STR vs STA 10th T20 Prediction in Hindi: BBL में आज किसका चलेगा बल्ला और कौन करेगा विकेटों की बारिश? पढ़ें पूरी प्रेडिक्शन रिपोर्ट

Published - 22 Dec 2025, 02:13 PM | Updated - 22 Dec 2025, 02:15 PM

STR vs STA 10th T20 Prediction
STR vs STA 10th T20 BBL 2025-26

BBL 2025: एडिलेड स्ट्राइकर्स और मेलबर्न स्टार्स के बीच बिग बैश लीग टूर्नामेंट का 10वां मैच खेला जाएगा। दोनों टीमों ने टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत की है एडिलेड स्ट्राइकर्स पांचवें स्थान पर है वही मेलबर्न स्टार्स बेहतर रन रेट के वजह से दूसरे स्थान पर है। आइए इस लेख के जरिए जानते हैं इस मैच से जुड़ी कुछ जानकारियों के बारे में....

STR vs STA 10th T20 BBL 2025 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:

  • मैच: एडिलेड स्ट्राइकर्स vs मेलबर्न स्टार्स

  • स्टेडियम: एडिलेड ओवल, एडेलेड (ऑस्ट्रेलिया)

  • मैच की तारीख: 23 दिसंबर 2025 (01:45 PM)

  • लाइव स्ट्रीमिंग (भारत में): Jio Hotstar, Star Sports Network पर उपलब्ध होगी।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

मैचएडिलेड स्ट्राइकर्स ने जीतेमेलबर्न स्टार्स ने जीतेड्रॉ/टाई
10460

यह भी पढ़ें: THU vs HEA 9th T20 Prediction in Hindi: BBL में आज किसका चलेगा बल्ला और कौन करेगा विकेटों की बारिश? पढ़ें पूरी प्रेडिक्शन रिपोर्ट

हालिया फॉर्म:

एडिलेड स्ट्राइकर्स यह पिछले 5 में से 4 मैच जीतें है वही मेलबर्न स्टार्स ने 3 मैच जीतें है।

एडिलेड स्ट्राइकर्स WLWWW
मेलबर्न स्टार्स WLWLW

एडिलेड ओवल, एडेलेड पिच रिपोर्ट:

यह मैच एडिलेड ओवल, एडेलेड (ऑस्ट्रेलिया) में खेला जाएगा। इस मैदान पर अभी तक 75 मैच (BBL) खेले गए हैं जिसमें पहली पारी का औसत स्कोर 165 रन है और दूसरी पारी का औसत स्कोर 148 रन है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 65% मैच जीते हैं और स्पिनर्स ने 55% विकेट लिए हैं।

आईए जानते हैं कैसा रहा है इस स्टेडियम पर पिछले 10 मैचों में स्कोरिंग पैटर्न…

Overs1st Inn2nd Inn
6 Overs51 Runs64 Runs
10 Overs86 Runs98 Runs
15 Overs137 Runs140 Runs
20 Overs191 Runs187 Runs

STR vs STA 10th T20 Prediction: कौन बनाएगा सबसे ज्यादा रन?

  • मार्कस स्टोइनिस: मेलबर्न स्टार्स की तरफ से पिछले मैच में 62 रन बनाए हैं और 2 विकेट लिए हैं इस मैच में भी है अच्छा स्कोर कर सकते हैं।

  • लियाम स्कॉट: एडिलेड स्ट्राइकर्स के तरफ से इन्होंने पिछले मैच में 51 रन बनाए हैं। यह भी इस मैच में 30 से 40 रन बना सकते हैं।

  • थॉमस फ्रेजर रोजर्स: मेलबर्न स्टार्स के सलामी बल्लेबाज हैं पिछले मैच में इन्होंने 30 रन बनाए हैं। इस मैच में भी यह 40-50 रन बना सकते हैं।

STR vs STA 10th T20 Prediction: कौन लेगा सबसे ज्यादा विकेट?

  • ल्यूक वुड: यह काफी अनुभवी गेंदबाज है स्ट्राइकर के तरफ से पिछले मैच में 3 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी 1 से 2 विकेट ले सकते हैं।

  • पीटर सिडल: मेलबर्न स्टार्स के सबसे प्रमुख और अनुभवी गेंदबाज हैं। इन्होंने भी पिछले मैच में 3 विकेट लिए हैं यह बीच मैच में 1 से 2 विकेट ले सकते हैं।

  • जेमी ओवरटन: यह काफी प्रतिभाशाली ऑलराउंडर है। पिछले मैच में 30 रन बनाए हैं और 2 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी 20 से 30 रन और 1 से 2 विकेट ले सकते हैं।

STR vs STA 10th T20 Prediction: किस टीम की होगी जीत?

एडिलेड स्ट्राइकर्स इस मैच में विजेता रह सकती है। स्ट्राइकर का जीत प्रतिशत इस मैदान पर मेलबर्न स्टार्स की तुलना में अधिक है। दोनों टीमों ने टूर्नामेंट में मजबूत शुरुआत की है। हेड-टू-हेड आंकड़ों में मेलबर्न स्टार्स आगे निकल जाती है। लेकिन दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले मैच में स्ट्राइकर 15 रन से विजेता रही थी। मेलबर्न स्टार्स अपने दो प्रमुख खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल और मार्कस स्टोइनिस पर ज्यादा निर्भर करती है।

STR vs STA 10th T20 Prediction: संभावित प्लेइंग-XI:

एडिलेड स्ट्राइकर्स: मैथ्यू शॉर्ट (कप्तान), क्रिस लिन, जेसन संघा, लियाम स्कॉट, एलेक्स रॉस, जेमी ओवरटन, हैरी नीलसन (विकेट कीपर), ल्यूक वुड, हसन अली, हेनरी थॉर्नटन, लॉयड पोप

मेलबर्न स्टार्स: थॉमस फ्रेजर रोजर्स, जो क्लार्क, कैंपबेल केलावे, ग्लेन मैक्सवेल, सैम हार्पर (विकेट कीपर), मार्कस स्टोइनिस (कप्तान), हिल्टन कार्टराइट, टॉम कुरेन, मिशेल स्वेपसन, हारिस राउफ, पीटर सिडल

एडिलेड स्ट्राइकर्स बनाम मेलबर्न स्टार्स BBL 2025 के लिए स्क्वाड:

एडिलेड स्ट्राइकर्स: मैथ्यू शॉर्ट (कप्तान), क्रिस लिन, जेसन संघा, लियाम स्कॉट, एलेक्स रॉस, जेमी ओवरटन, हैरी नीलसन (विकेट कीपर), ल्यूक वुड, हसन अली, हेनरी थॉर्नटन, लॉयड पोप, मैकेंज़ी हार्वे, जेरिसिस वाडिया


मेलबर्न स्टार्स: थॉमस फ्रेजर रोजर्स, जो क्लार्क, कैंपबेल केलावे, ग्लेन मैक्सवेल, सैम हार्पर (विकेट कीपर), मार्कस स्टोइनिस (कप्तान), हिल्टन कार्टराइट, टॉम कुरेन, मिशेल स्वेपसन, हारिस राउफ, पीटर सिडल,लियाम हैचर, आर्यन शर्मा, जोनाथन मेर्लो

Tagged:

Melbourne Stars BBL 2025 Adelaide Strikers STR vs STA 10th T20 Prediction STR vs STA 10th T20 BBL STR vs STA
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com