SL vs IND: टीम को लगा बड़ा झटका, स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज हुआ इंजर्ड

Published - 23 Jul 2026, 10:04 AM | Updated - 23 Jul 2026, 10:58 AM

SL Vs IND

SL vs IND: श्रीलंका को अपने घर पर अगस्त में भारत की मेजबानी करनी है। इस दौरान दोनों टीमों के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अंतर्गत दो मैचों की सीरीज खेली जाएगी। पहले तीन अतिरिक्त टी20 भी शामिल किए जाने की खबर थी लेकिन BCCI ने टीम इंडिया के व्यस्त कार्यक्रम का हवाला देकर भविष्य के लिए ताल दिया।

श्रीलंका और भारत के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से गाले में खेले जाने वाले मैच के साथ शुरू होगी। इससे पहले श्रीलंकाई टीम को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि प्रमुख विकेटकीपर-बल्लेबाज के चोटिल होने की खबर आई है, जिससे उनके SL vs IND टेस्ट सीरीज में खेलने को लेकर भी संशय की स्थिति बन गई है।

SL vs IND टेस्ट सीरीज से पहले श्रीलंकाई विकेटकीपर इंजरी का हुआ शिकार

SL Vs IND 1

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले श्रीलंका में लंका प्रीमियर लीग का आयोजन हो रहा है। इस टूर्नामेंट ज्यादातर प्रमुख श्रीलंकाई खिलाड़ी खेल रहे हैं। इसमें विकेटकीपर-बल्लेबाज कुसल मेंडिस का नाम भी शामिल था लेकिन अब वो चोट के कारण शेष टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। मेंडिस को हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई है।

यह चोट उन्हें रविवार को कैंडी रॉयल्स के खिलाफ कोलंबो कैप्स की छह विकेट की जीत के दौरान लगी। अब लंका प्रीमियर लीग 2026 के शेष मैचों में कोलंबो कैप्स की कप्तानी कामिन्दु मेंडिस करेंगे।

कुसल मेंडिस की इंजरी पर श्रीलंका क्रिकेट ने दिया अपडेट

श्रीलंका क्रिकेट ने मीडिया रिलीज के माध्यम से कुसल मेंडिस की इंजरी की जानकारी देते हुए बताया,

"कोलंबो में SSC पर 19 जुलाई को कैंडी रॉयल्स के खिलाफ कोलंबो कैप्स के मैच के दौरान रन लेने की कोशिश करते हुए मेंडिस के दाहिने हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई। इसके बाद, वह अपने रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम को शुरू करने के लिए नेशनल हाई परफॉर्मेंस सेंटर लौटेंगे।"

कुसल मेंडिस की चोट ने IND vs SL टेस्ट सीरीज से पहले श्रीलंकाई टीम की बढ़ाई चिंता

दाएं हाथ के विकेटकीपर-बल्लेबाज के LPL से बाहर होने से ज्यादा श्रीलंकाई टीम के लिए भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में कुसल मेंडिस की उपलब्धता बड़ी चिंता का विषय होगी। कुसल तीनों ही फॉर्मेट में श्रीलंका के अहम खिलाड़ी हैं और SL vs IND टेस्ट सीरीज में उनके ही विकेटकीपर के रूप में खेलने की उम्मीद थी।

अब देखना होगा कि वो समय पर फिट हो पाते हैं या नहीं। मेंडिस की इंजरी को लेकर अभी तक यह पक्का नहीं है कि इस चोट के कारण उन्हें कितने समय तक बाहर रहना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें: अजीत अगरकर की छुट्टी तय, रोहित शर्मा का खास यार बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर

Tagged:

team india kusal mendis Sri Lanka Team Lanka Premier League 2026
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com