बाबर आजम के गुरु बने रविचंद्रन अश्विन, खराब फॉर्म से निकलने का दिया ये रामबाण सुझाव
Published - 17 Feb 2026, 10:08 AM | Updated - 17 Feb 2026, 10:12 AM
Table of Contents
Babar Azam: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बाबर आजम (Babar Azam) खराब फॉर्म से जूझते हुए दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने कोलंबो में ग्रुप स्टेज के मुकाबले में भारत के खिलाफ भी 7 गेंदों में सिर्फ 5 रन बनाए. हालांकि, उन्होंने अपनी पारी की शुरूआत सावधानी से की. लेकिन अक्षर पटेल की फ़्लैटर गेंद से नहीं बच पाए. अक्षर की गेंद सीधा उनके स्टंप्स से जा टकराई.
जिस कारण बाबर (Babar Azam) पांच रन बनाने के बाद ही पवेलियन लौट गए. अब भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर आर अश्विन ने बाबर आजम को खूब खरी -खोटी सुनाई है.
Babar Azam पर अश्विन ने क्या कहा?

अश्विन ने अपने YouTube चैनल पर बाबर आजम (Babar Azam) की फॉर्म पर बात करते हुए कहा कि, "एक इंटरनेशनल क्रिकेटर के तौर पर, अगर आपको लगता है कि आपमें किसी खास एरिया में कमी है, तो आपको उस पर काम करने की ज़रूरत है। उसने अपने गेम में एक भी बदलाव नहीं किया है।
2024 में USA का गेम देखो। उसने ठीक इसी तरह अपना कंधा खोला और स्लिप में कैच आउट हो गया। उसने थर्डमैन की तरफ वही शॉट खेला और अगर वह इसी तरह खेलता रहा, तो वह हर बार इसी तरह आउट होगा।"
वहीं, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वकार यूनिस ने भी भारत के खिलाफ मिली हार के बाद पाकिस्तान को लताड़ लगाई. उन्होंने कहा जब भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 175 रन बनाए, तब ही पाकिस्तान हार चुका था.
साथ ही उन्होंने पाक टीम की टैक्टिकल गलतियों को बताया और कप्तान सलमान आगा अली की गलती पर निराशा जताई. उनके अनुसार, कप्तान का तारिक को देर से गेंदबाजी देना गलत फैसला था.
पाकिस्तान के बॉलिंग अटैक से नाखुश यूनिस
यूनिस ने पाकिस्तान की हार पर कहा कि, उन्होंने अपने बॉलिंग डिपार्टमेंट में समझदारी नहीं दिखाई. पहली ही पारी में खेल समझ में आ गया था, क्योंकि भारत ने बड़ा स्कोर बना लिया था. उन्होंने कहा कि, जैसे ही भारत ने 175 रन बनाए, तभी ही पाकिस्तान हार गया था. पहली ही innings में गेम पाकिस्तान की पहुंच से बाहर जा चुका था. भारतीय कप्तान सूर्यकुमायर यादव ने समझदारी दिखाई. उन्होंने चेंजेज किए. सूर्या ने नई गेंद हार्दिक पांड्या के हाथों में थमाई.
पूर्व पाक खिलाड़ी ने की बुमराह की तारीफ
यूनिस ने आगे कहा, जसप्रीत बुमराह भी हमेशा की तरह ही शानदार थे. वह स्टंप्स पर लगातार अटैक कर थे. बॉल को स्विंग और सीम करते रहे. ऐसे में पाकिस्तान के लिए जीतना मुश्किल हो गया था. भारतीय टीम के मुकाबले पाकिस्तानी बॉर्लस ने गेंदबाजी अच्छी नहीं की. उन्होंने स्पिन का उतना अच्छा इस्तेमाल नहीं किया. जबकि भारत ने स्पिन को अच्छे से समझा और मैच जीता. पहली ही पारी में मैच खत्म हो गया था, क्योंकि टीम इंडिया ने बहुत ज्यादा रन बनाए लिए थे.
Tagged:
babar azamऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर