फूटी किस्मत लेकर पैदा हुआ ये खिलाड़ी, 1-2 नहीं बल्कि 7 भारतीय कप्तानों ने इस खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन से किया बाहर
Published - 11 Jan 2026, 03:26 PM | Updated - 11 Jan 2026, 03:34 PM
Table of Contents
देश के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने के लिए जितनी जरूरत कड़ी मेहनत और लग्न की होती है उतनी ही किस्मत की भी। लेकिन भारत का एक ऐसा खिलाड़ी भी है जो शायद फूटी किस्मत लेकर ही पैदा हुआ है, क्योंकि इस खिलाड़ी को एक या दो नहीं बल्कि पूरे सात कप्तानों ने टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन से बाहर निकाला।
जिस प्लेयर को भारत का अगला सुपर स्टार माना जा रहा था, उसी प्लेयर को अभी तक टीम इंडिया के स्क्वाड में जगह नहीं मिल पाई। जहां युवा खिलाड़ी टीम इंडिया में आकर अपनी जगह पक्की कर रहे हैं तो ये खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन के बावजूद प्लेइंग इलेवन से बाहर हो जाता है।
10 साल पहले किया था डेब्यू
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलना का सपना है खिलाड़ी का होता है, लेकिन बेहद कम ऐसे हैं जो इसे पूरे कर पाते हैं। मगर कुछ ऐसे भी होते हैं जिनको सिर्फ स्क्वाड में शामिल करके ही छोड़ दिया जाता है। एक ऐसा ही खिलाड़ी भारत की वर्तमान टी20 टीम का हिस्सा है। ये प्लेयर कोई और नहीं बल्कि संजू सैमसन (Sanju Samson) हैं।
संजू ने भारत के लिए पहला इंटरनेशनल मैच 19 जुलाई 2015 को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला था, लेकिन एक दशक लंबे करियर के बाद भी वह सिर्फ 52 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने में सफल रहे। चौंकाने वाली बात ये है कि 2015 में टी20 डेब्यू करने के बाद पांच साल तक वह टीम इंडिया के स्क्वाड में वापसी तक नहीं कर सके। लेकिन 2020 के बाद उन्होंने स्क्वाड में थोड़े बहुत मौके मिलने लगे थे।
प्लेइंग इलेवन से हो जाते हैं बाहर
संजू सैमसन (Sanju Samson) ने टीम इंडिया में 2020 के बाद मौके मिले हैं, लेकिन उनको लंबे समय तक मौके किसी भी कप्तान के द्वारा नहीं दिए गए, जैसा की आमतौर पर देखा जाता है। संजू के एक या दो मैच बाद ही या तो उनको प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप कर दिया जाता है या फिर उनको स्क्वाड में भी जगह नहीं मिलती है।
हैरान करने वाली बात ये है कि संजू सैमसन को अपनी कप्तानी में महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या और सूर्यकुमार यादव ड्रॉप कर चुके हैं। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर संजू सैमसन (Sanju Samson) प्लेइंग इलेवन से बाहर रहे थे, जबकि उनका पिछला प्रदर्शन बेहद कमाल का रहा था। लेकिन बावजूद इसके उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया।
IPL से निकाले जाने पर BCCI पर केस ठोक रहे मुस्ताफिजुर रहमान, जीते तो मिलेगी इतने करोड़ की रकम
टी20 विश्व कप पर Sanju Samson की नजर
विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) को चयन समिति ने आगामी टी20 विश्व कप 2026 के लिए बतौर सलामी बल्लेबाज स्क्वाड में चुना है। उम्मीद की जा रही है कि इस टूर्नामेंट में संजू को पर्याप्त मौके मिलेंगे और इसी के चलते उन्होंने पूर्व भारतीय दिग्गज युवराज सिंह के साथ अभ्यास करना भी शुरू कर दिया है।
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हुआ था, जिसमें संजू सैमसन (Sanju Samson) भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज युवराज सिंह से बैटिंग के टिप्स लेते नजर आ रहे थे। युवराज सिंह संजू सैमसन को बल्लेबाजी की क्लास देते नजर आए और अब सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर धूम मचा रही है। बता दें कि, युवराज सिंह इससे पहले अभिषेक शर्मा और भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल को भी ट्रेनिंग दे चुके हैं।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर