जापान के साथ होने वाले ऐतिहासिक मैच के लिए टीम इंडिया घोषित, इन 15 खिलाड़ियों को मौका

Published - 05 Sep 2026, 10:04 AM | Updated - 05 Sep 2026, 10:46 AM

Team India 35

Team India squad: अफगानिस्तान टी20 सीरीज और एशियन गेम्स 2026 की चर्चा के बीच भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के एक नए मुकाबले की घोषणा हो चुकी है। अब भारत को जापान का भी सामना करना है। दोनों टीमों के बीच खास टी20 मैच सुजुकी कप के लिए खेला जाएगा। इस मुकाबले की तारीख 22 सितंबर तय की गई है और यह भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे शुरू होगा।

India vs Japan टी20 मैच भारत और जापान के राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के जश्न की शुरुआत के तौर पर खेला जाएगा। इस मुकाबले का आयोजन सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में होगा। फैंस के बीच जापान के खिलाफ टी20 मैच के लिए भारतीय टीम (Team India) के स्क्वाड के बारे में जानने को लेकर हलचल मची हुई है।

Japan के खिलाफ मैच के लिए India का स्क्वाड तय

भारत और जापान के बीच होने वाले खास टी20 मैच के लिए टीम इंडिया (Team India) के स्क्वाड को जानने के लिए फैंस में काफी जिज्ञासा है। लेकिन हम आपको बता दें कि 15 सदस्यीय टीम पहले ही तय हो गई है। दरअसल, इस मुकाबले और एशियन गेम्स, दोनों का ही आयोजन जापान में हो रहा है।

इसी वजह से BCCI अलग स्क्वाड का चयन नहीं करेगी। ऐसे में एशियन गेम्स के लिए भारतीय स्क्वाड का हिस्सा बने खिलाड़ी ही जापान के खिलाफ टी20 मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे।

कौन होंगे भारतीय टीम के कप्तान और उपकप्तान?

Team India 36

जापान के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए भारत (Team India) के कप्तान और उपकप्तान को लेकर भी तस्वीर पूरी तरह से साफ़ हो गई है। श्रेयस अय्यर कप्तान और तिलक वर्मा उपकप्तान के रूप में नजर आएंगे, क्योंकि इन दोनों को ही एशियन गेम्स 2026 के लिए भी लीडरशिप की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनकी अगुआई में भारत ने अपनी आखिरी टी20 सीरीज जिम्बाब्वे दौरे पर खेली थी, जिसमें तीनों मैच जीतकर 3-0 से ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमाया था।

जापान के खिलाफ टी20 मैच के लिए टीम इंडिया (Team India) का पूरा स्क्वाड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी

क्यों खास है India vs Japan T20 मुकाबला?

इस टी20 मैच को भारत और जापान के बीच संबंधों की नई शुरुआत माना जा रहा है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने कहा है कि वह जापान में क्रिकेट को अधिक मजबूत करने और आने वाले सालों में इस रिश्ते को और आगे बढ़ाने के लिए जापान क्रिकेट एसोसिएशन (JCA) के साथ मिलकर काम करेगा। वहीं, जापान भी टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन की मेजबानी को लेकर उत्साहित है।

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया के गेंदबाज पर वसीम अकरम का कटाक्ष, बोले 'मैने उसे गेंदबाजी सिखाई अब हमारे खिलाफ ही ट्वीट करता....'

Tagged:

team india abhishek sharma shreyas iyer jasprit bumrah Tilak Varma Vaibhav Sooryavanshi Japan Cricket Team
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com