि भारत के पास अनुभवी और आक्रामक गेंदबाज हैं जो कि किसी भी परिस्थितियों में विकेट चटकाने की काबिलियत रखते हैं।
जबकि पाकिस्तान (India vs Pakistan) के स्क्वाड में शाहीन शाह अफरीदी को छोड़कर अन्य गेंदबाजों के पास अनुभव की भारी कम साफ नजर आती है। हालांकि, भारत के खिलाफ मैच में पाकिस्तानी टीम प्रबंधन को उस्मान तारिक से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी, क्योंकि केवल उस्मान ऐसे गेंदबाज हैं, जिन्होंने भारत के खिलाफ एक भी मैच नहीं खेला है। ऐसे में वह पाकिस्तान (India vs Pakistan) के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं।
इन 3 टीमों का टी20 वर्ल्ड कप सफर हो गया समाप्त, अब बस आत्मसम्मान के लिए खेलेगी बचे हुए मैच
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर