CSK के गेंदबाज ने 10 ओवर में लुटा दिए 123 रन, तोड़ डाले वनडे क्रिकेट के सभी शर्मनाक रिकॉर्ड
Published - 30 Dec 2025, 05:30 PM
Table of Contents
CSK: भारत में खेली जा रही विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज एक गेंदबाज ने अपने नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया, जिसे कोई भी खिलाड़ी कभी नहीं चाहेगा कि वह उनके नाम पर दर्ज होगा।
धोनी की सेना के इस गेंदबाज ने 10 ओवर में 123 रन लुटा दिए और वनडे क्रिकेट के सभी शर्मनाक रिकॉर्ड को अपने नाम पर स्थापित कर लिया। जहां गेंदबाज इस तरह के शर्मनाक रिकॉर्ड से दूर भागते हैं तो चेन्नई (CSK) के इस गेंदबाज ने उसी रिकॉर्ड को अपने नाम पर दर्ज करवा लिया। चलिए आपको बताते हैं कौन है ये गेंदबाज।
CSK के खिलाड़ी का बुरा हाल
हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं उनका नाम अमन खान हैं और उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने मिनी ऑक्शन में 40 लाख रुपये देकर अपने स्क्वाड में शामिल किया था। अमन ने यह शर्मनाक रिकॉर्ड विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के तीसरे राउंड में हुए मुकाबले में अपने नाम पर दर्ज करवाया।
इस मैच में जहां अमन खान पुडुचेरी की कप्तानी कर रहे थे तो उनका सामना अहमदाबाद के मैदान पर झारखंड की टीम से हो रहा था। मैच में अमन ने टॉस जीता और पहले झारखंड को बल्लेबाजी का आमंत्रण दिया और यहीं पर कप्तान गलती कर बैठे।
10 ओवर में लुटा दिए 123 रन।

मैच में पहले गेंदबाजी करने उतरी पुडुचेरी की शुरुआत कमाल की रही थी। पुडुचेरी ने 4 ओवर में 20 के स्कोर पर झारखंड के दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया था। लेकिन, यहां से उत्कर्ष सिंह और कप्तान कुमार कुशाग्र ने मोर्चा संभाला।
झारखंड के बल्लेबाजों ने पुडुचेरी के सभी गेंदबाजों को रिमांड पर लिया, लेकिन इसका सबसे अधिक असर कप्तान अमन खान पर देखने को मिला, जिन्होंने 10 ओवर में 123 रन लुटा दिए, जबकि उन्होंने एक सफलता भी प्राप्त की।
लेकिन 10 ओवर में 123 रन खर्च करने के बाद वह कई शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। अमन खान का ये स्पेल लिस्ट ए इतिहास का सबसे महंगा स्पेल बन गया है। अमन दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं जिन्होंने लिस्ट ए में 120 या उसे अधिक रन लुटाए हैं।
आईपीएल में खेल चुके हैं इतने मैच
आईपीएल में 29 वर्षींय अमन खान किसी पहचान के मोहताज नहीं है। उन्होंने साल 2022 में केकेआर के लिए एकमात्र मैच खेला था, जिसमें उन्होंने बल्ले से पांच रन बनाए थे और 6 गेंदें डाली थी। इसके बाद अगले साल उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए 11 मैचों की 9 पारियों में 13.75 की औसत और 108.91 के स्ट्राइक रेट की मदद से 110 रन बनाए थे, जिसमें एक पचासा शामिल था।
वहीं, आईपीएल 2026 में उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)(CSK) ने अपने दल का हिस्सा बनाया है, लेकिन उससे पहले ही उन्होंने एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम पर दर्ज कर लिया है। बता दें कि, अमन वर्तमान में पुडुचेरी के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं, लेकिन इससे पहले मुंबई की टीम का प्रतिनिधित्व किया करते थे।
रविचंद्रन अश्विन ने चुना साल 2025 का X फैक्टर खिलाड़ी, इस भारतीय प्लेयर को दी ये ख़ास उपाधि
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर