सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया साफ़, बताया अभिषेक शर्मा खेलेंगे या नहीं
Published - 15 Feb 2026, 02:18 PM | Updated - 15 Feb 2026, 02:23 PM
Table of Contents
भारतीय टीम आज के मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार है। टीम के लीडर सूर्यकुमार यादव लगातार अपने बयानों से सुर्खियां बटोर रहे हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाली मुकाबले में अभिषेक शर्मा खेलेंगे या नहीं इसको लेकर चर्चा काफी तेज़ है। इसका जवाब सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान देकर साफ कर दिया। इससे पहले पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा अगर अभिषेक खेलेंगे तो हमें भी अच्छा लगेगा। इसका जवाब सूर्यकुमार ने भी निराले अंदाज में दिये।
Suryakumar Yadav ने पत्रकार को दिया मजेदार जवाब

भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले से पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिरकत की, जिसमें उन्होंने बताया कि भारतीय स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा IND vs PAK मुकाबला खेलेंगे या नहीं?
इसका जवाब देते हुए टीम लीडर सूर्यकुमार ने कहा कि अगर आप चाहते है कि वो खेले तो वो कल के मैच में जरूर खेलेंगे। उनके इस जवाब से ऐसा माना जा रहा है कि अभिषेक टीम का हिस्सा होंगे और पाकिस्तान के खिलाफ मैच हर हाल में खेलेंगे। टीम मैच से पहले हर परिस्थितियों की तैयारी करने में लगी है चाहे वो अजीबोगरीब एक्शन का हो या फिर पाकिस्तान के बल्लेबाजों के लिए नीति का हो।
टीम इंडिया का श्रीलंका में भव्य स्वागत, पारंपरिक डांस का VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल
संजू सैमसन को बैठना पड़ सकता है बाहर
अभिषेक शर्मा की वापसी का मतलब है कि भारतीय टीम के बल्लेबाजी क्रम में बदलाव निश्चित है। नामीबिया के खिलाफ अभिषेक की अनुपस्थिति में संजू सैमसन ने ओपनिंग की थी, लेकिन अब जबकि मुख्य ओपनर वापस आ गए हैं, तो संजू सैमसन को अंतिम एकादश से बाहर होना पड़ सकता है।
सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने संकेत दिया है कि टीम अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन के साथ उतरना चाहती है और अभिषेक की आक्रामक बल्लेबाजी टीम के लिए पावरप्ले में काफी महत्वपूर्ण साबित होती है। अभिषेक ने नेट सत्र में भी जमकर पसीना बहाया है जिससे उनकी फिटनेस पर मुहर लग गई है।
महामुकाबले के लिए Suryakumar Yadav हैं तैयार
भारतीय टीम इस समय शानदार फोर्म में है और लगातार दो जीत दर्ज कर चुकी है। हालांकि, टीम का मध्यक्रम पिछले कुछ मैचों में थोड़ा संघर्ष करता दिखा है, जिस पर सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने स्वीकार किया कि शुरुआत थोड़ी धीमी रही है लेकिन टीम अपनी गलतियों से सीख रही है।
पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक को लेकर पूछे गए सवाल पर सूर्या ने स्पष्ट किया कि वे किसी भी खिलाड़ी के खिलाफ सरेंडर नहीं करेंगे और अपनी ताकत पर भरोसा रखेंगे। भारत और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला 15 फरवरी को खेला जाएगा, जहां पूरी दुनिया की नजरें सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की कप्तानी और टीम इंडिया के प्रदर्शन पर होंगी।
‘रहमान डकैत’ स्टाइल में अर्शदीप सिंह की श्रीलंका में एंट्री, VIDEO देख पाकिस्तान खेमे में हड़कंप
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर