6,6,6,6,6,6,6.... राजस्थान रॉयल्स का खिलाड़ी बिग बैश लीग में निकला अभागा, 99 पर लौटा नाबाद, 1 रन से चूका शतक
Published - 31 Dec 2025, 01:27 PM | Updated - 31 Dec 2025, 01:40 PM
Table of Contents
Big Bash League: क्रिकेट का प्रारूप चाहे कोई भी हो, लेकिन इसमें शतक लगाना बिल्कुल भी आसान नहीं होता है। एक खिलाड़ी को शतक बनाने के लिए क्रीज पर कड़ा संघर्ष करना पड़ता है, लेकिन इसके बाद भी कई खिलाड़ी इसमें असफल रह जाते हैं।
मगर राजस्थान रॉयल्स का एक खिलाड़ी बिग बैश लीग (Big Bash League) में सबसे बड़ा अभागा निकला। ये खिलाड़ी 99 रन पर नाबाद वापस लौट गया है और केवल एक रन से अपना शतक पूरा कर सका। चौंकाने वाली बात ये है कि आखिरी तीन गेंदों पर खिलाड़ी को दोबारा स्ट्राइक ही नहीं मिली है।
बीबीएल में इन दो टीमों के बीच खेला गया मुकाबला
ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर बिग बैश लीग 2025-26 (Big Bash League) का आयोजन हो रहा है, जिसमें 30 दिसंबर को सिडनी थंडर्स और पर्थ स्कोचर्स के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला खेला गया। मैच में सिडनी थंडर्स ने टॉस जीता और पहले पर्थ स्कोचर्स को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।
पहले बैटिंग करते उतरी पर्थ स्कोचर्स ने शुरुआती तीन विकेट केवल 34 के स्कोर पर गंवा दिए थे और देखते ही देखते 13.4 ओवर में 121 के स्कोर पर आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। यहां से स्कोचर्स (Big Bash League) का 160 का आंकड़ा भी पार करना बेहद मुश्किल लग रहा था, लेकिन कप्तान एश्टन टर्नर की धमाकेदाल बल्लेबाजी ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
Big Bash League मैच में 41 गेंदों पर ठोके 99 रन

जब पर्थ स्कोचर्स जब मुश्किल स्थिति में नजर आ रही थी उस समय नंबर पांच पर एश्टन टर्नर बल्लेबाजी के लिए उतरे और टीम की पारी को संभाला। मैच में टर्नर ने 41 गेंदों पर नाबाद 99 रन की पारी खेली थी, जिसकी बदौलत उनकी टीम निर्धारित 20 ओवर में 202/8 के स्कोर तक पहुंचने में सफल रही।
टर्नर की 99 रनों की बेहतरीन पारी में 8 चौके और 8 छक्के शामिल थे, यानी उन्होंने अपनी पारी में 80 रन सिर्फ चौके और छक्कों की मदद से बनाए थे, जिसकी बदौलत उनकी टीम रनों का पहाड़ खड़ा करने में सफल रही। एश्टन के टी20 करियर का यह 17वां अर्धशतक था जो कि सिर्फ 22 गेंदों पर आया था।
CSK के गेंदबाज ने 10 ओवर में लुटा दिए 123 रन, तोड़ डाले वनडे क्रिकेट के सभी शर्मनाक रिकॉर्ड
शतक से चुके टर्नर
एश्टन टर्नर के पास इस मैच में अपने टी20 करियर का पहला शतक ठोकने का शानदार मौका था, लेकिन वह केवल एक रन से चूक गए। दरअसल, आखिरी ओवर में टर्नर ने शुरुआती दो गेंदों पर दो छक्के लगाए और 98 के आंकड़े पर पहुंचे। इसके बाद ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने एक रन दौड़कर लिया।
लेकिन इसके बाद उन्हें अंतिम तीन गेंदों पर स्ट्राइक नहीं मिली। जहां चौथी गेंद पर एश्टन एगर ने शानदार चौका मारा, लेकिन पांचवीं गेंद पर वह आउट हो गए। जबकि अंतिम गेंद पर जोएल पेरिस भी चलते बने और इस तरह एश्टन टर्नर शतक के करीब पहुंचकर भी एक रन दूर रह गए। हालांकि, इस मैच को पर्थ स्कोचर्स (Big Bash League) ने 71 रन से अंतर से जीत लिया।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर