CSK पर फिर मंडराया फिक्सिंग का खतरा, AGM में होगी चर्चा, रचित भाटिया ने युवा क्रिकेटर पर लगाया आरोप
Table of Contents
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अपने नए हेड कोच जहीर खान की नियुक्ति को लेकर चर्चा में थी लेकिन अब एक विवाद में फंसती नजर आ रही है। 2016 और 2017 के आईपीएल सीजन से CSK को प्रमुख अधिकारी गुरुनाथ मयप्पन की सट्टेबाजी गतिविधियों के कारण बैन किया गया था। उस समय फ्रेंचाइजी की प्रतिष्ठा को बड़ा नुकसान भी पहुंचा था, क्योंकि टीम के कप्तान एमएस धोनी थे।
अब एक बार फिर CSK का नाम गलत कारणों से चर्चा में आ गया है, क्योंकि इस बार एक युवा खिलाड़ी पर आरोप लगा है कि उसने फिक्सिंग की और प्लेइंग XI से जुड़ी जानकारी लीक की। ये आरोप नागालैंड के पूर्व खिलाड़ी रचित भाटिया ने लगाए हैं।
रचित का स्टिंग ऑपरेशन में बड़ा खुलासा, CSK के प्लेयर ने 5 मैचों की प्लेइंग की लीक
दरअसल, सितंबर 2026 में Tehelka की अंडरकवर स्टिंग ऑपरेशन में रचित भाटिया नजर आए, जिनसे रिपोर्टर ने बुकी बनकर बात की। इस दौरान रचित ने बताया कि उन्हें आईपीएल 2025 के दौरान सीएसके में शामिल एक युवा खिलाड़ी ने 5 मैचों की प्लेइंग XI की जानकारी टॉस से पहले दी, जिसकी मदद से रचित ने लंदन में सटोरियों से सौदा करते हुए प्रति मैच 60 लाख रुपये की डील की। इस तरह उन्होंने कुल 3 करोड़ रुपये कमाए।
CSK के एक्स प्लेयर वंश बेदी पर लग रहे आरोप, युवा क्रिकेटर ने किया इनकार

रचित ने आगे बताया कि चेन्नई सुपर किंग्स का युवा खिलाड़ी आईपीएल 2026 और दिल्ली प्रीमियर लीग में भी फिक्सिंग को तैयार था। रचित ने खुलकर किसी का नाम नहीं लिया लेकिन सोशल मीडिया पर वंश बेदी को टारगेट किया जा रहा है, जो 23 साल के हैं। वंश को 2025 के सीजन में CSK ने खरीदा था और उन्हें एक मैच में डेब्यू का मौका भी मिलने वाला था लेकिन वह मैच के थोड़ी देर पहले इंजर्ड हो गए थे और फिर अगले सीजन से उन्हें रिलीज कर दिया गया था।
अपने ऊपर लग रहे फिक्सिंग के आरोपों पर वंश बेदी ने पलटवार किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक स्टोरी शेयर करते हुए लिखा,
"मैं साफ़ तौर पर कहता हूं कि CSK के एक खिलाड़ी से जुड़े कथित मैच-फिक्सिंग के स्टिंग ऑपरेशन में पूर्व रणजी ट्रॉफी क्रिकेटर रचित भाटिया ने जिस व्यक्ति का जिक्र किया है, वह मैं नहीं हूं और न ही मेरा ऐसी किसी गतिविधि से कोई लेना-देना है।"
चेन्नई सुपर किंग्स के अधिकारी मामले पर करेंगे चर्चा
25 सितंबर को चेन्नई सुपर किंग्स की वार्षिक मीटिंग होनी है। इससे पहले सभी अधिकारी Tehelka के स्टिंग ऑपरेशन में CSK के खिलाड़ी का फिक्सिंग में नाम आने की कंट्रोवर्सी को लेकर बातचीत करेंगे। क्रिकबज से बात करते हुए, फ्रेंचाइजी के एक अधिकारी ने बताया,
"हमारी सालाना आम बैठक (AGM) होने वाली है। AGM से पहले हमारा बोर्ड बैठक करेगा। हम इस मामले पर चर्चा करेंगे।"
यह भी पढ़ें: रेप केस के आरोपों के बीच इस खिलाड़ी के लिए आई बड़ी खुशखबरी, अचानक टीम में हुआ सेलेक्शन