SCO vs STR 22nd T20 Prediction in Hindi: आज BBL में कितना बनेगा स्कोर और कौन रहेगा गेम-चेंजर? जानें पूरी प्रेडिक्शन रिपोर्ट
Published - 04 Jan 2026, 10:06 AM | Updated - 04 Jan 2026, 10:15 AM
Table of Contents
BBL 2025-26: पर्थ स्कॉर्चर्स टीम ने पिछले मैच में होबार्ट हरीकेंस को 40 रन से हराकर टूर्नामेंट में तीसरी जीत दर्ज की है और वह 6 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। एडिलेड स्ट्राइकर्स ने भी पिछले मैच में ब्रिसबेन हीट को 7 विकेट से हराकर दूसरी जीत दर्ज की है। स्ट्राइकर्स 4 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है।
दोनों टीम इस मैच को जीतकर अंकतालिका में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और संभावित नतीजे पर नजर डालेंगे।
SCO vs STR 22nd T20 BBL 2025-26 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:
स्टेडियम: ऑप्टस स्टेडियम, पर्थ (ऑस्ट्रेलिया)
मैच की तारीख: 4 जनवरी 2026 (03:45 AM)
लाइव स्ट्रीमिंग (भारत में): Jio Hotstar, Star Sports Network पर उपलब्ध होगी।
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:
कुल मैच: 10
पर्थ स्कॉर्चर्स ने जीते: 7
एडिलेड स्ट्राइकर्स ने जीते: 3
ड्रॉ/टाई: 0
यह भी पढ़ें: विजय हजारे टूर्नामेंट का कोहली बन गया हैं ये बल्लेबाज, पिछले 5 मैचों में ठोक चूका 4 शतक
हालिया फॉर्म:
पर्थ स्कॉर्चर्स यह पिछले 5 में से 3 मैच जीतें है वही एडिलेड स्ट्राइकर्स ने 2 मैच जीतें है।
| पर्थ स्कॉर्चर्स | W | W | L | L | W |
| एडिलेड स्ट्राइकर्स | W | L | L | W | L |
ऑप्टस स्टेडियम, पर्थ पिच रिपोर्ट:
यह मैच ऑप्टस स्टेडियम, पर्थ (ऑस्ट्रेलिया) में खेला जाएगा। इस मैदान पर अभी तक 46 मैच (BBL) खेले जा चुके हैं।
पहली पारी का औसत स्कोर: 160 रन
दूसरी पारी का औसत स्कोर: 143 रन
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम की जीत: 59%
पेसर्स द्वारा दिए गए विकेट: 66%
आईए जानते हैं कैसा रहा है इस स्टेडियम पर पिछले 10 मैचों में स्कोरिंग पैटर्न…
| Overs | 1st Inn | 2nd Inn |
| 6 Overs | 47 Runs | 47 Runs |
| 10 Overs | 76 Runs | 78 Runs |
| 15 Overs | 117 Runs | 116 Runs |
| 20 Overs | 168 Runs | 166 Runs |
SCO vs STR 22nd T20 Prediction: कौन बना सकता है सबसे ज्यादा रन?
एरॉन हार्डी: पर्थ स्कॉरचर्स की तरफ से पिछले मैच में 43 गेंद में 94 रन बनाए हैं और 2 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी यह बल्ले और गेंद से अच्छा योगदान कर सकते हैं।
मैथ्यू शॉर्ट: एडिलेड स्ट्राइकर्स टीम के कप्तान और सलामी बल्लेबाज है। इन्होंने 4 मैच में 153 रन बनाए हैं और 4 विकेट लिए हैं यह 2 अर्धशतक लगा चुके हैं। इस मैच में भी अच्छी पारी खेल सकते हैं।
SCO vs STR 22nd T20 Prediction: कौन ले सकता है सबसे ज्यादा विकेट?
ल्यूक वुड: एडिलेड स्ट्राइकर्स टीम के प्रमुख गेंदबाज है। इन्होंने अभी तक 3 मैच खेले हैं जिसमें 6 विकेट लिए हैं। यह इस मैच में भी विकेट ले सकते हैं।
जोएल पेरिस: पर्थ स्कॉर्चर्स की ओर से 5 मैचों में 7 विकेट ले चुके हैं। इन्होंने पिछले मुकाबले में भी 2 विकेट झटके थे और इस मैच में भी उनसे 2–3 विकेट लेने की उम्मीद है।
SCO vs STR 22nd T20 Prediction: किस टीम का पलड़ा भारी?
पर्थ स्कॉरचर्स इस मैच में आगे नजर आ रही है। पर्थ स्कॉरचर्स ने अभी तक 3 मैच जीते हैं और वह तीसरे स्थान पर है दूसरी तरफ स्ट्राइकर ने 2 मैच जीते हैं और वह पांचवें स्थान पर है। हेड-टू-हेड आंकड़े और इस मैदान पर दोनों टीमों का जीत प्रतिशत देखा जाए तो पर्थ स्कॉरचर्स आगे है।
SCO vs STR 22nd T20 Prediction: संभावित प्लेइंग-XI:
पर्थ स्कॉर्चर्स: मिशेल मार्श, फिन एलन (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, एरॉन हार्डी, एश्टन टर्नर (कप्तान), लॉरी इवांस, निक हॉबसन, एश्टन एगर, जोएल पेरिस, ब्रॉडी काउच, महली बियर्डमैन
एडिलेड स्ट्राइकर्स: मैथ्यू शॉर्ट (कप्तान), क्रिस लिन, मैकेंज़ी हार्वे (विकेटकीपर), जेसन संघा, लियाम स्कॉट, हैरी मैनेंटी, जेमी ओवरटन, जेरिस वाडिया, ल्यूक वुड, हसन अली, लॉयड पोप
पर्थ स्कॉर्चर्स बनाम एडिलेड स्ट्राइकर्स BBL 2025 के लिए स्क्वाड:
पर्थ स्कॉर्चर्स: मिशेल मार्श, कूपर कोनोली, जोएल कर्टिस (विकेटकीपर), एरॉन हार्डी, एश्टन टर्नर (कप्तान), लॉरी इवांस, निक हॉबसन, एश्टन एगर, जोएल पेरिस, ब्रॉडी काउच, महली बियर्डमैन, सैम फैनिंग, ब्राइस जैक्सन, कोरी रोचिचिओली
एडिलेड स्ट्राइकर्स: मैथ्यू शॉर्ट (कप्तान), क्रिस लिन, मैकेंज़ी हार्वे (विकेटकीपर), जेरिस वाडिया, लियाम स्कॉट, जेसन संघा, हैरी मैनेंटी, जेमी ओवरटन, ल्यूक वुड, लॉयड पोप, हेनरी थॉर्नटन, एलेक्स रॉस, तबरेज़ शम्सी
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।
ऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।