शुभमन गिल के फोटो पर दिल का इमोजी लगा सारा तेंदुलकर ने किया पोस्ट, अफेयर की खबरों को फिर मिली हवा

Published - 24 Sep 2020, 02:43 PM

खिलाड़ी

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर और युवा खिलाड़ी शुभमन गिल इन दिनों दोनों सोशल मीडिया पर चर्चा में है। जहां फैंस भी उनके सोशल अकाउंट की गतिविधियों पर पल-पल की खबर रख रहे है। यही कारण है कि लोग सोशल मीडिया पर दोनों की अफ़ेयर की चर्चा भी ख़ूब तेज़ी से हो रही है।

इंस्टाग्राम पर पोस्ट फोटो कैप्शन में लिखा आई स्पाई

सारा तेंदुलकर ने अपने इंस्टाग्राम पर दो फोटो शेयर की। फोटो कैप्शन में उन्होंने I Spy (आई स्पाई) और इसके साथ ही सारा तेंदुलकर ने दो आंखों का इमोजी भी शेयर किया। इधर, शुभमन गिल ने भी अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो में आई स्पाई कैप्शन के साथ फोटो पोस्ट की।

ऐसे में दोनों का एक समय पर पोस्ट और एक कैप्शन को यूज़र्स ने नोटिस कर लिया।इसके बाद दोनों को लेकर यूज़र्स तमाम कमेंट करने लगे है। हालांकि सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल के एक समय पर एक ही पोस्ट कोइंसिडेंट भी हो सकता है।

इंस्टग्राम पर दिल के इमोजी के साथ पोस्ट की वीडियो

कोलकाता नाइट राइडर्स केकेआर व मुंबई इंडियंस के बीच बुधवार को आईपीएल का पांचवा मैच खेला गया था। इस दौरान सारा ने एक रोमांचक क्लिप रिकार्ड किया। जिसमें सुर्यकुमार यादव के एक शॉट को रोकने के लिए गिल ने बेहतरीन डाइविंग का प्रयास करते दिखे।

इसके बाद सारा ने वीडियो क्लिप को अपने इंस्टाग्राम पर दिल के इमोजी के साथ पोस्ट किया। जिसके बाद से उनके अफेयर की खबरों को और हवा मिल गयी है. इससे पहले भी कर बार ये ख़बरें मीडिया में चली है. सारा तेंदुलकर अपने पापा सचिन के बहुत ज्यादा करीब है. सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये ये साफ नजर भी आता रहा है.

हार्दिक की भाभी पंखुड़ी ने कहा मैं देख रही हूं

गिल को इंस्टग्राम पोस्ट तस्वीर के कैप्शन पर हार्दिक पांडया की भाभी पंखुड़ी ने मजाकिया कमेंट करते हुए शुभमन गिल की तस्वीर पर 'I See' लिखा है. भाभी पंखुड़ी ने जानबूझकर शुभमन की टांग खिंचाई करने के लिए यह कमेंट किया है. दोनों की चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है.

Tagged:

शुभमन गिल सारा तेंदुलकर
Shahbaaz Ahmad

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com