W,W,W,W..... MLC में छाया राजस्थान रॉयल्स का खिलाड़ी, ले डाली डबल हैट्रिक, असंभव मैच में दिलाई जीत
Table of Contents
MLC 2026: मेजर लीग क्रिकेट के चौथे सीजन में एक के बाद एक रोमांचक मुकाबलों का सिलसिला जारी है। जहां आज के दौर में टी20 फॉर्मेट में 200 का स्कोर भी सुरक्षित नहीं माना जाता है। वहीं, सिएटल ओर्कास ने महज 122 का टारगेट डिफेंड करते हुए 9 रनों से जीत दर्ज की। सीजन के 21वां मुकाबला लो-स्कोरिंग रहा, जिसमें टेक्सास सुपर किंग्स की रन चेज में हालत खराब हो गई और उसे हार झेलनी पड़ी।
इस जीत का क्रेडिट राजस्थान रॉयल्स के ऑलराउंडर और श्रीलंका के पूर्व कप्तान दासुन शनाका को जाता है। शनाका ने मैच के आखिरी ओवर में डबल हैट्रिक लेकर कमाल कर दिया और MLC 2026 में अपनी टीम सिएटल ओर्कास को जीत दिला दी।
दासुन शनाका की MLC 2026 में TSK के खिलाफ डबल हैट्रिक

सिएटल ओर्कास के खिलाफ 122 के लक्ष्य का पीछा करते हुए टेक्सास सुपर किंग्स को आखिरी ओवर में जीत के लिए 15 रनों की जरूरत थी। पारी का अंतिम ओवर डालने की जिम्मेदारी दासुन शनाका को दी गई। शनाका का जादू चला और उन्होंने लगातार चार गेंदों में चार विकेट लेकर पूरी बाजी पलट दी।
शनाका की डबल हैट्रिक से सिएटल ओर्कास की MLC 2026 में जबरदस्त जीत
टेक्सास सुपर किंग्स की तरफ से आखिरी ओवर में क्रीज पर शुभम रंजन और डोनोवन फरेरा मौजूद थे। रंजन 35 और फरेरा 22 रन बनाकर खेल रहे थे। ऐसे में दोनों ही सेट बल्लेबाजों से 6 गेंदों में 15 रन की उम्मीद करना गलत नहीं था। 20वें ओवर में दासुन शनाका की पहली गेंद पर चौका लगाकर अच्छी शुरुआत की और अगली गेंद पर सिंगल लिया। इस तरह अब चार गेंद में 10 रनों की दरकार थी।
यहां से पूरी तरह से मैच पलट गया। शनाका ने अगली चार गेंदों में फरेरा, काल्विन शावेज, एडम मिल्ने और अमशी डी सिल्वा को पवेलियन की राह दिखाते हुए डबल हैट्रिक पूरी की। इस तरह उन्होंने सिर्फ 5 रन खर्च किए और अपनी टीम की जीत के नायक बने।
MLC 2026 के 21वें मैच का ऐसा रहा हाल
प्रोमोना में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सिएटल ओर्कास ने 20 ओवर में 121/9 का स्कोर बनाया। मुश्किल पिच पर बल्लेबाजों की हालत खराब हो गई और सिएटल की तरफ से सबसे ज्यादा 20 रन कैमरन गैनन ने बनाए। गेंदबाजी में टेक्सास सुपर किंग्स के अमशी डी सिल्वा ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए।
जवाबी पारी में टेक्सास सुपर किंग्स की हालत भी खराब हो गई और टीम 20 ओवर में 112/9 का ही स्कोर बना पाई। टीएसके की तरफ से शुभमण रंजन टॉप-स्कोरर रहे, जिन्होंने 40 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं, सिएटल ओर्कास की तरफ से दासुन शनाका ने सबसे ज्यादा चार और ओटनील बार्टमैन ने तीन विकेट लिए।
यह भी पढ़ें: Women's T20WC 2026 Prize Money: ट्रॉफी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने जीते करोड़ों, भारत को मिला इतना इनाम