Hardik Pandya को लेकर सस्पेंस खत्म! कोच ने किया कंफर्म, बताया राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेंगे या नहीं

Published - 07 Apr 2026, 09:01 AM | Updated - 07 Apr 2026, 09:03 AM

Hardik Pandya

Hardik Pandya : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में 13वां मैच मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों की भिड़त 7 अप्रैल को गुवाहटी के बरसपारा स्टेडियम में होगी. लेकिन इस मुकाबले से पहले हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, मुंबई इंडियंस के बॉलिंग कोच पारस म्हाम्ब्रे ने बताया है कि राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार्दिक खेलेंगे या नहीं.

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेंगे Hardik Pandya?

Hardik Pandya

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस अपना तीसरा मैच खेलेगी. लेकिन इस मुकाबले से पहले हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की वापसी पर बॉलिंग कोच पारस म्हाम्ब्रे ने सोमवार को अपडेट दिया है. पारस म्हाम्ब्रे के मुताबिक, हार्दिक अब पूरी तरह से फिट है और मंगलवार को मैदान पर खेलते हुए दिखाई देंगे.

कोच म्हाम्ब्रे ने सोमवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में पांड्या (Hardik Pandya) की फिटनेस पर अपडेट देते हुए कहा, हार्दिक RR के खेलेंगे. उन्होंने नेट्स पर करीब दो घंटे मेहमत की. अब वह पूरी तरह से फिट हैं. कोच ने आगे बताया, हार्दिक को चोट नहीं लगी थी बल्कि वह बीमार थे. इसी कारण वह पिछले मैच में उपलब्ध नहीं रहे थे.

IPL 2026 Points Table: केकेआर-पंजाब मैच रद्द होने के बाद पॉइंट्स टेबल में आया बड़ा बदलाव, आरसीबी को हुआ भारी नुकसान, देखें अपडेट टेबल

MI की प्लेइंग XI में होगा बदलाव

मुंबई इंडियंस ने IPL 2026 में अपना दूसरा मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेला था. इस मुकाबले में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की गैरहाजिरी में सूर्यकुमार यादव ने टीम की कप्तानी की थी. हालांकि, मैच में हार्दिक पांड्या की गेंदबाजी और बल्लेबाजी की कमी काफी खली थी.

उनके ना होने से टीम पर काफी असर पड़ा था. हार्दिक की दीपक चाहर को प्लेइंग XI में खेलने का मौका मिलात था. वहीं, टेंट बोल्ट की जगह कॉर्बिन बॉश को खिलाया गया था.

लेकिन कॉर्बिन बॉश का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था. उन्होंने एक ही ओवर में 20 रन लुटा दिए. जिस कारण MI को हार का सामना करना पड़ा. अब हार्दिक पांड्या की वापसी से कॉर्बिन बॉश का टीम से पत्ता साफ है.

दोनों टीमों में होगा बड़ा टकराव

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में मुंबई इंडियंस अब तक दो मुकाबले खेल चुकी है, और दो अंकों के साथ अंक तालिका में छठें स्थान पर है.

जबकि, रियान पराग की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स आगे चल रही है. RR ने अपने पिछले दोनों ही मैचों में जीत दर्ज की है. ऐसे में वह पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है.

अब दोनों टीमों का आमना सामना गुवाहटी में होने जा रहा है. मुंबई इंडियंस जीत की तलाश में है. वहीं, राजस्थान अपनी जीत का सिलसिला आगे भी ऐसी जारी रखना चाहेगी.

KKR vs PBKS: बारिश में धुला कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स मैच, दोनों टीमों को मिले एक-एक अंक

Tagged:

hardik pandya Mumbai Indians MI vs RR Indian Premier League (IPL) IPL 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

करीब 91 करोड़ रुपये है.

माहिका शर्मा
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com