सुपर-8 के लिए कोच गंभीर ने खोज ली भारत की परफेक्ट प्लेइंग इलेवन, अब फाइनल तक खेलेंगे यही 11 खिलाड़ी

Published - 17 Feb 2026, 04:25 PM | Updated - 18 Feb 2026, 01:05 PM

Team India

भारतीय टीम (Team India) टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पूरी तरह से अपनी जीत का सुनिश्चित करने के लिए पहले से प्लान कर रही है। अभी तक खेले गए तीन मैचों में भारत ने शानदार जीत दर्ज की। पहला मुकाबला में यूएसए को और दूसरे मुकाबले में नामीबिया को हराने के बाद तीसरे में पाकिस्तान को पटखनी दी।

कुछ दिनों में सुपर का मुकाबला शुरू होने वाला है। सुपर 8 के लिए दो ग्रुप में टीम बंटेगी। भारतीय टीम ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला नीदरलैंड से खेलेगी इससे पहले कोच गंभीर ने सुपर-8 के लिए टीम इंडिया (Team India) परफेक्ट प्लेइंग 11 की सुची तैयार कर ली है।

Team India का अगला मुकाबला नीदरलैंड से

IND Vs NED

अहमदाबाद का यह नरेंद्र मोदी स्टेडियम नीले रंग में रंगने के लिए तैयार है। इस मुकाबला को शाम सात बजे से खेला जाना है, जिसको भारत हर हाल में जीतने के साथ बोर्ड पर हाइऐस्ट टोटल लगाने उतरेगी।

भारतीय टीम (Team India) अपने घरेलू मैदान पर नीदरलैंड्स को हराकर सेमीफाइनल की ओर मजबूती से कदम बढ़ाना चाहेगी। बिना किसी बारिश के व्यवधान के, क्रिकेट प्रेमियों को एक हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा।

इस मुकाबले से समाप्त होने के बाद 21 फरवरी से सुपर 8 मुकाबला खेला जाना है। 21 फरवरी के लिए सुपर आठ मुकाबला खेला जाना है लेकिन उस दिन खेलने वाली क्वालिफाई करने वाली टीम अभी तय नहीं हुई है, जबकि 22 फरवरी के लिए इंग्लैंड का श्रीलंका से और भारत का साउथ अफ्रिका से फिक्सचर तय है।

इस मुकाबले में टीम इंडिया (Team India) अपनी सारी खामियों पर काम करना चाहेगी, जिससे टीम की तैयारी सुपर आठ के लिए मजबूत हो और साउथ अफ्रिका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर सके।

श्रीलंका के खिलाफ हार से बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें, टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर कंगारू टीम, यहां जाने पूरा समीकरण

Super-8 में Team India की संभावित प्लेइंग 11

भारतीय टीम (Team India) अगला मैच नीदरलैंड के साथ खेलने वाली है, इसके लिए टीम पूरी तरह से तैयार है। बात अगर सुपर-8 की करें तो भारत का पहला मुकाबला साउथ अफ्रिका से है। ओपनिंग जोड़ी में टीम के लिए ईशान किशन और अभिषेक शर्मा दिख सकते हैं, वहीं तीसरे स्थान के लिए तिलक वर्मा टीम के लिए बल्लेबाजी करते दिखेंगे। तिलक पहले मुकाबले में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के अप्रोच से मैदान में उतरे थे, लेकिन उन्हें 25 रन बनाकर वापस जाना पड़ा था जबकि दूसरे और तीसरे में भी 25 रन ही बनाए।

चौथे स्थान पर हमेशा की तरह टीम इंडिया के लीडर सूर्यकुमार यादव दिखने वाले हैं। पहले मैच में उनकी कप्तानी पारी ने टीम की जीत सुनिश्चित करवाई थी। उनकी 84 रनों की पारी को क्रिकेट फैंस लंबे वक्त तक याद रखेंगे। पाँचवें स्थान पर शिवम दुबे दिखने वाले हैं।

छट्ठे स्थान पर हीटिंग के लिए हार्दिक पांड्या मौजूद होंगे। सातवें स्थान पर अक्षर पटेल होंगे। बात गेंदबाजी की करें तो अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह तेज गेंदबाजी की कमान संभालेंगे, वहीं वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल स्पिन विभाग की जिम्मेदारी संभालते दिखेंगे। स्पीन पीच होने की वजह से अर्शदीप सिंह को पाकिस्तान के खिलाफ आराम दिया गया था लेकिन सुपर-8 में वह वापसी करेंगे।

सुपर-8 Team India की संभावित प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्त, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।

ऑफिशियल लिस्ट जारी: ये 5 टीमें कर चुकी क्वालीफाई, जबकि ये पांच हुईं टूर्नामेंट से बाहर

Team India ने सुपर-8 से पहले पाकिस्तान को रौंदा

भारतीय टीम पाकिस्तान को हराकर सुपर 8 में प्रवेश कर चुकी है। जबकि पाकिस्तान अभी भी असमंजस में है कि वो सुपर 8 का हिस्सा हो पाएगा या नहीं। अगर पाकिस्तान 18 फरवरी को होने वाली मैच नामीबिया से हार जाता है तो यूएसए सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। क्योंकि इंडोनो टीम के बीच नेट रन रेट में भी अंतर है जिसमें यूएसए फिलहाल ऊपर दिख रहा है।

पाकिस्तान का नेट रन रेट तीन मैच के बाद 0.403 है जबकि यूएसए का 0.787 है। पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ जिस तरह खेला था उसे देख कर यूएसए टीम काफी खुश हुई होगी। अमेरिका ने भारतीय टीम को पहले मैच में कड़ा टक्कर दिया था जबकि पाकिस्तान भारत के खिलाफ सरेंडर करते दिखी।

शुरुआती दौर में पाकिस्तान ने गेंदबाजी अच्छी की लेकिन जिस तरह से ईशान किशन बल्लेबाजी कर रहे थे उसके आगे उनके तेज़ गेंदबाज सरेंडर कर दिये। बात करें पाकिस्तान टीम की बल्लेबाजी की तो टीम पूरी तरह विफल रही। एसोसिएट नेशन से भी गंदा खेल दिखाया पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने और मुकाबले को 61 रन के बड़े अंतर से हारी।

Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

चार साल बाद

पांच बार
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com