टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का किया गया चयन, मुंबई इंडियंस से खेले 1-2 नहीं 7 खिलाड़ियों को जगह
Published - 21 Dec 2025, 10:29 AM | Updated - 21 Dec 2025, 10:31 AM
Table of Contents
T20 World Cup: आगामी टी20 विश्व कप 2026 के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड की आधिकारिक घोषणा 20 दिसंबर (शनिवार) को कर दी गई। स्क्वाड अनाउसमेंट के दौरान कप्तान सूर्यकुमार यादव, बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर मौके पर मौजूद रहे।
जबकि इस बार चुने गए दल में सात प्लेयर्स ऐसे हैं जो या तो मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं या फिर पहले खेल चुके हैं। खास बात यह है कि कप्तान और उप कप्तान भी मुंबई के खिलाड़ी को ही बनाया गया है। चलिए आपको बताते हैं कौन हैं ये सात प्लेयर्स।
मुंबई के प्लेयर बने कप्तान-उप कप्तान
टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) के लिए चुने गए स्क्वाड में मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व करने वाले सूर्यकुमार यादव को टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया है। सूर्या आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं, लेकिन वह यहां पर सिर्फ एक बल्लेबाज की भूमिका निभाते हैं। वहीं, उप कप्तान के तौर पर एमआई के पूर्व खिलाड़ी का चयन किया गया है, जो कि अक्षर पटेल हैं।
अक्षर ने साल 2013 में अपने आईपीएल करियर की शुरुआत मुंबई इंडियंस से की थी। लेकिन उन्हें उस समय एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। जबकि अब उन्हें अब विश्व कप 2026 (T20 World Cup) में टीम इंडिया का उप कप्तान बनाया गया है। बता दें कि, अक्षर आईपीएल में अब दिल्ली कैपिटल्स का प्रतिनिधित्व करते हैं।
मुंबई इंडियंस के 7 खिलाड़ियों को जगह
चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर के द्वारा चुने गए 15 सदस्यीय स्क्वाड में सात प्लेयर्स ऐसे हैं जो मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम का या तो हिस्सा हैं या फिर रह चुके हैं। वर्तमान में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, जसप्रीत बुमराह जैसे धुरंधर खिलाड़ी शामिल हैं।
जबकि पूर्व खिलाड़ियों की लिस्ट में ईशान किशन, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव का नाम दर्ज है जो कि कभी इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा हुआ करते थे। बता दें कि, इनमें अधिकांश प्लेयर्स को कभी मुंबई के स्काउट ने ढूंढा था और आज ये प्लेयर्स टीम इंडिया के खेमे का अहम हिस्सा बन चुके हैं।
कब-कब मुकाबला खेलेगी भारत?
आगामी टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 4 फरवरी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ वॉर्म-अप मैच के साथ करेगी। इसके बाद उनका पहला मैच 7 फरवरी को संयुक्त राज्य अमेरिका से होगा।
जबकि दूसरे मैच में टीम इंडिया का सामना 12 नवंबर को नामीबिया से होगा। 15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान का हाई वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। इस ब्लॉकबस्टर की मेजबानी श्रीलंका के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में होगा। वहीं, टीम इंडिया लीग स्टेज (T20 World Cup) का आखिरी मैच 18 फरवरी को नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलेगी।
T20 World Cup 2026 के लिए भारत का स्क्वाड
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, अभिषेक शर्मा, हर्षित राणा, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, तिलक वर्मा, कुलदीप यादव, हार्दिक पांड्या, वरुण चक्रवर्ती, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल (उप-कप्तान) , ईशान (विकेटकीपर), रिंकू सिंह।
भारत के लिए 2024 टी20 वर्ल्ड कप में खेले थे ये 7 खिलाड़ी, लेकिन 2026 विश्व कप से किए गए दरकिनार
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर