सूर्यकुमार यादव vs एबी डिविलियर्स: कौन T20I का बड़ा 360 डिग्री प्लेयर, आंकड़ों की तुलना से जानें कौन निकल रहा बेस्ट
Published - 17 Feb 2026, 05:32 PM | Updated - 17 Feb 2026, 05:49 PM
Table of Contents
Suryakumar Yadav: भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव और साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स दोनों को ही 360 डिग्री प्लेयर माना जाता है। यानी ये दोनों ही खिलाड़ी क्रिकेट के किसी भी क्षेत्र में शॉट्स खेलने की काबिलियत रखते हैं।
जहां सूर्या गेंद को किसी भी कौने में भेजने की क्षमता रखते हैं तो एबी डिविलियर्स भी कुछ इसी तरह की प्रतिभा रखते थे या फिर वह सूर्या (Suryakumar Yadav) से एक कदम आगे थे। चलिए आपको आंकड़ों से समझाते हैं कि सूर्या या एबी दोनों में कौन सा बल्लेबाज सर्वश्रेष्ठ है।
एबी डिविलियर्स के आंकड़े
एबी डिविलियर्स ने साउथ अफ्रीका के लिए 24 फरवरी 2006 को टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था और अपने देश के लिए उन्होंने आखिरी टी20 इंटरनेशनल 29 अक्टूबर 2017 को बांग्लादेश के विरुद्ध खेला था। हालांकि, इन 11 साल के लंबे करियर के दौरान एबी ने प्रोटियाज के लिए केवल 78 टी20 मैच खेले थे, जिसकी 75 पारियों में उन्होंने 26.12 के औसत और 135.16 के स्ट्राइक रेट के साथ कुल 1672 रन बनाए हैं।
इस दौरान एबी के बल्ले से 10 अर्धशतकीय पारियां भी निकली थीं। बता दें कि, एबी ने अपने टी20 इंटरनेशनल की अधिकांश पारियां तीसरे और चौथे स्थान पर खेली हैं। एबी डिविलियर्स गेंद की लेंथ को पहले ही भाप लिया करते थे और उनके अनुसार ही अपने तरकस से शॉट्स निकाला करते थे।
Suryakumar Yadav के टी20 इंटरनेशनल में आंकड़े
भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर की शुरुआत साल 2021 में की थी और इसके बाद से अब तक वह भारत के लिए 107 टी20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं। सूर्या ने अपने टी20 करियर में 107 मैचों की 101 पारियों में 37.59 की औसत से 3158 रन बनाए हैं।
जबकि इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 164.30 का है। इस प्रारूप में सूर्या 4 शतक और 25 अर्धशतक लगा चुके हैं, जबकि एबी की तरह की सूर्या (Suryakumar Yadav) भी टी20 अंतरराष्ट्रीय में अधिकांश पारियां नंबर तीन और नंबर चार पर खेलते हैं। लेकिन सूर्या के आंकड़े एबी डिविलियर्स से कई अधिक प्रभावशाली हैं।
सुपर-8 के लिए कोच गंभीर ने खोज ली भारत की परफेक्ट प्लेइंग इलेवन, अब फाइनल तक खेलेंगे यही 11 खिलाड़ी
सूर्या-एबी मे कौन अधिक बेहतर
सूर्यकुमार यादव और एबी डिविलियर्स दोनों ही खिलाड़ियों को क्रिकेट में 360 डिग्री प्लेयर माना जाता है, लेकिन दोनों ही खिलाड़ियों के बल्लेबाजी करने का तरीका एक-दूसरे से काफी भिन्न था। सूर्यकुमार यादव का टी20 में पसंदीदा शॉट सिग्रेचर शॉट है, जिनको आम भाषा में सुपला शॉट भी कहा जाता है।
बता दें कि, सूर्या (Suryakumar Yadav) से बेहतर वर्तमान में इस शॉट को कोई दूसरा खिलाड़ी नहीं खेल सकता है। जबकि एबी के तरकस में लैप, स्कूप शॉट, रिवर्स स्वीप, पुल शॉट जैसे शानदार शॉट्स थे, जिससे वह क्रिकेट के किसी भी कोने में शॉट्स खेल सकते थे। एबी क्रीज का काफी शानदार उपयोग करते थे।
वह अकसर गेंदबाजों के खिलाफ क्रीज के अंदर चहल-कदमी किया करते थे, जिससे गेंदबाज भी उनको गेंदबाजी करने से कतराया करते थे। लेेकिन सूर्या और एबी के आंकड़ों की तुलना की जाए तो यहां पर सूर्या का पलड़ा भारी है, लेकिन एबी डिविलियर्स की उपलब्धियों को भी नकारा नहीं जा सकती है, जो कि उन्होंने इस छोटे प्रारूप में हासिल की हैं।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर