STR vs SCO 32nd T20 Prediction in Hindi: आज BBL में कितना बनेगा स्कोर और कौन रहेगा गेम-चेंजर? जानें पूरी प्रेडिक्शन रिपोर्ट

Published - 11 Jan 2026, 09:24 AM | Updated - 11 Jan 2026, 09:26 AM

STR vs SCO 32nd T20 Prediction
STR vs SCO 32nd T20 BBL 2026

BBL 2025-26: एडिलेड स्ट्राइकर्स और पर्थ स्कॉर्चर्स दूसरी बार टूर्नामेंट में आमने-सामने होगी। दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले मैच में पर्थ स्कॉर्चर्स 33 रन से विजेता रही थी। स्ट्राइकर्स ने टूर्नामेंट में 7 में से 3 मैच जीते हैं और वह 6 अंकों के साथ छठे स्थान पर है। दूसरी तरफ पर्थ स्कॉर्चर्स ने 7 में से 4 मैच जीते हैं और वह 8 अंकों के साथ अंकतालिका में तीसरे स्थान पर है।

एडिलेड स्ट्राइकर्स इस मैच में अपनी पिछली हार का बदला लेना चाहेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और संभावित नतीजे पर नजर डालेंगे।

STR vs SCO 32nd T20 BBL 2025-26 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

  • कुल मैच: 10

  • एडिलेड स्ट्राइकर्स ने जीते: 3

  • पर्थ स्कॉर्चर्स ने जीते: 7

  • ड्रॉ/टाई: 0

यह भी पढ़ें: BBL में डेविड वॉर्नर और एडम गिलक्रिस्ट ने उड़ाया बाबर आजम का मजाक, सरेआम की नकली कोहली की बेइज्जती

हालिया फॉर्म:

एडिलेड स्ट्राइकर्स ने पिछले 5 में से 2 मैच जीतें है वही पर्थ स्कॉर्चर्स ने भी 3 मैच जीतें है।

एडिलेड स्ट्राइकर्स LWLWL
पर्थ स्कॉर्चर्स LWWWL

एडिलेड ओवल पिच रिपोर्ट:

यह मैच एडिलेड ओवल, ऑस्ट्रेलिया में खेला जाएगा। इस मैदान पर अभी तक 78 मैच (BBL) खेले जा चुके हैं। एडिलेड ओवल की पिच आमतौर पर बल्लेबाज़ों के लिए अनुकूल मानी जाती है। यहां अच्छी उछाल मिलती है और तेज़ आउटफील्ड के कारण रन बनाना आसान रहता है, जबकि स्पिनरों को भी थोड़ी मदद मिल सकती है।

  • पहली पारी का औसत स्कोर: 160 रन

  • दूसरी पारी का औसत स्कोर: 146 रन

  • टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम की जीत: 64%

  • पेसर्स द्वारा दिए गए विकेट: 66%

आईए जानते हैं कैसा रहा है इस स्टेडियम पर पिछले 10 मैचों में स्कोरिंग पैटर्न…

Overs1st Inn2nd Inn
6 Overs47 Runs57 Runs
10 Overs79 Runs84 Runs
15 Overs123 Runs129 Runs
20 Overs174 Runs185 Runs

STR vs SCO 32nd T20 Prediction: कौन बना सकता है सबसे ज्यादा रन?

  • लियाम स्कॉट: एडिलेड स्ट्राइकर्स के तरफ से अच्छी फार्म में है इन्होंने 7 पारियों में 262 रन बनाए हैं पिछले मैच में 58 गेंद में 91 रन की पारी खेली है। इस मैच में भी अच्छी पारी की उम्मीद है।

  • एरॉन हार्डी: पर्थ स्कॉर्चर्स की तरफ से यह अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं इन्होंने 7 पारियों में 220 रन बनाए हैं पिछले मैच में 44 रन बनाए थे इस मैच में भी अच्छा स्कोर कर सकते हैं।

STR vs SCO 32nd T20 Prediction: कौन ले सकता है सबसे ज्यादा विकेट?

  • जेमी ओवरटन: एडिलेड स्ट्राइकर्स के तरफ से लगातार अच्छी गेंदबाजी करने वाले गेंदबाज है। पिछले मैच में 2 विकेट लिए हैं यह अभी तक 11 विकेट ले चुके हैं। इस मैच में भी विकेट निकाल सकते हैं।

  • जोएल पेरिस: पर्थ स्कॉर्चर्स की तरफ से इन्होंने अच्छी गेंदबाजी की है और लगभग हर मैच में विकेट लिया है। यह अभी तक 11 विकेट ले चुके हैं इस मैच में भी प्रमुख गेंदबाज रहेंगे।

STR vs SCO 32nd T20 Prediction: किस टीम का पलड़ा भारी?

पर्थ स्कॉर्चर्स इस मैच में विजेता रह सकती है। पर्थ स्कॉर्चर्स का रिकॉर्ड एडिलेड स्ट्राइकर्स के खिलाफ अच्छा रहा है। दोनों के बीच खेले गए पिछले मैच में भी स्कॉर्चर्स 33 रन से विजेता रही थी। इस मैदान पर एडिलेड स्ट्राइकर्स का रिकॉर्ड अच्छा है, लेकिन खिलाड़ियों की फॉर्म और टीम संतुलन को देखते हुए पर्थ स्कॉर्चर्स इस मैच में आगे है।

STR vs SCO 32nd T20 Prediction: संभावित प्लेइंग-XI:

एडिलेड स्ट्राइकर्स: क्रिस लिन, मैथ्यू शॉर्ट (कप्तान), मैकेंज़ी हार्वे (विकेटकीपर), जेसन संघा, लियाम स्कॉट, हैरी मैनेंटी, जेमी ओवरटन, जेरिस वाडिया, ल्यूक वुड, तबरेज़ शम्सी, लॉयड पोप

पर्थ स्कॉर्चर्स: मिशेल मार्श, फिन एलन, कूपर कोनोली, एरॉन हार्डी, एश्टन टर्नर (कप्तान), लॉरी इवांस (विकेटकीपर), निक हॉबसन, झाई रिचर्डसन, जोएल पेरिस, डेविड पेन, महली बियर्डमैन

एडिलेड स्ट्राइकर्स बनाम पर्थ स्कॉर्चर्स BBL 2025 के लिए स्क्वाड:

एडिलेड स्ट्राइकर्स: मैथ्यू शॉर्ट (कप्तान), क्रिस लिन, मैकेंज़ी हार्वे (विकेटकीपर), जेसन संघा, लियाम स्कॉट, हैरी मैनेंटी, जेमी ओवरटन, ल्यूक वुड, हसन अली, हेनरी थॉर्नटन, लॉयड पोप, कैमरन बॉयस, एलेक्स कैरी

पर्थ स्कॉर्चर्स: मिशेल मार्श, फिन एलन, कूपर कोनोली, एरॉन हार्डी, एश्टन टर्नर (कप्तान), लॉरी इवांस (विकेटकीपर), निक हॉबसन, झाई रिचर्डसन, डेविड पेन, ब्रॉडी काउच, महली बियर्डमैन, जोश इंग्लिस, सैम फैनिंग, ल्यूक होल्ट

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।

Tagged:

BBL Perth Scorchers Adelaide Strikers STR vs SCO 32nd T20 Prediction STR vs SCO
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

यह मुकाबला एडिलेड ओवल, ऑस्ट्रेलिया में खेला जाएगा।

एडिलेड ओवल की पिच आमतौर पर बल्लेबाज़ों के लिए अनुकूल मानी जाती है।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com