RR vs MI: बारिश प्रभावित मैच में मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस, पहले राजस्थान रॉयल्स करेगी बल्लेबाजी, 11-11 ओवरों की होगी भिड़ंत
Published - 07 Apr 2026, 10:02 PM | Updated - 07 Apr 2026, 10:06 PM
Table of Contents
RR vs MI: मंगलवार (7 अप्रैल) को मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 13वां मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
यह मैच दोनों ही टीमों के लिए काफी अहम होने वाला है, क्योंकि जहां राजस्थान रॉयल्स (RR vs MI) अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी तो पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडिंयस पिछली को भूलाकर यहां जीत दर्ज करना चाहेगी।
हालांकि, यह मैच सिर्फ 11-11 ओवरों का होगा, क्योंकि बारिश ने पहले ही मुकाबला का रोमांचक किरकिरा कर दिया है। उम्मीद होगी कि बाकी बचे समय में दर्शकों को कांटे का मुकाबला देखने को मिलेगा।
RR vs MI: हार्दिक पंड्या ने क्या कहा?
टॉस जीतने के बाद मुंबई इंडियंस (RR vs MI) के कप्तान हार्दिक पंड्या ने बिना देरी के पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस के समय उन्होंने कहा
‘’हम पहले गेंदबाजी करेंगे। बारिश से प्रभावित मैचों में कवर के नीचे खेला जाता है, इसलिए पहले बल्लेबाजी करना बेहतर होता है। यह बात हमेशा से हमारे दिमाग में रही है। अभी तो सीज़न की शुरुआत है और हमसे गलतियां होना स्वाभाविक है, आईपीएल के पहले कुछ हफ्तों में जीत नहीं मिलती। मैं वापस आ गया हूं, बोल्टी भी वापस आ गए हैं।’’
🚨 TOSS 🚨@mipaltan have won the toss & will field first against @rajasthanroyals
— IndianPremierLeague (@IPL) April 7, 2026
Updates ▶️ https://t.co/BCCaxRwjYg#TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvMI pic.twitter.com/lyIVdlZjjM
रियान ने कही ये बात
टॉस गंवाने के बाद राजस्थान रॉयल्स (RR vs MI) को पहले बल्लेबाजी करने का मौका दिया है, लेकिन कप्तान रियान ने कहा कि वह पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। पराग ने कहा
‘’असल में हम भी यही करते। पिच थोड़ी सूखी होनी चाहिए थी, लेकिन फिर बहुत बारिश हो गई, इसलिए थोड़ी नमी है। 11 ओवर के मैच को देखते हुए इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ना चाहिए, लेकिन जो हुआ सो हुआ। (शुरुआत से आप कितने खुश हैं?) मुझे लगता है कि मैं बहुत खुश हूं। हमने यहां दो अलग-अलग तरह के मैच खेले हैं। एक जिसमें हमें कड़ी चुनौती मिली और दूसरा जिसमें हमने शुरू से अंत तक दबदबा बनाए रखा। लेकिन लड़कों ने दबाव में जिस तरह से प्रदर्शन किया, उससे मैं बहुत खुश हूं और उम्मीद है कि आज भी हम वैसा ही प्रदर्शन करेंगे। टीम वही है।’’
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा, रियान रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, एएम ग़ज़नफ़र, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन।
वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर