SA U19 vs IND U19 2nd ODI Prediction in Hindi: दूसरे वनडे में कौन बिखेरेगा अपना जलवा? देखें पूरी प्रेडिक्शन रिपोर्ट

Published - 04 Jan 2026, 04:41 PM | Updated - 04 Jan 2026, 04:46 PM

SA U19 vs IND U19 2nd ODI Prediction
SA U19 vs IND U19 2nd ODI 2026

साउथ अफ्रीका अंडर-19 और इंडिया अंडर-19 टीम के बीच सोमवार (5 जनवरी) को दूसरा वनडे खेला जाएगा। इंडिया अंडर-19 ने पहले मैच में साउथ अफ्रीका अंडर-19 को 25 रन से हराया है। इस दूसरे मैच में साउथ अफ्रीका टीम श्रृंखला में वापसी करना चाहेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और संभावित नतीजे पर नजर डालेंगे।

SA U19 vs IND U19 2nd Youth ODI से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:

  • मैच: साउथ अफ्रीका अंडर-19 vs इंडिया अंडर-19

  • स्टेडियम: विलोमूर पार्क, बेनोनी

  • मैच की तारीख: 5 जनवरी 2026 (01:00 PM)

  • लाइव स्ट्रीमिंग (भारत में): Jio Hotstar पर उपलब्ध होगी।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

  • कुल मैच: 5

  • साउथ अफ्रीका अंडर-19 ने जीते: 0

  • इंडिया अंडर-19 ने जीते: 5

  • ड्रॉ/टाई: 0

यह भी पढ़ें: क्रिकेट फैंस को लगा बड़ा झटका, IPL 2026 की कवरेज पर बैन! अब नहीं देख सकेंगे आईपीएल

हालिया फॉर्म:

साउथ अफ्रीका अंडर-19 LLLWW
इंडिया अंडर-19 WLWWW

विलोमूर पार्क, बेनोनी पिच रिपोर्ट:

यह मैच विलोमूर पार्क, बेनोनी में खेला जाएगा। इस मैदान पर अभी तक 7 मैच (ODI) खेले जा चुके हैं। विलोमूर पार्क, बेनोनी की पिच आमतौर पर संतुलित मानी जाती है।

  • पहली पारी का औसत स्कोर: 218 रन

  • दूसरी पारी का औसत स्कोर: 185 रन

  • टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम की जीत: 86%

  • पेसर्स द्वारा दिए गए विकेट: 74%

आईए जानते हैं कैसा रहा है इस स्टेडियम पर पिछले 10 मैचों में स्कोरिंग पैटर्न…

Overs1st Inn2nd Inn
10 Overs56 Runs60 Runs
20 Overs96 Runs117 Runs
30 Overs148 Runs184 Runs
40 Overs215 Runs221 Runs
50 Overs294 Runs300 Runs

SA U19 vs IND U19 2nd ODI Prediction: कौन बना सकता है सबसे ज्यादा रन?

  • वैभव सूर्यवंशी: भारतीय टीम के प्रमुख बल्लेबाज हैं। 2025 में इन्होंने काफी रन बनाए हैं। पहले मैच में यह बड़ा स्कोर नहीं कर पाए थे पर इस मैच में बड़ा स्कोर कर सकते हैं।

  • जोरिच वान शल्कविक: साउथ अफ्रीका के तरफ से पिछले मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज है। इस मैच में भी इसे अच्छी पारी की उम्मीद है।

SA U19 vs IND U19 2nd ODI Prediction: कौन ले सकता है सबसे ज्यादा विकेट?

  • जेजे बैसन: इन्होंने साउथ अफ्रीका की तरफ से पहले मैच में 4 विकेट लिए हैं इस मैच में भी यह विकेट निकाल सकते हैं

  • दीपेश देवेंद्रन: इंडिया अंडर-19 के तरफ से इन्होंने 5 ओवर में 33 रन देकर 2 विकेट लिए इस मैच में भी यह प्रमुख गेंदबाज रहेंगे

SA U19 vs IND U19 2nd ODI Prediction: किसकी रणनीति पड़ेगी भारी?

इस मैच में कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। पिछले मैच में टीम इंडिया ने अच्छा स्कोर खड़ा किया लेकिन साउथ अफ्रीका ने भी 27 ओवर में 148 रन बना लिए थे।

खराब मौसम के कारण मैच को रोकना पड़ा, जिसके बाद DLS मेथड के तहत टीम इंडिया को 25 रन से विजेता घोषित किया गया। हालिया फॉर्म और हेड-टू-हेड रिकॉर्ड को देखते हुए टीम इंडिया इस दूसरे मैच में भी आगे है।

SA U19 vs IND U19 2nd ODI Prediction: संभावित प्लेइंग-XI:

साउथ अफ्रीका अंडर-19: जोरिच वान शल्कविक, अदनान लागाडियन, मुहम्मद बुलबुलिया (कप्तान), जेसन रोल्स, अरमान मनैक, पॉल जेम्स, बैंडिले मबाथा, लेथाबो फाहलामोहलाका (विकेट कीपर), जेजे बैसन, बयांडा माजोला, नटांडो सोनी

इंडिया अंडर-19: एरॉन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी (कप्तान), वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेट कीपर), हरवंश पंगलिया, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, मोहम्मद एनान, खिलन पटेल, दीपेश देवेंद्रन, हेनिल पटेल

साउथ अफ्रीका अंडर-19 बनाम इंडिया अंडर-19 2nd ODI के लिए स्क्वाड:

साउथ अफ्रीका अंडर-19: जोरिच वान शल्कविक, अदनान लागाडियन, मुहम्मद बुलबुलिया (कप्तान), जेसन रोल्स, अरमान मनैक, पॉल जेम्स, बैंडिले मबाथा, लेथाबो फाहलामोहलाका (विकेट कीपर), जेजे बैसन, बयांडा माजोला, नटांडो सोनी, डैनियल बोसमैन, कॉर्न बोथा, माइकल क्रुइसकैंप, एनाथी कित्शिनी

इंडिया अंडर-19: एरॉन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी (कप्तान), वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेट कीपर), हरवंश पंगलिया, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, मोहम्मद एनान, खिलन पटेल, दीपेश देवेंद्रन, हेनिल पटेल, किशन कुमार सिंह, राहुल कुमार, उद्धव मोहन, युवराज गोहिल

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।

Tagged:

South Africa Under-19s India Under-19s SA U19 vs IND U19 2nd ODI Prediction SA U19 vs IND U19 2nd ODI
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

विलोमूर पार्क, बेनोनी की पिच आमतौर पर संतुलित मानी जाती है। स्पिनरों को भी बीच के ओवरों में टर्न मिल सकता है।

इंडिया अंडर-19 इस दूसरे मैच में भी आगे है।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com