‘जाहिल, बेकार, घटिया…’ विवाद पर पलटे शोएब अख्तर, मोहसिन नकवी से माफी मांगकर दी सफाई
Published - 17 Feb 2026, 10:59 AM
Table of Contents
Shoaib Akhtar: भारत से मिली हार हार के बाद पाकिस्तान टीम में भूचाल आया हुआ है. शोएब अख्तर ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाक की हार पर पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी को नाकाबिल, जाहिल आदमी कह दिया था. टीम इंडिया से हारने के बाद अख्तर (Shoaib Akhtar) ने गुस्से में कहा था कि, नकवी क्रिकेट नहीं जानते हैं, फिर भी पीसीबी के चीफ बने बैठे हैं.
वह बाबर आजम को क्रिकेट का सुपरस्टार कहते हैं, लेकिन वह एक भी गेम नहीं जीता पाते हैं. दुनिया के जाहिल इंसान है नकवी और नाकाबिल. अब शोएब Shoaib Akhtar ने अपने इस बयान पर पलटी मार ली है.
Shoaib Akhtar ने अपने बयान से लिया यूटर्न

शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) के इस बायन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में हंगामा मच गया है. जिसके बाद अख्तर ने अपने स्टेटमेंट को गलत बता दिया. तेंज गेंदबाज का कहना है कि, उन्होंने नकवी के खिलाफ कुछ नहीं बोला है. मीडिया में उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है. Shoaib Akhtar ने अपनी सफाई देते हुए कहा कि,
बाबर आजम समेत 3 खिलाड़ी होंगे बाहर
भारत से मिली हार के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान की खामियां बाहर आ गई है. जिस वजह से पाक टीम में हलचल मची हुई है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि बाबर आजम, शाहीन अफरीदी और शादाब खान अगले मैच से बाहर हो सकते हैं. तीनों दिग्गज खिलाड़ियों की जगह फ़खर ज़मां, ख्वाजा नफी और सलमान मिर्ज़ा को शामिल किया जाएगा. पाकिस्तान को सुपर 8 में किसी भी हाल में पहुंचना है. उस लिहाज से नामाबिया के खिलाफ प्लेइंग XI में बदलाव देखने को मिल सकते हैं.
भारत-पाकिस्तान मैच का हाल
15 फरवरी को कोलंबो में भारत पाकिस्तान का मुकाबला खेला गया था. इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ओपनिंग के लिए उतरे थे. लेकिन अभिषेक डग आउट होकर पवेलियन लौट गए. उधर ईशान किशन मैदान पर डटकर पाकिस्तानी गेंदबाजों का सामना करते रहे. उन्होंने 40 गेंदों में 3 छक्कों और 10 चौकों के साथ 77 रन की तूफानी पारी खेली.
जबकि कप्तान सूर्या ने 25 गेंदों का योगदान दिया. वहीं, 175 टारगेट का पीछा करने उतरी पाकिस्तान ने 18 ओवरों में सिर्फ 114 रन ही बना पाई, और भारत ने यह मुकाबला 61 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया.
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर