युवराज से 6 छक्के खाने वाले स्टुअर्ट ब्रॉड ने चुना दुनिया का ऑल टाइम बेस्ट पेसर, इस खिलाड़ी का लिया नाम
Published - 07 Mar 2026, 04:59 PM | Updated - 07 Mar 2026, 05:01 PM
इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad) ने हाल ही में एक बयान दिया है। ब्रॉड, जिन्हें भारतीय प्रशंसक अक्सर युवराज सिंह के उन छह छक्कों के लिए याद करते हैं, उन्होंने वर्तमान दौर के एक घातक गेंदबाज की जमकर तारीफ की है। ब्रॉड के अनुसार, जसप्रीत बुमराह दुनिया के अब तक के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाज हैं। ब्रॉड का यह बयान बुमराह की निरंतरता और उनकी अनोखी गेंदबाजी शैली को एक बहुत बड़ा सम्मान देता है।
Stuart Broad ने जसप्रीत बुमराह को सराहा

स्टुअर्ट ब्रॉड ने द लव ऑफ क्रिकेट में बातचीत के दौरान भारतीय पेस सनसनी जसप्रीत बुमराह को लेकर अपनी राय साझा की। स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad) ने साफ तौर पर कहा कि उन्होंने अपने पूरे करियर और क्रिकेट देखने के अनुभव में बुमराह जैसा तेज गेंदबाज नहीं देखा।
ब्रॉड का मानना है कि बुमराह के पास जो सटीक यॉर्कर फेंकने की क्षमता है, वह उन्हें अन्य गेंदबाजों से बहुत आगे खड़ा करती है। बुमराह का गेंदबाजी एक्शन भले ही अपरंपरागत हो,
लेकिन उनका प्रभाव खेल के तीनों फोर्मेट में समान रूप से देखने को मिलता है। ब्रॉड जैसे अनुभवी खिलाड़ी से ऐसी प्रशंसा मिलना बुमराह के कद को और भी ऊंचा बनाता है।
युवराज सिंह ने लगाया था 6 छ्क्के
जब भी क्रिकेट की दुनिया में स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad) का नाम आता है, तो 2007 टी20 वर्ल्ड कप में युवराज सिंह द्वारा लगाए गए छह छक्कों की याद ताजा हो जाती है।
हालांकि, ब्रॉड ने उस कठिन दौर से निकलकर खुद को टेस्ट क्रिकेट के सबसे सफल गेंदबाजों में से एक के रूप में स्थापित किया। आज वही स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad) जब बुमराह को ऑल टाइम बेस्ट की श्रेणी में रखते हैं, तो
यह दिखाता है कि वह खेल की बारीकियों को कितनी गहराई से समझते हैं। ब्रॉड ने स्वीकार किया कि बुमराह जिस तरह से बल्लेबाजों के मन में खौफ पैदा करते हैं और मैच की किसी भी स्थिति में विकेट निकालने का दमखम रखते हैं, वह वाकई मजेदार है।
दुनिया भर के दिग्गज ने बुमराह को सराहा
सिर्फ स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad) ही नहीं, बल्कि दुनिया भर के कई पूर्व क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह की तारीफ करते नहीं थके। बुमराह ने अपनी गति, स्विंग और माइंड गेम से दुनिया के हर सफलता हासिल की है।
ब्रॉड के अनुसार, बुमराह की सबसे बड़ी ताकत उनकी 'रिलीज पॉइंट' और अंतिम समय तक गेंद को छिपाकर रखने की कला है। ब्रॉड ने जोर देकर कहा कि बुमराह को खेलना किसी भी बल्लेबाज के लिए एक बुरे सपने जैसा होता है।
आंकड़ों के लिहाज से भी बुमराह ने खुद को सबसे बड़ा मैच विनर साबित किया है, और ब्रॉड का यह बयान इसी सच्चाई को प्रूव करते हैं।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर