श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम का हुआ ऐलान, MI-CSK-RCB के 1-1 खिलाड़ी को मौका

Published - 09 Jun 2026, 11:26 AM | Updated - 09 Jun 2026, 01:02 PM

Sri Lanka 1

Squad For Sri Lanka T20 Series: श्रीलंका की पुरुष क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज दौरे पर है। इस दौरान दोनों टीमों के बीच ऑल-फॉर्मेट सीरीज खेली जानी हैं। दौरे की शुरुआत तीन मैचों की वनडे सीरीज के साथ हुई, जिसमें श्रीलंका 1-0 से विजयी रही। इस सीरीज के दौरान सिर्फ पहला वनडे ही पूरा हो पाया और बाकी के दो मैचों में एक भी गेंद का खेल नहीं हुआ और मुकाबले बारिश की भेंट चढ़ गए। अब इनके बीच 12 जून से तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है।

श्रीलंका (Sri Lanka) के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद से इस फॉर्मेट में वेस्टइंडीज टीम पहली बार खेलती नजर आएगी। पिछले स्क्वाड की तुलना में कुछ बदलाव हुए हैं और कई खिलाड़ियों की वापसी भी हुई है। स्क्वाड की कमान शाई होप ही संभालेंगे।

तीन खिलाड़ियों को Sri Lanka टी20 से किया गया ड्रॉप, इनकी हुई वापसी

Sri Lanka 2

श्रीलंका (Sri Lanka) के विरुद्ध होने वाली टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 वाले स्क्वाड के ज्यादातर खिलाड़ियों को बैक किया है लेकिन तीन प्लेयर्स को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। ड्रॉप किए गए खिलाड़ियों में जॉनसन चार्ल्स, क्वेंटिन सैम्पसन और जेडेन सील्स हैं। वहीं, तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ को वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आराम दिया गया है।

वेस्टइंडीज ने श्रीलंका (Sri Lanka) टी20 सीरीज के लिए ड्रॉप किए गए खिलाड़ियों की जगह तीन प्लेयर्स को शामिल भी किया है। ये खिलाड़ी अकीम ऑगस्ट, ज्वेल एंड्रयू और शमर स्प्रिंगर हैं। ये सभी पहले भी टी20 टीम का हिस्सा रह चुके हैं। ऑगस्ट ने नौ टी20 मैच खेले हैं। एंड्रयू ने इस फ़ॉर्मेट में पांच मैच खेले हैं और ऑलराउंडर स्प्रिंगर छह मैच खेल चुके हैं। वनडे सीरीज को बीच में छोड़ने वाले तेज गेंदबाज शमर जोसेफ को भी चुना गया है। उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से घर लौटने का फैसला किया था लेकिन उम्मीद है कि टी20 सीरीज के लिए उपलब्ध रहेंगे।

MI, CSK और RCB से एक-एक खिलाड़ी को श्रीलंका टी20 सीरीज के लिए मिला मौका

श्रीलंका (Sri Lanka) टी20 सीरीज के लिए तीन ऐसे खिलाड़ी भी चुने गए हैं, जो हाल ही में संपन्न हुए IPL 2026 में मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स और चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्क्वाड में थे। मुंबई की टीम में शेरफेरन रदरफोर्ड थे और उन्हें आठ मैचों में खेलने का मौका दिया गया था। वहीं, अकील हुसैन चेन्नई सुपर किंग्स में थे। सीजन के दौरान अकील ने सात मैच खेले थे। जबकि बैक-टू-बैक चैंपियन बनी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में रोमारियो शेफर्ड शामिल थे। शेफर्ड को RCB ने सीजन के दौरान 15 मैचों में मौका दिया था।

श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज को हेड कोच ने बताया अहम

वेस्टइंडीज के हेड कोच डैरेन सैमी ने श्रीलंका (Sri Lanka) के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज को काफी अहम बताया है। सैमी का मानना है कि यह सीरीज टीम की ग्रोथ के साथ-साथ फैंस को गर्व करने का मौका देने का सुनहरा अवसर है। उन्होंने कहा,

"यह सीरीज हमारे लिए बहुत अहम है क्योंकि भारत में हुए वर्ल्ड कप के बाद यह हमारी पहली सीरीज़ है। उस वर्ल्ड कप में टीम ने जोश, लड़ने के जज़्बे और एकजुटता के साथ खेला था, जो वेस्टइंडीज क्रिकेट की पहचान है। अब हमारा ध्यान उसी बुनियाद को और मज़बूत करने, एक टीम के तौर पर आगे बढ़ने और श्रीलंका के खिलाफ अपने खेल से फैंस को गर्व महसूस कराने पर है।"

श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज का स्क्वाड

शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, अकीम ऑगस्ट, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्डे, शिम्रोन हेटमायर, जेसन होल्डर, अकील हुसैन, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, गुडाकेश मोती, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, शमर स्प्रिंगर

यह भी पढ़ें: मुंबई टी20 लीग से फॉर्म में लौटे सूर्यकुमार यादव, 200 के स्ट्राइक रेट से मचाई तबाही, खेली बड़ी पारी

Tagged:

Sri Lanka Team Shai Hope west indies team Romario Shepherd Akeal Hosein sherfane rutherford
Prashant

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com