IPL 2026 के लिए पंजाब किंग्स की 25 सदस्यीय टीम की घोषणा, अय्यर (कप्तान), अर्शदीप, चहल, प्रियांश, शशांक, स्टोइनिस

Published - 14 Mar 2026, 05:12 PM | Updated - 14 Mar 2026, 05:20 PM

Punjab Kings

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के आगामी सीजन के लिए पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने अपनी 25 सदस्यीय मजबूत टीम का ऐलान कर दिया है। इस बार टीम की कमान सरपंच साब श्रेयस अय्यर के हाथों में होगी, जो अपनी कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स को खिताब दिला चुके हैं। Punjab Kings की टीम में अर्शदीप सिंह की धारदार गेंदबाजी, युजवेंद्र चहल की फिरकी और मार्कस स्टोइनिस जैसे विस्फोटक ऑलराउंडर का मिश्रण देखने को मिलेगा। पंजाब ने इस बार नीलामी में युवा खिलाड़ियों का संतुलन बनाया है।

श्रेयस अय्यर करेंगें Punjab Kings की कप्तानी

पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने इस सीजन के लिए श्रेयस अय्यर को अपना कप्तान नियुक्त कर फिर से टूर्नामेंट जीतने की सोच से मैदान में उतरेगी। अय्यर के पास आईपीएल कप्तानी का शानदार ट्रैक रिकॉर्ड है और वह मध्यक्रम में टीम को स्थिरता देने के लिए जाने जाते हैं।

पंजाब की टीम पिछले कई सीजन से एक भरोसेमंद कप्तान की तलाश में थी, जो टीम को ट्रॉफी दिला सके। अय्यर के आने से बल्लेबाजी क्रम को भी मजबूती मिली है। उनके साथ प्रियांश आर्य जैसे उभरते हुए सितारों को जगह दी गई है, जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया है।

इसके अलावा, टीम ने शशांक सिंह पर अपना भरोसा कायम रखा है। पिछले सीजन में शशांक ने अपनी फिनिशिंग काबिलियत से सबको हैरान कर दिया था। इस बार भी वह मध्यक्रम और निचले क्रम में टीम की बल्लेबाजी संभालेंगे।

पंजाब किंग्स (Punjab Kings) का मुख्य उद्देश्य इस बार केवल प्लेऑफ तक पहुंचना नहीं, बल्कि खिताबी कमी को समाप्त करना है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में टीम का बल्लेबाजी विभाग काफी संतुलित नजर आ रहा है, जिसमें पावरप्ले के लिए आक्रामक ओपनर्स और अंत के ओवरों के लिए शानदार फिनिशर्स मौजूद हैं।

NZ-W vs SA-W Today Match Prediction, 1st T20I: किस टीम का रहेगा दबदबा? जानें रन, विकेट और मैच प्रेडिक्शन रिपोर्ट

अर्शदीप और चहल टीम का सफर करेंगे आसान

किसी भी टीम की जीत में गेंदबाजों की भूमिका सबसे अहम होती है और पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने इस बार अपने गेंदबाजी विभाग को काफी खतरनाक बनाया है। टीम के सबसे भरोसेमंद तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह एक बार फिर अटैक की अगुवाई करते नजर आएंगे।

अर्शदीप न केवल नई गेंद से स्विंग कराने की क्षमता रखते हैं, बल्कि डेथ ओवर्स में उनकी सटीक यॉर्कर बल्लेबाजों के लिए काल साबित होती है। उनका साथ देने के लिए टीम में कुछ विदेशी तेज गेंदबाजों को भी शामिल किया गया है जो 145+ की गति से गेंदबाजी कर सकते हैं।

स्पिन विभाग की बात करें तो युजवेंद्र चहल का टीम में आना पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है। चहल आईपीएल इतिहास के सबसे सफल गेंदबाजों में से एक हैं और उनके पास बीच के ओवरों में विकेट निकालने की क्षमता है।

मोहाली और अन्य पिचों पर चहल की गुगली विरोधियों को परेशानी में डाल सकती है। अर्शदीप और चहल की यह जोड़ी भारतीय परिस्थितियों में किसी भी बल्लेबाजी क्रम को पानी पिला सकता है। मेनेजमैंट के द्वारा किया गया टीम चयन इस साल कितना कारगर साबित होता है देखना दिलचस्प होगा।

IPL 2025 के लिए GT की खतरनाक प्लेइंग इलेवन कुछ ऐसी, गिल, साई, बटलर, सिराज, रबाडा....

मार्कस स्टोइनिस और ऑलराउंडर्स का प्रभाव

टी20 क्रिकेट में ऑलराउंडर्स की अहमियत को नकारा नहीं जा सकता। पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने मार्कस स्टोइनिस को अपनी टीम में शामिल कर एक बड़ी मछली फंसाने में सफल हुए हैं। स्टोइनिस अपनी मध्यम गति की गेंदबाजी से साझेदारी तोड़ने में माहिर हैं और बल्ले से वह अकेले दम पर मैच का पासा पलट सकते हैं।

उनकी उपस्थिति टीम को वह मजबूती देते हैं जिसकी कमी पिछले कुछ सालों में पंजाब को खल रही थी। स्टोइनिस के साथ कुछ अन्य युवा ऑलराउंडर्स को भी 25 सदस्यीय टीम में जगह मिली है, जो जरूरत पड़ने पर बड़े शॉट्स लगाने में सक्षम हैं पंजाब ने अपनी बेंच स्ट्रेंथ को भी काफी मजबूत किया है।

25 सदस्यीय दल में बैकअप खिलाड़ियों का चयन इस तरह किया गया है कि अगर कोई मुख्य खिलाड़ी चोटिल होता है, तो टीम के प्रदर्शन पर ज्यादा असर न पड़े। श्रेयस अय्यर की कप्तानी यह तय करेगा कि क्या पंजाब इस बार आईपीएल की चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम कर पाएगी या नहीं। फैंस को अपनी पसंदीदा टीम से इस बार ऐतिहासिक प्रदर्शन की उम्मीद है।

आईपीएल 2026 के लिए पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की पूरी 25 सदस्यीय टीम इस प्रकार है: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, प्रभसिमरन सिंह, नेहल वढेरा, प्रियांश आर्य, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, लॉकी फर्ग्यूसन, वैशाख विजयकुमार, हरप्रीत बरार, यश ठाकुर, कूपर कोनोली, बेन ड्वारशुइस, प्रवीण दुबे, विशाल निषाद, विष्णु विनोद, हरनूर सिंह पन्नू, मुशीर खान, सुर्यांश शेडगे, पीला अविनाश और मिचेल ओवेन।

Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com