32 रन की पारी में ही इतिहास रच गए रोहित शर्मा, तोड़ डाला सचिन का सबसे खास रिकॉर्ड

Published - 28 Sep 2026, 08:35 AM | Updated - 28 Sep 2026, 09:05 AM

Rohit Sharma 4

Rohit Sharma breaks Sachin Tendulkar record: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज रविवार, 27 सितंबर से हो गया। तिरुवनंतपुरम में खेले गए पहले मैच में टीम इंडिया ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। पहले खेलते हुए वेस्टइंडीज ने 296 का टारगेट दिया, जिसे भारत ने विराट कोहली और शुभमन गिल की शतकीय पारियों के दम पर 50 गेंदें शेष रहते हासिल कर लिया और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

विराट ने एक कमाल की पारी खेली और 139 रन बनाकर नाबाद लौटे। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने सचिन तेंदुलकर के कई रिकॉर्ड तोड़े या फिर बराबर किए। इसी वजह से कोहली की काफी ज्यादा चर्चा हो रही है। हालांकि, सिर्फ कोहली ने ही नहीं, रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने भी तेंदुलकर के एक खास रिकॉर्ड को ध्वस्त करने में कामयाबी पाई।

सचिन तेंदुलकर के इस खास रिकॉर्ड को Rohit Sharma ने तोड़ा

Rohit Sharma 5

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ज्यादा बड़ी पारी नहीं खेल पाए और उन्होंने 35 गेंदों में दो चौके-तीन छक्के जड़ते हुए 32 रन बनाए। हालांकि, इसी दौरान उन्होंने बहुत ही शानदार उपलब्धि अपने नाम कर ली। अब वे ODI क्रिकेट में बतौर ओपनर 200 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। अभी तक यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था।

ओपनर के रूप में रोहित 200 वनडे पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के नाम ओपनिंग करते हुए 200 पारियों में 9897 रन हैं। वहीं, सचिन तेंदुलकर ने ओपनिंग करते हुए इतनी ही पारियों के बाद 9217 रन बनाए थे। इस तरह रोहित ने 680 रन के अंतर से सचिन को पछाड़ दिया। यह हिटमैन के लिए काफी बड़ी उपलब्धि है और इससे पता चलता है कि आखिर क्यों उन्हें ODI के सबसे खतरनाक ओपनर्स में गिना जाता है।

ODI में ओपनर के तौर पर 200 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन:

रैंक खिलाड़ी रन
1 रोहित शर्मा 9,897
2 सचिन तेंदुलकर 9,217
3 सौरव गांगुली 7,870
4 क्रिस गेल 7,669
5 सईद अनवर 7,564

2011 में की थी पहली बार ओपनिंग, 2013 से बन गए रेगुलर ओपनर

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने ODI क्रिकेट में शुरुआती सालों में नियमित रूप से ओपनिंग नहीं की थी। उन्होंने ज्यादातर मिडिल ऑर्डर में खेला था। साल 2011 में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर तीन वनडे में उन्होंने पारी की शुरुआत की थी लेकिन कुछ खास नहीं कर पाए थे।

फिर 2013 में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज के दो मैचों में ऐसा किया। इसके बाद, उसी साल आयोजित हुई चैंपियंस ट्रॉफी से एमएस धोनी ने उन्हें पारी की शुरुआत का मौका दिया और इसके बाद रोहित ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

अब तक उन्होंने 200 पारियों में 54.38 के औसत और 96.38 से 9897 रन बनाए हैं। इस दौरान 32 शतक और 49 अर्धशतक भी जड़े हैं। रोहित के नाम तीन दोहरे शतक भी हैं और ODI में उनके नाम सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड भी है। यह कारनामा उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 264 रनों की पारी खेलकर किया था।

यह भी पढ़ें: वेस्टइंडीज के खिलाफ विराट कोहली ने लगाई रिकॉर्डस की झड़ी, ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज

Tagged:

team india Sachin Tendukar Rohit Sharma IND vs WI
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com