RR vs MI: राजस्थान रॉयल्स ने लगाई जीत की हैट्रिक, मुंबई इंडियंस को 27 रन से दी मात, यशस्वी-वैभव ने उड़ाया गर्दा
Published - 08 Apr 2026, 12:32 AM
Table of Contents
RR vs MI: गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के 13वें मैच राजस्थान रॉयल्स ने पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को 27 रन से हरा दिया है। टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करने उतरी राजस्थान रॉयल्स (RR vs MI) को वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की सलामी जोड़ी ने 80 रन की शानदार शुरुआत दी, जिसकी बदौलत उनकी टीम निर्धारित 11 ओवर में 150 रन बनाने में सफल रही।
टारगेट का पीछा करने उतरी एमआई खराब बल्लेबाजी के कारण सिर्फ 123/9 रन ही बना सकी और मुकाबला गंवा बैठी। आपको बता दें कि, इस मैच में मुंबई इंडियंस (RR vs MI) की गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों ही फ्लॉप रही, जिसके कारण उनको शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा।
RR vs MI: मुंबई के बल्लेबाजों ने किया निराश
गुवाहाटी की जिस पर वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल चौके-छक्कों की बारिश कर रहे थे, उसी पिच पर मुंबई इंडियंस (RR vs MI) के अनुभवी बल्लेबाज संघर्ष करते दिखे। एमआई के शीर्ष तीन बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके, जिसमें रियान रिकल्टन (8), पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (5) और सूर्यकुमार यादव (6) जैसे बड़े बल्लेबाज शामिल हैं।
इनके अलावा कप्तान हार्दिक पंड्या 6 गेंदों पर 9 रन बनाकर चलते बने। जबकि तिलक वर्मा ने 10 गेंदों पर मात्र 14 रन बनाए। आरआर (RR vs MI) के गेंदबाजों के सामने मुंबई इंडियंस का पूरा बल्लेबाजी खेमा संघर्ष करता दिखा और यही टीम की हार का मुख्य कारण बना।
हालांकि, शेरफेन रदरफोर्ड और नमनधीर ने आकर कुछ आर्कषक शॉट्स जरूर लगाए, लेकिन यह उनकी टीम के लिए पर्याप्त नहीं थे। रेदरफोर्ड ने 8 गेंदों पर 25 रन बनाए तो नमनधीर ने 13 बॉल पर 25 रन की पारी खेली। इन दो विकेटों ने एमआई की जीत की उम्मीद भी चकनाचूर कर दिया।
राजस्थान के गेंदबाजों ने ढाया कहर
इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों ने अपनी शानदार लाइन लेंथ से सभी को काफी प्रभावित किया। मैच में संदीप शर्मा ने 3 ओवर में 26 रन देकर दो विकेट झटके, तो रवि बिश्नोई ने 2 ओवर में 25 रन देकर दो विकेट हासिल किए। वहीं, तुषार देशपांडे और नांद्रे बर्गर के खाते में एक-एक विकेट आया।
पिंक आर्मी के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने दो ओवर में 17 रन देकर एक विकेट चटकाए। बता दें कि, मुंबई की स्टार बल्लेबाजी लाइनअप को राजस्थान के गेंदबाजों ने नेस्तनाबूद कर दिया।
राजस्थान ने खड़ा किया पहाड़
बारिश रुकने के बाद शुरू हुए मुकाबले में टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करने उतरी राजस्थान रॉयल्स (RR vs MI) को यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने धमाकेदार शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 30 गेंदों पर 80 रन की शानदार अर्धशतकीय साझेदारी की। शार्दुल की गेंद पर बड़ा हिट लगाने की कोशिश में 15 वर्षींय वैभव सूर्यवंशी 14 गेंदों पर 39 रन बनाकर आउट हो गए।
उन्होंने अपनी पारी में 1 चौके और पांच छक्के मारे, जिसमें बुमराह के सामने उन्होंने दो दर्शनीय छक्के भी शामिल थे। वैभव के आउट होने के बाद ध्रुव जुरेल भी दो के निजी स्कोर पर आउट हो गए।
जबकि कप्तान रियान पराग ने 10 गेंदों पर 20 और शिमरोन हेटमायर ने 7 गेंदों पर नाबाद 6 रन की पारी खेली। राजस्थान (RR vs MI) की पारी के हीरो यशस्वी जायसवाल रहे, जिन्होंने मात्र 32 बॉल पर नाबाद 77 रन ठोक दिए। इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके और चार छक्के मारे थे। जबकि उनका स्ट्राइक रेट 240.62 का है।
गजनफर को मिले दो विकेट
हार्दिक पंड्या का टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी (RR vs MI) करने का फैसला उनके पक्ष में बिल्कुल भी नहीं गया। पारी की शुरआत करने आए दीपक चाहर ने पहले ही ओवर में 22 रन लुटा दिए थे। जबकि ट्रेंड बोल्ट ने भी 1 ओवर में 22 रन खर्च किए।
इन दोनों ही गेंदबाजों ने एक-एक ओवर डाला। वहीं, हार्दिक पंड्या ने दो ओवर में 17 रन दिए। शार्दुल ठाकुर ने दो ओवर में 36 रन देकर एक विकेट प्राप्त की। जबकि जसप्रीत बुमराह ने डाले 3 ओवर में 32 रन लुटा दिए, लेकिन उनके हाथ कोई भी सफलता नहीं लगी। वहीं, मिस्ट्री स्पिनर अल्लाह गजनफर ने दो ओवर में 21 रन देकर दो बल्लेबाजों का शिकार किया।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर