T20 World Cup: टीम इंडिया का स्टार बनेगा 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट', सिर्फ 5 मैच खेलकर उड़ा ले जायेगा वो ख़ास अवार्ड
Published - 07 Mar 2026, 01:18 PM | Updated - 07 Mar 2026, 01:30 PM
Table of Contents
T20 World Cup 2026 का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों की भिड़त अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगी. इस हाईवोल्टेज मुकाबले के लिए दोनों टीमों ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है.
इसी बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने उन 8 नामों की घोषणा की है जो कि टी20 विश्व कप के 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' के लिए चुने गए हैं. इन्हीं से कोई एक ही यह खिताब जीत सकता है.
खास बात यह है कि आईसीसी द्वारा चुने गए प्लेयर्स में से एक नाम भारतीय खिलाड़ी का भी है. जो कि 2026 विश्व कप के सिर्फ 5 मुकाबले खेलने के बाद ही 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' का अवॉर्ड जीत सकता है.
T20 World Cup 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' के लिए ICC ने चुना ये भारतीय खिलाड़ी

ICC ने फॉर्म में चल रहे जिन आठ खिलाड़ियों का नाम टी20 विश्व कप (T20 World Cup) के 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' के लिए नामित किया है, उनमें से एक नाम भारतीय ओपनर संजू सैमसन का भी है. गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत के लिए 89 पारी खेलने के बाद बाद आईसीसी ने संजू को 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' खिताब के लिए शॉर्ट लिस्ट किया है. वहीं, फाइनल से पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने यह लिस्ट जारी की है.
T20 World Cup में संजू का धमाका
संजू को T20 World Cup 2026 के स्क्वाड में शामिल जरूर किया गया था, लेकिन शुरूआत में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला. संजू ने गुप्र स्टेज के मैचों में नामीबिया के खिलाफ खेलने का चांस तो मिला लेकिन प्रेशर में वह अपनी पारी को खास में तब्दील नहीं कर सकें, और 22 रन बनाकर आउट हो गए. यही हाल उनका जिम्बाब्वे के खिलाफ रहा.
लेकिन पिछले दो मैचों में संजू ने शानदार प्रदर्शन किया. नाबाद 97 और 89 रन की पारी खेल उन्होंने भारत को सेमीफाइनल का टिकट दिलवाने के लिए अहम भूमिका निभाई. बता दें कि भारतीय विकेटकीपर ने इस टूर्नामेंट में 77.33 के औसत और 201.73 के स्ट्राइक रेट से 232 रन बनाए हैं.
कौन होगा 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट'?
ICC ने जिन 8 नामों को 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' के लिए चुना है, उनमें इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स, दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी और एडन मार्क्रम. पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान, न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर रचिन रविंद्र, बल्लेबाज टिम सीफर्ट, अमेरिकी गेंदबाज शैडली वैन शाल्कविक और संजू सैमसन शामिल है.
माना जा रहा है कि संजू सैमसन फाइनल मुकाबले में बड़ी पारी खेल सकते हैं और T20 World Cup 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' के खिताब पर कब्जा करेंगे.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 की फ्लॉप इलेवन आई सामने, अभिषेक शर्मा से लेकर बाबर आजम तक को जगह
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर