Latest News
View All
'मैं इस टीम को विनर बनते देखना चाहता...' शोएब अख्तर ने बताया फाइनल मुकाबले में किस टीम के जीत की करेंगे दुआ
बार-बार क्यों वरुण चक्रवर्ती जमकर लुटा रहे रन? रविचंद्रन अश्विन ने खोज ली उनकी कमी, सुधारने की भी दी सलाह
मोहम्मद कैफ ने कोच गंभीर को दी फाइनल के लिए बड़ी सलाह, कहा 'अभिषेक की जगह इस खिलाड़ी को खिलाओं...'
कौन हैं वर्ल्ड क्रिकेट में भविष्य का चमकता हुआ सितारा? दिग्गज सुनील गावस्कर ने लिया सिर्फ ये एक नाम
T20 WC 2026 के बाद भी ये 8 खिलाड़ी 2028 वर्ल्ड कप तक रहेंगे सेट, अगले 2 साल तक अब नहीं किये जाएंगे ड्रॉप
युवराज से 6 छक्के खाने वाले स्टुअर्ट ब्रॉड ने चुना दुनिया का ऑल टाइम बेस्ट पेसर, इस खिलाड़ी का लिया नाम
मिचेल सैंटनर ने फाइनल से पहले टीम इंडिया को ललकारा, बोले 'भले ही भारत फेवरेट, लेकिन हम....'
मिचेल सेंटनर vs हार्दिक पांड्या: दोनों में से कौन दुनिया का नंबर-1 टी20I ऑलराउंडर, आंकड़ों से जानें किसके STATS बेहतर
रिंकू सिंह ने जड़ा दनदनाता SIX, कॉमेंट्री बॉक्स में जाकर लगी गेंद, टूट गया कांच, VIDEO हुआ वायरल
Published - 12 Dec 2023, 05:44 PM
Table of Contents
Rinku Singh: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैच की खेला जा रही टी-20 सीरीज़ का दूसरा मैच 12 दिसंबर को खेला गया. इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए कमाल का प्रदर्शन किया. हालांकि भारत को एक अच्छी शुरुआत नहीं मिल सकी. सलामी बल्लेबाज़ों ने निराश किया. इसके बाद सूर्यकुमार यादव और रिंकू सिंह ने कमाल की बल्लेबाज़ी की. रिंकू सिंह ने अफ्रीकी गेंदबाज़ों की जमकर धुनाई की और अर्धशतकीय पारी खेली. अपनी पारी के दौरान उन्होंने एक ऐसा छक्का मारा की कॉमेंट्री बॉक्स का कांच टूट गया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है,
Rinku Singh का दनदनाता छक्का
दरअसल इस मैच में रिंकू सिंह पांच नबंर पर बल्लेबाज़ी करने उतरे. उन्होंने क्रीच पर पांव जमाने के लिए शुरुआती कुछ गेंद पर धीमी बल्लेबाज़ी की. इसके बाद उन्होंने अपनी ताबड़तोड़ गेयर बदलते हुए अफ्रीकी गेंदबाज़ों की क्लास लगा दी. उन्होंने 18.4 ओवर में अफ्रीकी कप्तान एडन मार्करम की गेंद पर एक दनदनाता छक्का जड़ दिया, जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है. वीडिया में देखा जा सकता है कि स्ट्रेट की दिशा में खेली गई गेंद सीधा कॉमेंट्री बॉक्स से टकरा गई और कांच टूट गई. अब रिंकू का ये शॉट अचानक से चर्चा में आ गया है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है.
यहां देखें वीडियो
खेली अर्धशतकीय पारी
रिंकू सिंह (Rinku Singh) ने इस मैच में 19.3 ओवर तक 39 गेंद में 68 रनों की पारी खेली, जिसमें 9 चौके के अलावा 2 छक्के मौजूद हैं. इस दौरान रिंकू ने 174.36 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाज़ी की और भारतीय पारी को मज़बूत कर दिया. उनके अलावा सूर्यकुमार यादव ने भी अर्धशतक जमाया. उन्होंने 36 गेंद में 3 छक्का और 5 चौके की मद्द से 56 रन बनाए.
फेल हुआ टॉप ऑर्डर
इस मैच में सलामी बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. यशस्वी पहले ही ओवर में मार्को जान्सन का शिकार बने. उन्होंने 3 गेंद में 0 रन बनाए, जबकि जायसवाल दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर विलियम्स की गेंद पर पवेलियन लौटे. गिल ने 2 गेंद में 1 रन बनाए.
यह भी पढ़ें: 1983 से लेकर 2013 तक…टीम इंडिया के लिए लकी साबित हुए विदेशी कोच, 5 बार ICC की ट्रॉफी पर भारत ने जमाया कब्ज़ा
यह भी पढ़ें: टी20 क्रिकेट में भारत पर बोझ बन गए हैं रोहित शर्मा, इन 3 कारणों से 2024 वर्ल्ड कप से करना चाहिए बाहर
Tagged:
team india IND VS SA Rinku Singhऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।