IPL 2026 से पहले स्टीव स्मिथ की खुली किस्मत, इस फ्रेंचाइजी ने टीम में किया शामिल, अब उड़ाएंगे चौके-छक्के

Published - 04 Feb 2026, 08:41 AM | Updated - 04 Feb 2026, 08:50 AM

Steve Smith

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (Steve Smith), जिन्हें हाल ही में आईपीएल 2026 की नीलामी में किसी भी टीम ने नहीं खरीदा था। Steve Smith के प्रशंसकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बहुत जल्द ही स्मिथ अब एक नई पारी की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। 2026 सीजन के लिए उन्हें एक नई फ्रेंचाइजी ने अपनी टीम में शामिल कर लिया है। आईपीएल में अनसोल्ड रहने के बाद स्मिथ का इस लीग से जुड़ना क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बना हुआ है।

आईपीएल 2026 में अनसोल्ड रहे Steve Smith

Steve Smith

आईपीएल 2026 से पहले पाकिस्तान सुपर लीग के आगामी सीजन के लिए एक बड़ा धमाका हुआ है, इस साल उन्हें इस लीग में ऑस्ट्रेलिया का धाकड़ बल्लेबाज स्टीव स्मिथ खेलते हुए दिखेंगे। लीग की नई नवेली टीम सियालकोट स्टैलियंस ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ के साथ आधिकारिक करार किया है। आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में 2 करोड़ की बेस प्राइस पर अनसोल्ड रहने वाले स्टीव स्मिथ (Steve Smith) को सियालकोट ने अपनी टीम का मुख्य हिस्सा बनाया है। यह पहली बार होगा जब स्मिथ पीएसएल में खेलते नजर आएंगे।

सियालकोट स्टैलियंस, जो इस साल पीएसएल में शामिल होने वाली दो नई टीमों में से एक है, ने स्मिथ को डायरेक्ट साइनिंग नियम के तहत जोड़ा है। फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा करते हुए उन्हें एक पावरहाउस खिलाड़ी बताया। हालांकि स्मिथ आईपीएल में कभी भी पावर हाउस साबित नहीं हो सके। दिलचस्प बात यह है कि इस टीम के हेड कोच ऑस्ट्रेलिया के ही टिम पेन हैं, जिनके साथ स्मिथ का तालमेल जगजाहिर है। स्मिथ का अनुभव इस नई टीम के लिए एक मजबूत नींव रखने का काम करेगा।

संजू या ईशान? सूर्या ने किया खुलासा, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभिषेक शर्मा के साथ ये बल्लेबाज करेगा ओपनिंग

Steve Smith पीएसएल में मचाऐंगे धमाल

भले ही आईपीएल फ्रेंचाइजियों ने स्टीव स्मिथ (Steve Smith) में दिलचस्पी नहीं दिखाई हो, लेकिन उनके हालिया टी20 फॉर्म ने आलोचकों का मुंह बंद कर दिया है। बिग बैश लीग के ताजा सीजन में सिडनी सिक्सर्स की ओर से खेलते हुए स्मिथ ने विस्फोटक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया।

उन्होंने मात्र 6 मैचों में करीब 168 के स्ट्राइक रेट से 299 रन कूट डाले, जिसमें एक शानदार शतक भी शामिल था। उनकी इस फॉर्म को देखते हुए ही सियालकोट ने उन पर बड़ा दांव लगाया है। जबकि स्मिथ ने इसी बीबीएल में पाकिस्तान के बाबर आजम को स्ट्राईक नहीं दिया था। स्मिथ का टी20 रिकॉर्ड काफी प्रभावशाली रहा है। उन्होंने अपने करियर में 270 से ज्यादा टी20 मैच खेले हैं और 6200 से अधिक रन बनाए हैं।

उनके नाम इस फॉर्मेट में 5 शतक दर्ज हैं। सियालकोट स्टैलियंस को उम्मीद है कि स्मिथ टॉप ऑर्डर में आकर न केवल पारी को संभालेंगे, बल्कि अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से टीम को खिताब की ओर ले जाएंगे। पीएसएल के प्रशंसक अब स्टीव स्मिथ (Steve Smith) और पाकिस्तान के स्टार गेंदबाजों के बीच होने वाली जंग को देखने के लिए बेताब हैं।

आईपीएल में रिप्लेसमेंट शामिल हो सकते हैं स्मिथ

स्टीव स्मिथ (Steve Smith) का पीएसएल के साथ जुड़ना उनके आईपीएल करियर के लिए भी एक नई उम्मीद लेकर आया है। भले ही वह ऑक्शन में नहीं बिके, लेकिन बीसीसीआई की 1307 खिलाड़ियों वाली रिप्लेसमेंट लिस्ट में उनका नाम शामिल है। इसका मतलब है कि यदि आईपीएल 2026 के दौरान किसी भी टीम का विदेशी खिलाड़ी चोटिल होता है, तो फ्रेंचाइजी स्मिथ को बतौर रिप्लेसमेंट टीम में शामिल कर सकती हैं।

पीएसएल 2026 का आयोजन 26 मार्च से 3 मई तक होना है, जो आईपीएल के साथ क्लैश कर सकता है। हालांकि, स्मिथ जैसे बड़े खिलाड़ी के लिए फॉर्म में रहना सबसे जरूरी है। यदि वह पीएसएल में सियालकोट के लिए चौके-छक्कों की बरसात करते हैं, तो आईपीएल की टीमें उन्हें रिप्लेसमेंट के तौर पर लेने के लिए लाइन लगा देंगी। ऐसे में आईपीएल 2026 से ठीक पहले Steve Smith का यह कदम उनके करियर के लिए एक बड़ा मास्टरस्ट्रोक साबित हो सकता है।

बाबर आजम vs सूर्यकुमार यादव के टी20I आंकड़ों की तुलना, STATS से समझें कौन बेहतर मध्यक्रम बल्लेबाज

Tagged:

steve smith IPL 2026 PSL 2026
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com