रोहित-सूर्या-बुमराह? कौन हैं मुंबई इंडियंस टीम का उपकप्तान, उठ गया बड़े राज से पर्दा

Published - 18 Mar 2026, 04:14 PM | Updated - 18 Mar 2026, 04:21 PM

Mumbai Indians

Mumbai Indians: आईपीएल 2026 में पांच बार की चैंपियनस मुंबई इंडियंस अपने सफल की शुरुआत 29 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले से करेगी। ये मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा, जो कि एमआई पलटन का गढ़ भी माना जाता है।

इस मैच में मुंबई (Mumbai Indians) की कप्तानी जहां हार्दिक पंड्या करेंगे तो उप कप्तान के तौर पर इस खिलाड़ी का चयन किया जा सकता है। दरअसल, फैंस ये जानने के लिए बेहद उत्सुक थे कि रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह में किसको मुंबई इंडियंस के उप कप्तान का पदभार सौंपा जाएगा। अब इस राज से पर्दा पूरी तरह से उठ चुका है।

हार्दिक पंड्या होंगे टीम के कप्तान

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की कप्तानी स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के पास रहने वाली है। हार्दिक को साल 2024 में पहली बार मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया गया था, जिसके बाद केवल एक बार ये टीम प्लेऑफ में पहुंच सकी है।

पिछले सीजन मुंबई इंडियंस ने क्वालीफायर तक का सफर तय किया था, लेकिन पंजाब किंग्स के हाथों मिली हार ने मुंबई का छठा खिताब जीतने का सपना चकनाचूर कर दिया।

लेकिन इस बार हार्दिक अपनी कप्तानी के साथ-साथ अपने बल्ले और गेंदबाजी से भी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। मगर देखना होगा कि इस बार हार्दिक मुंबई (Mumbai Indians) को उनका छठा खिताब दिला पाते हैं या फिर नहीं।

कौन हैं Mumbai Indians टीम का उपकप्तान?

मुंबई इंडियंस ने अपने कप्तान का नाम तो सार्वजनिक कर रखा है, लेकिन उप कप्तान के नाम पर अभी तक एमआई खेमे ने मुहर नहीं लगाई है। इस टीम के अंदर पूर्व कप्तान रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह के तौर पर तीन उप कप्तान के विकल्प मौजूद है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि हार्दिक पंड्या की गैरमौजूदगी में सूर्यकुमार यादव कप्तानी का दारोमदार संभाल सकते हैं।

दरअसल, पिछले साल जब हार्दिक पंड्या पर एक मैच का प्रतिबंध लगाया गया था, उस समय सूर्यकुमार यादव ने मुंबई (Mumbai Indians) को लीड किया था। इसके अलावा हार्दिक के मैदान के बाहर जाने के बाद वह सूर्या ही थे, जो कि मैच को मैदान पर चला रहे थे। ऐसे में टीम का उप कप्तान सूर्यकुमार यादव को माना जा सकता है।

एक से बढ़कर एक मैच विनर, IPL 2026 में इस टीम को हराना नामुमकिन! एकतरफा जीत जाएगी ट्रॉफी

मुंबई इंडियंस का शेड्यूल

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है। लेकिन बीसीसीआई की ओर से अभी तक सिर्फ शुरुआती 20 मैचों का शेड्यूल जारी किया गया। इस दौरान सभी टीमों के सिर्फ चार-चार मैच खेले जाएंगे। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का पहला मैच 29 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स होगा।

दूसरा मैच 4 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और 7 अप्रैल को मुंबई इंडियंस का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा। वहीं, शेड्यूल के अनुसार मुंबई इंडियंस का आखिरी मैच 12 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा। बता दें कि, अप्रैल में बीसीसीआई के द्वारा बाकी बचे मैचों का शेड्यूल जारी किया जा सकता है।

IPL 2026 से पहले फूटा बड़ा बम, अपनी फ्रेंचाइजी से इस बात को लेकर नाराज हुए केएल राहुल

Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

पांच आईपीएल ट्रॉफी।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com