11 तारीख से होने वाली ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया आई सामने, रोहित, कोहली, ईशान, अक्षर, चक्रवर्ती....
Table of Contents
साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज़ को 2-1 से जीतने के बाद भारतीय टीम (Team India) का आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ है। अब टीम इंडिया (Team India) की नजरें 11 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली आगामी वनडे सीरीज़ पर हैं, जहां जीत की लय को आगे बढ़ाना बड़ा लक्ष्य होगा।
लेकिन इससे पहले आइए जानते हैं इस सीरीज के लिए भारतीय टीम में किन किन खिलाड़ियों को जगह मिल सकती है?
गिल को मिली कप्तानी
न्यूज़ीलैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज़ में शुभमन गिल एक बार फिर कप्तान के रूप में भारतीय टीम (Team India) की कमान संभाल सकते हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता टेस्ट के दौरान लगी चोट की वजह से वह पिछली वनडे सीरीज़ में नहीं खेल पाए थे, लेकिन अब फिट होकर वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
हालांकि कप्तान के तौर पर उनकी पहली सीरीज़ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2–1 से हार के साथ खत्म हुई थी, इसके बावजूद टीम मैनेजमेंट उन पर भरोसा जता रहा है और उन्हें भविष्य के लंबे समय के कप्तान के रूप में तैयार करने के इरादे से आगे बढ़ रहा है। न्यूज़ीलैड के खिलाफ गिल के पास खुद साबित करने का सुहनेहरा मौका होगा।
विराट और रोहित को टीम में जगह
न्यूज़ीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज़ के लिए टीम इंडिया (Team India) में रोहित शर्मा और विराट कोहली को जगह दी जा सकती है। उम्र और भविष्य को लेकर उठ रहे सवालों के बावजूद, दोनों अनुभवी खिलाड़ियों ने अपने हालिया प्रदर्शन से यह साफ कर दिया है कि वे अब भी टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज़ हैं।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज़ में कप्तानी से हटाए जाने के बाद भी रोहित शर्मा का बल्ला लगातार चलता रहा। उन्होंने उस सीरीज़ में एक शतक और एक अर्धशतक जड़ा और मैन ऑफ द सीरीज़ बनकर अपनी शानदार फॉर्म का सबूत दिया। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी उन्होंने दो अर्धशतकों के साथ अपनी निरंतरता बरकरार रखी।
वहीं विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो वनडे में साधारण शुरुआत के बाद तीसरे मैच में नाबाद 74 रन की पारी खेलकर दमदार वापसी की। दक्षिण अफ्रीका सीरीज़ में उन्होंने 302 रन बनाए, जिसमें दो शतक और एक अर्धशतक शामिल थे, और एक बार फिर साबित किया कि बड़े मुकाबलों में उनका प्रदर्शन अब भी खास रहता है।
ईशान, अक्षर और चक्रवर्ती को भी Team India में मौका
न्यूज़ीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज़ के लिए टीम इंडिया (Team India) के स्क्वाड में ईशान किशन, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती को भी शामिल किए जाने कि संभावना है। इन खिलाड़ियों की मौजूदगी से टीम संयोजन और मजबूत होता नजर आ रहा है।
ईशान किशन लगभग दो साल बाद वनडे टीम में वापसी कर सकते हैं। खास बात यह है कि उनके नाम वनडे क्रिकेट का एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड दर्ज है । उन्होंने साल 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ सबसे तेज़ दोहरा शतक लगाया था।
इसके अलावा, ईशान घरेलू क्रिकेट में भी लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसकी बदौलत उन्होंने एक बार फिर चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा है। उनकी फॉर्म टीम इंडिया के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।
वहीं अक्षर पटेल अपने ऑलराउंड खेल से टीम को संतुलन देते हैं, जबकि वरुण चक्रवर्ती अपनी मिस्ट्री स्पिन से बीच के ओवरों में विकेट निकालने में सक्षम हैं। इन तीनों खिलाड़ियों की मौजूदगी से टीम इंडिया (Team India) की गहराई पहले से ज्यादा मजबूत होगी।
ये भी पढ़े : जानें अब किस दिन विजय हजारे वनडे टूर्नामेंट में खेलते नजर आएंगे रोहित-कोहली, नोट कर लें ये तारीखें
डिसक्लेमर: यह लेख संभावित चयन और अटकलों पर आधारित है। बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) द्वारा आधिकारिक टीम की घोषणा अभी तक नहीं की गई है। इसमें उल्लिखित खिलाड़ी, कप्तान या टीम संयोजन केवल मीडिया रिपोर्ट्स और चयन समीक्षाओं पर आधारित अनुमान हैं। जब तक बीसीसीआई द्वारा आधिकारिक पुष्टि नहीं की जाती, तब तक इस जानकारी को अंतिम या सुनिश्चित न माना जाए।