श्रीलंका के खिलाफ हार से बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें, टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर कंगारू टीम, यहां जाने पूरा समीकरण

Published - 16 Feb 2026, 10:43 PM | Updated - 16 Feb 2026, 10:54 PM

T20 World Cup 2026 Points Table 6

T20 World Cup 2026 Points Table: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 30 मुकाबलों का आयोजन हो चुका है, जिसमें अब तक कई दिलचस्प भिड़ंत देखने को मिली। सुपर-8 में जगह बनाने के लिए सभी टीमें काफी मेहनत-मशक्कत करती नजर आई। इस बीच 16 फरवरी को पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया का श्रीलंका से सामना हुआ, जिसमें उसको हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ उसके लिए सुपर-8 में जगह बनाना अब काफी कठिन हो गया है। दूसरी ओर, श्रीलंकाई टीम ने अगले पड़ाव के लिए अपनी जगह पक्की कर ली।

श्रीलंकाई गेंदबाजों ने मचाया धमाल

Sri Lanka Team

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पारी की अच्छी शुरुआत की, लेकिन सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड के आउट होने के बाद टीम बैकफुट पर चली गई और उनके लिए लय बनाए रखना बहुत मुश्किल साबित हुआ। 8.3 मिचेल मार्श (54) के साथ मिलकर उन्होंने पहले विकेट के लिए 104 रन की साझेदारी की। जोश इंग्लिस ने 27 रन और ग्लेन मैक्सवेल ने 22 रन का योगदान दिया। इनके अलावा कोई भी खिलाड़ी 10 रन का आंकड़ा तक नहीं छू पाया। श्रीलंका के लिए दुशन हेमंथा ने सर्वाधिक तीन विकेट निकाली।

सुपर-8 से OUT हुईं 3 टीमें, भारत का दबदबा कायम, देखें लेटेस्ट T20 World Cup 2026 Points Table का पूरा गणित

ऑस्ट्रेलिया के हाथ लगी शर्मनाक हार

ऑस्ट्रेलिया द्वारा मिले 181 रनों के टारगेट को हासिल करने के लिए उतरी श्रीलंकाई टीम का बल्लेबाजी में भी दमदार प्रदर्शन रहा। पाथुम निसंका की नाबाद शतकीय पारी की बदौलत टीम 18 ओवर में 184 रन स्कोरबोर्ड पर लगाकर 8 विकेट से जीत दर्ज कर पाई। हालांकि, इस दौरान उन्हें कुसल मेंडिस (51) और पवन रत्नायके (28*) का भी सहयोग मिला। इनके साथ उनकी क्रमशः 97 और 79 रन की साझेदारी हुई। कुसल परेरा एक रन बनाकर आउट हो गए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मार्कस स्टोइनिस ने एक विकेट ली।

ऑस्ट्रेलिया की बढ़ी मुश्किलें

श्रीलंका के खिलाफ मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलिया के लिए सुपर-8 में जगह बनाने की राह काफी मुश्किल हो गई है। ये टूर्नामेंट में कंगारू टीम की बैक टू बैक दूसरी शिकस्त है, जिसके बाद वह आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 पॉइंट्स टेबल (T20 World Cup 2026 Points Table) के ग्रुप बी में दो अंक और 0.414 के नेट रन रेट के साथ तीसरे पायदान पर मौजूद है। जबकि जिम्बाब्वे टीम चार अंक और 1.984 के नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान की मालकिन है।

अब अगर जिम्बाब्वे अपने बचे हुए दोनों मैच अपने नाम कर लेती है तो कंगारू टीम का सफर यहीं खत्म हो जाएगा। हालांकि, यदि जिम्बाब्वे अपने शेष मैचों में से एक या दोनों गंवा देती है और ऑस्ट्रेलिया ओमान के खिलाफ मुकाबला जीत जाती है, तो सुपर-8 की दौड़ नेट रन रेट पर तय होगी। ऐसी स्थिति में ऑस्ट्रेलियाई टीम को जिम्बाब्वे की हार की उम्मीद करनी होगी।

यहां देखिए T20 World Cup 2026 Points Table का हाल

T20 World Cup 2026 Points Table: ग्रुप-ए

स्थानटीममैचजीतहारअंकनेट रन रेट
1भारत3306+3.050
2संयुक्त राज्य अमेरिका4224+0.788
3पाकिस्तान3214-0.403
4नीदरलैंड3122-1.352
5नामीबिया3030-2.443

T20 World Cup 2026 Points Table: ग्रुप-बी

स्थानटीममैचजीतहारअंकनेट रन रेट
1श्रीलंका3306+2.462
2जिम्बाब्वे2204+1.984
3ऑस्ट्रेलिया3122+0.414
4आयरलैंड3122+0.150
5ओमान3030-4.546

T20 World Cup 2026 Points Table: ग्रुप-सी

स्थानटीममैचजीतहारअंकनेट रन रेट
1वेस्टइंडीज3306+1.820
2इंग्लैंड4316+0.201
3स्कॉटलैंड3122+0.359
4इटली3122-0.588
5नेपाल3030-1.942

T20 World Cup 2026 Points Table: ग्रुप-डी

स्थानटीममैचजीतहारअंकनेट रन रेट
1दक्षिण अफ्रीका3306+1.477
2न्यूजीलैंड3214+0.701
3अफगानिस्तान3122-0.215
4संयुक्त अरब अमीरात3122-0.797
5कनाडा2020-1.520

AUS vs SL: पथुम निसांका की बल्लेबाजी के तूफ़ान में उड़ी ऑस्ट्रेलिया टीम, श्रीलंका के हाथों झेली 8 विकेटों से करारी शिकस्त

Tagged:

Sri Lanka Team AUS vs SL T20 World Cup 2026 T20 World Cup 2026 Points Table
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com