REN vs STA 30th T20 Prediction in Hindi: आज BBL में कितना बनेगा स्कोर और कौन रहेगा गेम-चेंजर? जानें पूरी प्रेडिक्शन रिपोर्ट

Published - 10 Jan 2026, 08:44 AM | Updated - 10 Jan 2026, 08:50 AM

REN vs STA 30th T20 Prediction
REN vs STA 30th T20 BBL

BBL 2025-26: मेलबर्न रेनेगेड्स और मेलबर्न स्टार्स दूसरी बार टूर्नामेंट में आमने-सामने होगी। दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले मैच में मेलबर्न रेनेगेड्स 4 विकेट से विजेता रही थी। रेनेगेड्स ने टूर्नामेंट में 6 में से 3 मैच जीते हैं और वह 6 अंकों के साथ छठे स्थान पर है।

दूसरी तरफ मेलबर्न स्टार्स ने 7 में से 4 मैच जीते हैं और वह 8 अंकों के साथ अंकतालिका में तीसरे स्थान पर है। मेलबर्न स्टार्स इस मैच में अपनी पिछली हार का बदला लेना चाहेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और संभावित नतीजे पर नजर डालेंगे।

REN vs STA 30th T20 BBL 2025-26 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

  • कुल मैच: 10

  • मेलबर्न रेनेगेड्स ने जीते: 6

  • मेलबर्न स्टार्स ने जीते: 4

  • ड्रॉ/टाई: 0

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश से अब 3 ODI खेलेगा भारत, ये नए-नवेले 15 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा, रोहित-कोहली को आराम

हालिया फॉर्म:

मेलबर्न रेनेगेड्स ने पिछले 5 में से 2 मैच जीतें है वही मेलबर्न स्टार्स ने भी 2 मैच जीतें है।

मेलबर्न रेनेगेड्स WWLLL
मेलबर्न स्टार्स LLLWW


डॉकलैंड्स स्टेडियम, मेलबर्न पिच रिपोर्ट:

यह मैच डॉकलैंड्स स्टेडियम, मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया में खेला जाएगा। इस मैदान पर अभी तक 71 मैच (BBL) खेले जा चुके हैं। डॉकलैंड्स स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाज़ों के लिए अनुकूल मानी जाती है। यहां तेज़ आउटफील्ड और छोटी बाउंड्रीज़ के कारण हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं।

  • पहली पारी का औसत स्कोर: 160 रन

  • दूसरी पारी का औसत स्कोर: 146 रन

  • टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम की जीत: 54%

  • पेसर्स द्वारा दिए गए विकेट: 71%

आईए जानते हैं कैसा रहा है इस स्टेडियम पर पिछले 10 मैचों में स्कोरिंग पैटर्न…

Overs1st Inn2nd Inn
6 Overs43 Runs47 Runs
10 Overs70 Runs83 Runs
15 Overs109 Runs124 Runs
20 Overs159 Runs145 Runs

REN vs STA 30th T20 Prediction: कौन बना सकता है सबसे ज्यादा रन?

  • सैम हार्पर: मेलबर्न स्टार्स के तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इन्होंने 6 पारियों में 272 रन बनाए हैं। इस मैच में भी अच्छा योगदान कर सकते हैं।

  • जोश ब्राउन: यह मेलबर्न रेनेगेड्स के तरफ से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इन्होंने 6 पारियों में 190 रन बनाए हैं। इस मैच में भी अच्छी पारी की उम्मीद है।

REN vs STA 30th T20 Prediction: कौन ले सकता है सबसे ज्यादा विकेट?

  • गुरिंदर संधू: इन्होंने पिछले मैच में 28 रन देकर 4 विकेट लिए हैं मेलबर्न स्टार्स के खिलाफ भी इन्होंने अच्छी गेंदबाजी की थी और 4 विकेट लिए थे। यह अभी तक कुल 14 विकेट ले चुके हैं इस मैच में भी विकेट निकाल सकते हैं।

  • पीटर सिडल: मेलबर्न स्टार्स की तरफ से अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं इन्होंने अभी तक 13 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी ये डेथ ओवरों में विकेट निकाल सकते हैं।

REN vs STA 30th T20 Prediction: किस टीम का पलड़ा भारी?

मेलबर्न रेनेगेड्स इस मैच में जीत की प्रबल दावेदार नजर आ रही है। इन दोनों के बीच खेले गए पिछले मैच में भी मेलबॉर्न रेनेगेड्स 4 विकेट से विजेता रही थी। मेलबर्न स्टार्स लगातार तीन मैच हार चुकी है, जिसके चलते टीम का मनोबल भी गिरा हुआ है।

REN vs STA 30th T20 Prediction: संभावित प्लेइंग-XI:

मेलबर्न रेनेगेड्स: जोश ब्राउन, टिम सीफ़र्ट, मोहम्मद रिज़वान (विकेटकीपर), जेक फ्रेज़र-मैकगर्क, ओलिवर पीक, हसन खान, विल सदरलैंड (कप्तान), सैम इलियट, गुरिंदर संधू, जेसन बेहरेनडॉर्फ, कैलम स्टो

मेलबर्न स्टार्स: थॉमस रोजर्स, सैम हार्पर (विकेटकीपर), कैंपबेल केलावे, ब्लेक मैकडोनाल्ड, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस (कप्तान), हिल्टन कार्टराइट, मिशेल स्वेपसन, लियाम हैचर, हारिस राउफ, पीटर सिडल

मेलबर्न रेनेगेड्स बनाम मेलबर्न स्टार्स BBL 2025 के लिए स्क्वाड:

मेलबर्न रेनेगेड्स: जोश ब्राउन, टिम सीफ़र्ट, मोहम्मद रिज़वान (विकेटकीपर), जेक फ्रेज़र-मैकगर्क, हसन खान, विल सदरलैंड (कप्तान), मैथ्यू स्पूर्स, सैम इलियट, गुरिंदर संधू, जेसन बेहरेनडॉर्फ, कैलम स्टो, हैरी डिक्सन, ब्रेंडन डॉगेट, कैलेब ज्वेल

मेलबर्न स्टार्स: थॉमस रोजर्स, सैम हार्पर (विकेटकीपर), कैंपबेल केलावे, ब्लेक मैकडोनाल्ड, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस (कप्तान), हिल्टन कार्टराइट, मिशेल स्वेपसन, लियाम हैचर, हारिस राउफ, पीटर सिडल, टॉम करन, सैम हेन, हामिश मैकेंजी

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।

Tagged:

BBL Melbourne Stars Melbourne Renegades REN vs STA 30th T20 Prediction REN vs STA
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

यह मुकाबला डॉकलैंड्स स्टेडियम, मेलबर्न में खेला जाएगा।

डॉकलैंड्स स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाज़ों के लिए अनुकूल मानी जाती है।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com