श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया को झटका, कोच ने छोड़ा टीम का साथ
Table of Contents
Team India's coach left his position: भारत को अगले महीने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अंतर्गत दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका का दौरा करना है। यह दौरा 15 अगस्त से 27 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान पहला टेस्ट गाले और दूसरा कोलंबो में खेला जाएगा। इन मुकाबलों को डब्ल्यूटीसी फाइनल की रेस के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। इसी वजह से भारतीय टीम अपना पूरा जोर लगाती दिखेगी।
हालांकि, इससे पहले टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के एक कोच ने पद छोड़ दिया है, जो एक बड़ा झटका माना जा रहा है। यह दिग्गज दो साल से पद पर तैनात था लेकिन अब श्रीलंका दौरे से पहले टीम से अलग हो गया है।
दिग्गज कोच ने Team India से अलग होने का किया फैसला
काफी लोगों के मन में कोच के टीम इंडिया का पद छोड़ने की बात सुनकर हेड कोच गौतम गंभीर का नाम आ रहा होगा लेकिन यहां बात उनकी नहीं हो रही है। गंभीर ने अपना पद नहीं छोड़ा है, बल्कि उनके कोचिंग स्टाफ में सहायक कोच के रूप में काम करने वाले रयान टेन डोशेट ने अलग होने का फैसला किया है।
रयान टेन डोशेट के असिस्टेंट कोच रहने के दौरान, भारत ने 2025 चैंपियंस ट्रॉफी और 2025 एशिया कप जीता और 2026 पुरुष T20 वर्ल्ड कप का अपना खिताब बचाया। हालांकि, टेस्ट टीम को काफी संघर्ष करना पड़ा। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में 2025-26 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी हार गई और घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड (0-3) और दक्षिण अफ्रीका (0-2) से बुरी तरह हार गई।
रयान टेन डोशेट के टीम इंडिया से अलग होने की वजह आई सामने

नीदरलैंड्स के पूर्व खिलाड़ी ने गौतम गंभीर के साथ ही टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ को 2024 में दो साल के लिए ज्वाइन किया था।। माना जा रहा था कि गंभीर की तरह ही डोशेट भी वर्ल्ड कप 2027 तक बने रह सकते हैं लेकिन उन्होंने पहले ही अपना रास्ता अलग कर लिया। अब इसकी वजह भी सामने आई गई है।
दरअसल, भारतीय टीम का कार्यक्रम काफी व्यस्त रहता है। इसी वजह से खिलाड़ियों के साथ-साथ कोचिंग स्टाफ को भी काफी ज्यादा मशक्कत करनी पड़ती है। पिछले डो साल से डोशेट भी लगातार टीम इंडिया के साथ बने हुए हैं। इसी वजह से वो अपने परिवार के साथ ज्यादा समय नहीं बिता पा रहे थे। इसलिए उन्होंने अब भारत के कोचिंग सेट-अप को अलविदा कह दिया है, ताकि वो अपने परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिता पाएं।
Ryan ten Doeschate was offered a contract extension with Team India until 2027 after playing a key role in one of the most successful phases in Indian cricket. During his tenure, India won the T20 World Cup, Champions Trophy and Asia Cup. He has chosen to put family first,…
— Nitin K Srivastav (@Nitin_sachin) July 28, 2026
IPL में KKR के कोचिंग स्टाफ में हो सकते हैं शामिल
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि रयान टेन डोशेट ने भले ही टीम इंडिया से अलग होने का फैसला कर लिया हो लेकिन वो कोच के रूप में अपनी सेवाएं आईपीएल में दे सकते हैं। डोशेट एक बार फिर से कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा बन सकते हैं। इस टीम में वो अभिषेक नायर के साथ काम करते नजर आ सकते हैं।
केकेआर के साथ डोशेट का पुराना नाता है। वो एक खिलाड़ी और कोच दोनों के रूप में अपनी इस टीम को अपनी सेवाएं दे चुके हैं। ऐसे में देखना होगा कि इस बार किस रोल में उनकी वापसी होती है।
यह भी पढ़ें: 'मुझे बताने की जरूरत नहीं कैसे खेलना...' संजू सैमसन ने गौतम गंभीर पर साधा निशाना, हेड कोच के खिलाफ छेड़ी जंग