'सबकुछ उसकी वजह से...' शोएब अख्तर ने संजू-बुमराह नहीं, बल्कि इस शख्स को दिया टीम इंडिया की सफलता का पूरा श्रेय

Published - 07 Mar 2026, 03:58 PM | Updated - 07 Mar 2026, 04:28 PM

Team India

Team India: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया का अब तक का सफर काफी शानदार रहा है. भारत ने इंग्लैंड जैसी खतरनाक टीम को सेमीफाइनल में हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया है. क्रिकेट जगत में भारतीय ओपनर संजू सैमसन और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की भी काफी तारीफ हो रही है.

लेकिन पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी शोएब अख्तर ने संजू और बुमराह को नहीं बल्कि भारत के एक खास शख्स को जीत का श्रेय दिया है. अख्तर का मानना है कि उस दिग्गज के बिना टीम इंडिया का 2026 विश्व कप में यहां तक पहुंचना मुश्किल था.

Team India की सक्सेस पर क्या बोले शोएब अख्तर?

Team India

दरअसल, शोएब अख्तर ने Team India की और संजू सैमसन की सफलता का श्रेय कोच गौतम गंभीर को दिया है. पूर्व पाकिस्तान गेंदबाज ने पीटीवी स्पोर्ट्स पर गंभीर को क्रेडिट देते हुए कहा कि, टीम में संजू को लाने के लिए उन्होंने सबसे लड़ाई की. उनका सेलेक्शन उन्होंने जबरदस्ती करवाया है.

शोएब ने आगे बताया कि 2014 से संजू भारतीय क्रिकेट में है. उन दिनों मैं भारत में काम कर रहा था. उस वक्त संजू के नाम की बहुत चर्चा थी. लेकिन उन्हें मौके मिलने के लिए काफी लंबा वक्त लग गया.

धोनी और दिनेश कार्तिक की वजह से संजू को नहीं मिला मौका

पाक दिग्गज ने बताया कि, उस वक्त Team India के पास धोनी और दिनेश कार्तिक जैसे विकेटकीपर पहले से ही मौजूद थे. ऐसे में संजू को जगह मिलना मुश्किल था. शोएब ने आगे कहा, अब भी गंभीर की वजह से संजू का टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए सेलेक्शन हुआ है.

उन्होंने विकेटकीपर के लिए सबसे लड़ाई की है. इसके बावजूद बहुत जांच के बाद उन्हें टीम का हिस्सा बनाया गया है. वह शुरूआत में टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं थे.

T20 World Cup 2026 Prize Money: जानिए किस टीम को मिलेंगे कितने करोड़ रुपये, टीम इंडिया के हिस्से में आएंगे इतने

क्या फाइनल में चलेगा संजू का बल्ला ?

भारत (Team India) का अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 में फाइनल मुकाबला न्यूजीलैंड से है. दोनों टीमों की भिड़त 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगी. सेमीफाइनल में 89 की पारी खेलने वाले संजू सैमसन से फिर से उम्मीद की जा रही है कि फाइनल में भी वह धमाका करेंगे.

शुरूआत में संजू को प्लेइंग XI का हिस्सा तक नहीं बनाया गया. लेकिन मौका मिलते ही उन्होंने भी साबित कर दिया कि उनके जैसा बल्लेबाज होना मुश्किल है.

कुलदीप यादव vs वरुण चक्रवर्ती: किस स्पिनर के टी20I आंकडें बेहतर? कौन करता फाइनल की प्लेइंग इलेवन में जगह डिजर्व

Tagged:

IND vs NZ team india Gautam Gambhir SHOAIB AKHTAR Sanju Samson icc T20 World Cup 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

89

15
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com