W,W,W,W,W,W......काउंटी क्रिकेट में चमक गया टीम इंडिया का सितारा, एकसाथ झटक डाले कुल 7 विकेट

Published - 23 Jun 2026, 12:02 PM | Updated - 23 Jun 2026, 01:19 PM

County Cricket

County Cricket: जिस तरह से भारत में रणजी ट्रॉफी के नाम से रेड बॉल टूर्नामेंट घरेलू स्तर पर खेला जाता है, उसी तरह इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट होता है। इंग्लैंड के अलग-अलग क्लब की टीमें इसमें हिस्सा लेती हैं, जिनमें लोकल खिलाड़ियों के साथ-साथ बाहर के भी प्लेयर शामिल होते हैं। भारत के भी तमाम बड़े नाम काउंटी में हिस्सा ले चुके हैं और इससे उन्हें फायदा भी हुआ है।

ऐसा ही कुछ अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करने वाले टीम इंडिया के बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर मानव सुथार ने किया। इस युवा खिलाड़ी को सिर्फ एक टेस्ट के लिए चुना गया था और अभी भारत में घरेलू क्रिकेट भी नहीं खेली जा रही है। इसी वजह से उन्होंने काउंटी क्रिकेट (County Cricket) खेलने का फैसला किया और दो मैचों के लिए वारविकशायर को ज्वाइन किया। इन दो मैचों में उन्होंने ऑलराउंडर प्रदर्शन किया। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा दूसरे मैच के परफॉरमेंस की हो रही है।

County Cricket में अपने दूसरे मैच में 7 विकेट लेकर मानव सुथार ने सुर्खियां बटोरी

County Cricket 1

मानव सुथार ने काउंटी क्रिकेट (County Cricket) में अपना डेब्यू 12 जून को किया था। पहले मैच में उनका प्रदर्शन ठीक रहा था, लेकिन दूसरे मुकाबले में वह ज्यादा बेहतर करने में कामयाब रहे। समरसेट के खिलाफ टांटन में खेला गया मैच ड्रॉ रहा, लेकिन मानव ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया।

उन्होंने अपनी गेंदबाजी से कहर बरपाया और मैच में कुल 7 विकेट लेने में कामयाब रहे। इस दौरान उन्हें पहली पारी में 2 और दूसरी में 5 विकेट मिले।

ससेक्स के खिलाफ दूसरी पारी में मानव सुथार ने लिए 5 विकेट

समरसेट के खिलाफ पहली पारी में मानव सुथार ने 18 ओवर की गेंदबाजी की और इस दौरान 50 रन खर्च करते हुए निचले क्रम के दो बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। इसके बाद, दूसरी पारी में उन्होंने कहर बरपाने का काम किया। सुथार ने शुरुआत से ही कहर ढाया और एक के बाद एक पांच विकेट ले लिए। उन्होंने अपने फाइव विकेट हॉल के लिए 46.5 ओवर की गेंदबाजी की और 100 रन खर्च किए।

मानव सुथार ने काउंटी क्रिकेट (County Cricket) में पारी के बेस्ट आंकड़े दर्ज करने के लिए सबसे पहले ओपनर जॉर्डन हरमन को आउट किया, जो 34 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद, उन्होंने विकेटकीपर टॉम कोहलर-कैडमोर (12) को चलता किया। अपने पंजे के लिए उन्होंने शेष तीन विकेट जोश शॉ (22), एल्फी ओगबोर्न (11) और जेक बाल (4) को आउट किया।

मानव सुथार का County Cricket के दो मैचों में ऐसा रहा प्रदर्शन

अगर काउंटी क्रिकेट (County Cricket) में मानव सुथार के प्रदर्शन की बात करें तो वो वारविकशायर के लिए दो मैचों के लिए ही जुड़े थे। इस दौरान उन्होंने यॉर्कशायर और समरसेट के खिलाफ हुए मैचों में हिस्सा लिया। गेंदबाजी में सुथार ने कुल 11 विकेट झटके। वहीं, बल्लेबाजी में तीन पारियों में 98 रन जोड़े।

यह भी पढ़ें: IND vs IRE: चक्रवर्ती-नीतीश रेड्डी बाहर, आयरलैंड सीरीज के लिए अब नई टीम इंडिया का हुआ ऐलान

Tagged:

team india county cricket Manav Suthar Warwickshire
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com