शिवम दुबे बनाम हार्दिक पांड्या: कौन टीम इंडिया के लिए बेस्ट प्लेयर, जानिए क्या कहते हैं आंकड़ें
Published - 02 Mar 2026, 03:54 PM | Updated - 02 Mar 2026, 03:55 PM
Table of Contents
Shivam Dube: हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे दोनों ही टीम इंडिया के महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं, जो कि न सिर्फ निचले क्रम में आकर तेजी से रन बनाने की हुनर रखते हैं, बल्कि अपनी मीडियम पेस गेंदबाजी से मिडिल ओवरों में विकेट भी चटकाते हैं।
लेकिन इस दोनों खिलाड़ियों के फैंस में अक्सर एक बात को लेकर बहस होती रहती है कि दोनों में भारत का बेस्ट प्लेयर कौन है तो चलिए दोनों के आंकड़ों के समझते हैं। जिस खिलाड़ी के आंकड़े बढ़िया होंगे, वहीं ऑलराउंडर टीम इंडिया का बेस्ट प्लेयर होगा।
Shivam Dube के बलशाली आंकड़े
बाएं हाथ के विस्फोटक बल्ले शिवम दुबे (Shivam Dube) ने साल 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ टी20 फॉर्मेट में डेब्यू किया था। इसके बाद से अब तक दुबे भारत के लिए 62 टी20 मैचों की 46 पारियों में 29.74 की दमदार औसत और 151.14 के खतरनाक स्ट्राइक रेट के साथ 922 रन बनाए हैं, जिसमें 6 अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं।
बल्ले के अलावा शिवम दुबे (Shivam Dube) ने भारत के लिए 41 पारियों में 31 विकेट भी लिए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रर्दशन चार रन देकर विकेट विकेट है। बता दें कि, दुबे (Shivam Dube) आमतौर पर मिडिल ओवरों में गेंदबाजी करते हैं और अपनी स्पीड वेरिएशन से विरोधी टीम के बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाते हैं।
कुंग-फू पंड्या के आंकड़ों पर नजर
हार्दिक पंड्या भारत के लिए साल 2016 से टी20 इंटरनेशनल मैच खेल रहे हैं। अभी तक हार्दिक ने खेले 136 मैचों की 107 पारियों में 28.39 की औसत और 145.36 के स्ट्राइक रेट के साथ 2243 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 9 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली है।
बता दें कि, पंड्या भारत के लिए टी20 में नंबर-5 और 6 पर खेलते हैं, जो कि इस प्रारूप में काफी अहम क्रम माना जाता है। बैटिंग के अलावा हार्दिक ने भारत के लिए 123 पारियों में 111 टी20 विकेट भी लिए हैं, जबकि उनका इकॉनमी रेट 8.32 का है, जो कि इस प्रारूप में ठीक-ठाक माना जाता है। बता दें कि, पंड्या भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में 100 या उससे अधिक विकेट लेने वाले मात्र तीसरे गेंदबाज हैं।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होते ही इस दिग्गज ने लिया बड़ा फैसला, अचानक छोड़ दिया टीम का साथ
कौन टीम इंडिया के लिए बेस्ट प्लेयर?
हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे (Shivam Dube) दोनों ही खिलाड़ी टीम इंडिया के टी20 स्क्वाड का अहम हिस्सा हैं, जो कि निचले क्रम में आक्रमता के साथ-साथ गेंदबाजी में भी काफी महत्वपूर्ण किरदार निभाते हैं।
आंकड़ों के अनुसार बेस्ट खिलाड़ी का चयन करें तो वह हार्दिक पंड्या हो सकते हैं, क्योंकि हार्दिक टी20 में भारत के लिए 2000 हजार से अधिक रन बल्ले से ठोक चुके हैं तो इस दौरान उन्होंने 111 विकेट भी चटकाए हैं, जो कि इस प्रारूप में भारत के लिए तीसरे सर्वाधिक है।
साथ ही पंड्या पावर प्ले में नई गेंद से गेंदबाजी भी करते हैं, जबकि दुबे (Shivam Dube) अधिकांश मौकों पर मिडिल ओवरों में गेंदबाजी करने आते हैं। आंकड़ों के अनुसार हार्दिक पंड्या को टीम इंडिया का बेस्ट प्लेयर माना जा सकता है।
टीम इंडिया की ये 3 बड़ी कमजोरियां, टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने में बन सकती हैं सबसे बड़ा रोड़ा
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर