बारिश से रद्द हो जायेगा KKR vs PBKS मुकाबला! जानें अब कैसे निकलेगा नतीजा, किसको होगा फायदा

Published - 06 Apr 2026, 05:18 PM

KKR Vs PBKS

KKR vs PBKS: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 12वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना पंजाब किंग्स से होने वाला है। यह मैच कोलकाता ने होम ग्राउंड ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स को अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में अपने शुरुआती दोनों मैच गंवाने पड़े हैं तो पंजाब किंग्स अपने दोनों मैच जीतकर यहां पर आ रहा है।

ऐसे में केकेआर का इस मैच को जीतना बेहद जरूरी है, अगर उन्हें आईपीएल 2026 की प्लेऑफ की दौड़ में बने रहना है। लेकिन अगर यह मैच (KKR vs PBKS) बारिश के कारण रद्द हो जाता है तो फिर नतीजा कैसे निकाला जाएगा, चलिए आपको बताते हैं और किस टीम को इसका ज्यादा फायदा होगा।

बारिश से रद्द हो जायेगा KKR vs PBKS मुकाबला!

आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइड राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स पहला मुकाबला हो सकता है, जो कि बारिश की भेंट चढ़ जाए। इससे पहले सोमवार (5 अप्रैल) को दोनों टीमों को बारिश के कारण अपना प्रैक्टिश सेशन रद्द करना पड़ा था। जबकि पूरे मैदान (KKR vs PBKS) को कर्वस से ढक कर रखा गया है, ताकि पिच और आउट फील्ड को अधिक नुकसान न हो।

बता दें कि, सोमवार का मौसम काफी खराब है, जिसके कारण मैच होने की संभावना बेहद कम है। वेदर रिपोर्ट के मुताबिक, कोलकाता में पूरे दिन काले बादल छाए रहेंगे और बारिश के आसान भी हैं। साथ ही इस दौरान तेज हवाएं और आंधी-तूफान आने की उम्मीद है, जो कि मैच में खलल डाल सकती है।

इस समय होगी सबसे अधिक बारिश

आईपीएल 2026 में टॉस का समय 7 बजे निर्धारित है, लेकिन 7 बजे से लेकर 8 बजे तक 40 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है तो अगले घंटे में यह बढ़कर 50 प्रतिशत होने का अनुमान है। हालांकि, जैसे-जैसे समय बितेगा, बारिश की धीरे होती जाएगी। ले

किन पूरा 20-20 ओवर का मैच होने की उम्मीद बेहद कम हैं। यहां तक की समय रहते बारिश नहीं रुकने या मैच (KKR vs PBKS) की संभावना नहीं होने पर अंपायर बिना एक भी गेंद डाले मैच को रद्द कर सकते हैं। बता दें कि, पिछले सीजन भी दोनों टीमों के बीच मैच खेला जाना था, लेकिन बारिश के कारण मैच को रद्द करना पड़ा था। अब एक बार फिर वहीं स्थिति बन रही है।

RR के खिलाफ Mumbai Indians की खतरनाक XI तय, 2 खिलाड़ी बाहर! बोल्ट-हार्दिक की वापसी

किसको होगा रद्द होने का फायदा?

भारतीय समयानुसार रात 10 बजकर 46 मिनट तक अगर बारिश नहीं रुकती है तो फिर मैच को रद्द किया जा सकता है, लेकिन इस समय तक बारिश रुक जाती है तो फिर 5-5 ओवर का मैच होने की उम्मीद है। हालांकि, बारिश नहीं रुकने की स्थिति में मैच को रद्द कर दिया जाएगा और दोनों टीमों में एक-एक अंक बांट दिया जाएगा।

ऐसे में यह पंजाब किंग्स (KKR vs PBKS) के लिए फायदा होगा, क्योंकि वह अपने पहले ही दोनों मैच जीत चुकी है। जबकि केकेआर के लिए यह नुकसान होगा, क्योंकि वह अपने शुरुआती दोनों मैच गंवाकर यहां पर आ रही है। ऐसे में वह किसी भी कीमत पर यह मैच जीतना चाहती होगी, लेकिन बारिश ने उनकी उम्मीदों को चकनाचूर कर दिया।

एमएस धोनी का फिटनेस टेस्ट! पास तो इस टीम डेट को मैदान पर उतरेंगे, फेल तो फिर सब खत्म

Tagged:

PUNJAB KINGS KKR vs PBKS IPL 2026 Kolkata Knight Rider
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

तीन ट्रॉफी।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com