अफ्रीका से भिड़ंत से पहले टीम इंडिया में बदलाव तय, संजू-कुलदीप को मौका, ये स्टार होगा बाहर

Published - 20 Feb 2026, 06:14 PM | Updated - 21 Feb 2026, 01:10 PM

Team India

Team India: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग चरण मैचों में धमाकेदार प्रदर्शन करने के बाद सुपर-8 में टीम इंडिया का पहला मैच 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला जाना है। इस मैच से पहले भारतीय टीम (Team India) अपनी प्लेइंग इलेवन में कई तरह के बदलाव कर सकती है।

दरअसल, साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में टीम प्रबंधन विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन और चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव को दोबारा प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकती है तो इस स्टार खिलाड़ी को बेंच पर बैठाया जा सकता है।

दरअसल, शुरुआती चार मैचों में मौका मिलने के बाद भी इस खिलाड़ी का प्रदर्शन बेहद साधारण रहा है और यही कारण है कि इस प्लेयर को कोच गौतम गंभीर बाहर निकाल सकते हैं।

ये स्टार खिलाड़ी हो सकता है प्लेइंग इलेवन से बाहर

साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में कोच गौतम गंभीर बाएं हाथ के नंबर तीन बल्लेबाज तिलक वर्मा को प्लेइंग इलेवन से बाहर कर सकते हैं। दरअसल, तिलक वर्मा ने अभी तक इस टूर्नामेंट में 106 रन बनाए हैं। लेकिन इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट टीम प्रबंधन (Team India) के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।

तिलक ने अभी तक टी20 विश्व कप में खेले चार मैचों में 120.45 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। जबकि उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 31 रन है, जो कि नीदरलैंड्स के खिलाफ आखिरी मैच में आया था। बता दें कि, तिलक ने विश्व कप में कुल 88 गेंदों का सामना किया है, जिसमें उन्होंने सिर्फ 11 चौके और 3 छक्के मारे हैं। यही कारण है कि उनको अफ्रीका के खिलाफ मैच से बाहर किया जा सकता है।

Team India: संजू-कुलदीप को मौका

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 के पहले मैच में कोच गौतम गंभीर तिलक वर्मा को बाहर करके उनकी जगह संजू सैमसन को नंबर तीन पर बैटिंग के लिए मौका दे सकते हैं। बता दें कि, संजू ने नामीबिया के खिलाफ एकमात्र मैच खेला था, जिसमें उन्होंने 8 गेंदों पर 22 रन बनाए थे।

इस दौरान संजू का स्ट्राइक रेट 275 का था और उनके बल्ले से 3 छक्के और एक चौका देखने को मिला था। इसके अलावा संजू के नंबर तीन पर आने से भारत (Team India) का लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन भी बना रहेगा। संजू के अलावा कुलदीप यादव को भी अफ्रीका के खिलाफ मैच में मौका मिल सकता है। लेकिन उनके आने के बाद गंभीर किसको बाहर करेंगे इसका अभी तक खुलासा नहीं हो सका है।

वैभव सूर्यवंशी का सिक्स बना आफत, उनके छक्के ने कर डाली पानी की पाइपलाइन डैमेज, VIDEO वायरल

अभिषेक को मिल सकता है एक और चांस

साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में भारतीय टीम (Team India) के बाएं हाथ के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को भी मौका मिलने की पूरी उम्मीद है। अभिषेक शर्मा ने टी20 विश्व कप 2026 में बल्ले से अभी तक एक भी रन नहीं बनाया है।

यूएसए के खिलाफ अभिषेक गोल्डन डक का शिकार बने थे तो पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने चार गेंदों का सामना किया था, लेकिन वह खाता तक नहीं खोल सके थे। वहीं, नीदरलैंड्स के खिलाफ भी वह शून्य के स्कोर पर क्लीन बोल्ड हो गए थे। बता दें कि, अभिषेक शर्मा के बैक टू बैक जीरो के बावजूद टीम प्रबंधन (Team India) का भरोसा उनपर बना हुआ है।

आकाश चोपड़ा ने चुना भारत का ऑल टाइम सर्वश्रेष्ठ टी20 खिलाड़ी, रोहित-कोहली-सहवाग-युवराज में से इसे चुना

Tagged:

team india Sanju Samson SOUTH AFRICA india vs south africa
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

साल 2007 (साउथ अफ्रीका में)।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com