STA vs REN 22nd T20 Prediction in Hindi: आज BBL में कितना बनेगा स्कोर और कौन रहेगा गेम-चेंजर? जानें पूरी प्रेडिक्शन रिपोर्ट
Published - 04 Jan 2026, 09:44 AM | Updated - 04 Jan 2026, 10:18 AM
Table of Contents
BBL 2025-26: मेलबर्न स्टार्स टीम ने पिछले मैच में ब्रिसबेन हीट को 4 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में चौथी जीत दर्ज की है और वह 8 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। मेलबर्न रेनेगेड्स को पिछले मैच में सिडनी सिक्सर्स के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है।
रेनेगेड्स ने 4 में से 1 मैच जीते हैं और वह 2 अंकों के साथ सातवें स्थान पर है। मेलबर्न रेनेगेड्स इस मैच को जीतकर अंकतालिका में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और संभावित नतीजे पर नजर डालेंगे।
STA vs REN 22nd T20 BBL 2025-26 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:
-
स्टेडियम: मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, ऑस्ट्रेलिया
-
मैच की तारीख: 4 जनवरी 2026 (12:35 AM)
-
लाइव स्ट्रीमिंग (भारत में): Jio Hotstar, Star Sports Network पर उपलब्ध होगी।
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:
-
कुल मैच: 10
-
मेलबर्न स्टार्स ने जीते: 4
-
मेलबर्न रेनेगेड्स ने जीते: 6
-
ड्रॉ/टाई: 0
हालिया फॉर्म:
मेलबर्न स्टार्स यह पिछले 5 में से 4 मैच जीतें है वही मेलबर्न रेनेगेड्स ने 1 मैच जीता है।
| मेलबर्न स्टार्स | L | W | W | W | W |
| मेलबर्न रेनेगेड्स | L | L | L | W | L |
मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पिच रिपोर्ट:
यह मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, ऑस्ट्रेलिया में खेला जाएगा। इस मैदान पर अभी तक 76 मैच (BBL) खेले जा चुके हैं।
-
पहली पारी का औसत स्कोर: 158 रन
-
दूसरी पारी का औसत स्कोर: 144 रन
-
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने वाली टीम की जीत: 54%
-
पेसर्स द्वारा दिए गए विकेट: 65%
आईए जानते हैं कैसा रहा है इस स्टेडियम पर पिछले 10 मैचों में स्कोरिंग पैटर्न…
| Overs | 1st Inn | 2nd Inn |
| 6 Overs | 41 Runs | 48 Runs |
| 10 Overs | 70 Runs | 81 Runs |
| 15 Overs | 115 Runs | 124 Runs |
| 20 Overs | 163 Runs | 167 Runs |
STA vs REN 22nd T20 Prediction: कौन बना सकता है सबसे ज्यादा रन?
-
सैम हार्पर: मेलबर्न स्टार्स टीम के तरफ से इन्होंने अभी तक 4 मैच में 231 रन बनाए हैं। पिछले मैच में भी 37 रन बनाए थे इस मैच में भी अच्छी पारी खेल सकते हैं।
-
टिम सीफ़र्ट: मेलबर्न रेनेगेड्स के सलामी बल्लेबाज हैं इन्होंने अभी तक 4 मैच में 170 रन बनाए हैं। यह एक शतक लगा चुके हैं इस मैच में भी इनके बल्ले से अच्छी पारी की उम्मीद है।
STA vs REN 22nd T20 Prediction: कौन ले सकता है सबसे ज्यादा विकेट?
-
पीटर सिडल: मेलबर्न स्टार्स के प्रमुख गेंदबाज है इन्होंने अभी तक 5 मैच में 10 विकेट लिए हैं। यह काफी अनुभवी गेंदबाज है और डेथ ओवरों में गेंदबाजी करते हैं।
-
टॉम करन: इन्होंने अभी तक लगभग हर मैच में विकेट लिया है यह 10 विकेट ले चुके हैं इस मैच में भी अच्छी गेंदबाजी की उम्मीद है।
STA vs REN 22nd T20 Prediction: किस टीम का पलड़ा भारी?
मेलबर्न स्टार्स का पलड़ा इस मैच में भारी है। मेलबर्न स्टार्स ने टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया है और वह दूसरे स्थान पर है दूसरी तरफ मेलबर्न रेनेगेड्स लगातार 3 मैच हार चुकी है। मेलबर्न स्टार्स के गेंदबाज भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और इस मैदान पर है जीत प्रतिशत भी रेनेगेड्स से ज्यादा है।
मेलबर्न रेनेगेड्स टीम की कमजोरी उनकी बल्लेबाजी यूनिट रही है। टिम सीफ़र्ट को छोड़कर अभी तक कोई भी बल्लेबाज कुछ खास योगदान नहीं कर पाया है।
STA vs REN 22nd T20 Prediction: संभावित प्लेइंग-XI:
मेलबर्न स्टार्स: थॉमस फ्रेजर रोजर्स, सैम हार्पर (विकेटकीपर), कैंपबेल केलावे, ब्लेक मैकडोनाल्ड, मार्कस स्टोइनिस (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, हिल्टन कार्टराइट, टॉम करन, मिशेल स्वेपसन, हारिस राउफ, पीटर सिडल
मेलबर्न रेनेगेड्स: जोश ब्राउन, टिम सीफ़र्ट, मोहम्मद रिज़वान (विकेटकीपर), जेक फ्रेज़र-मैकगर्क, ओलिवर पीक, मैथ्यू स्पूर्स, हसन खान, विल सदरलैंड (कप्तान), एंड्रयू टाई, गुरिंदर संधू, जेसन बेहरेनडॉर्फ
मेलबर्न स्टार्स बनाम मेलबर्न रेनेगेड्स BBL 2025 के लिए स्क्वाड:
मेलबर्न स्टार्स: सैम हार्पर (विकेट कीपर), कैंपबेल केलावे, मार्कस स्टोइनिस (कप्तान), हिल्टन कार्टराइट, ग्लेन मैक्सवेल, टॉम करन, ब्लेक मैकडोनाल्ड, मिशेल स्वेपसन, हारिस राउफ, पीटर सिडल, लियाम हैचर, सैम हेन, हामिश मैकेंजी
मेलबर्न रेनेगेड्स: मिशेल ओवेन, टिम वार्ड, निखिल चौधरी, बेन मैकडरमॉट, मैकलिस्टर राइट, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), रेहान अहमद, क्रिस जॉर्डन, नाथन एलिस (कप्तान), रिशाद हुसैन, रिले मेरेडिथ, विल प्रेस्टविज, बिली स्टैनलेक, चार्ली वाकिम
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।
Tagged:
Big Bash League Melbourne Stars Melbourne Renegades BBL 2025 STA vs REN 22nd T20 Prediction STA vs RENऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।